PUNJAB : 8 साल के बच्चे के साथ दरिंदगी, 2 नाबालिग लड़कों ने कई बार किया रेप, हालत बिगड़ने पर खुला राज

0
90

लुधियाना के हैबोवाल कलां इलाके में एक 8 साल के लड़के के साथ दो नाबालिग लड़कों ने कई बार रेप किया. बच्चे को खेलने के बहाने सुनसान जगहों पर ले जाकर वहां उसके साथ गलत काम किया जाता था.पंजाब के लुधियाना के हैबोवाल कलां इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, यहां न्यू विजय नगर में रहने वाले एक 8 साल के बच्चे के साथ उसी मोहल्ले के दो नाबालिग लड़कों ने बार-बार रेप किया. पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

पीड़ित की मां सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा 26 मार्च को घर वापस आने पर रोने लगा. उसने अपने गुप्त अंगों में असहनीय दर्द की शिकायत की. जब मां ने उसे प्यार से समझाकर पूछा तो उसे सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. बच्चे के मुताबिक, पड़ोस के दो बच्चे उसे अक्सर गलियों, पार्कों, खाली प्लाटों और सुनसान जगहों पर ले जाते थे और उसका रेप करते थे. अगर उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी जाती थी. पीड़ित की मां ने बताया कि बच्चा चार दिनों से बार-बार दर्द की शिकायत कर रहा था.

सुनीता देवी के मुताबिक, बच्चा पिछले चार दिनों से दर्द की शिकायत कर रहा था. जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया और बच्चे ने सारी घटना विस्तार में बताई तो मामले की गंभीरता स्पष्ट हो गई. पीड़ित एलकेजी का स्टूडेंट है और उसकी मां परिवार का पालन-पोषण करने के लिए मजदूरी का काम करती है. बच्चे के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है.

हैबोवाल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच की गई है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस शर्मनाक घटना ने इलाके में हर किसी को चौंका दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here