WORLD : पुतिन करीब 4 साल बाद आएंगे भारत

0
85

Putin’s India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का दौरा करने वाले हैं, जिसकी जानकारी गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने की। रूसी राष्ट्रपति का यह भारत दौरा बेहद अहम होगा।भारत (India) और रूस (Russia) के मज़बूत संबंध किसी से भी छिपे नहीं हैं।

 

लंबे समय से दोनों देशों के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही है और समय के साथ यह और मज़बूत हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की दोस्ती भी जगजाहिर है। दोनों, समय-समय पर एक-दूसरे की तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटते। पिछले साल पीएम मोदी ने दो बार रूस का दौरा किया था और पुतिन को भी भारत आने का न्यौता दिया था। पीएम मोदी के न्यौते को पुतिन ने स्वीकार कर लिया है और वह जल्द ही भारत का दौरा करने वाले हैं। गुरुवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने इस बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here