PUNJAB : तरनतारन लॉ कॉलेज में क्लासरूम में घुसकर सिर में गोली मारी, खुद को भी शूट कर सुसाइड किया……..

0
30

Punjab TarnTaran: तरन तारन के माई भागो लॉ कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर छात्रा संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद भी सुसाइड कर लिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. गांव उसमा के ‘माई भागो लॉ कॉलेज’ में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और पलक झपकते ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.

मृतका की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है.घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है. इसके तुरंत बाद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है. गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here