Rajasthan News : सार्वजनिक मंच तक पहुंचा रावणा-भाटी विवाद, राजसमंद के जागरण में भिड़े समर्थक

0
24

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे छोटे सिंह राणा के सामने ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इस बीच भाटी के समर्थकों ने जमकर जय-जयकार के नारे लगाए. राजस्थान में इन दोनों चल रहा सिंगर छोटू सिंह रावणा और शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच विवाद अब सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गया है. बीती रात राजसमंद क्षेत्र के एक गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम (रात्रि जागरण) के दौरान यह विवाद खुलकर सामने आया.

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे छोटे सिंह राणा के सामने ही कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और रवींद्र सिंह भाटी के समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर जय-जयकार के नारे लगाए. देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और नारेबाजी कर रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. घटना के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है.

गौरतलब है कि छोटे सिंह राणा और विधायक रवींद्र सिंह भाटी के बीच पहले से विवाद चल रहा है. इसी विवाद के चलते छोटे सिंह राणा द्वारा भाटी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है. अब यह टकराव राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर भी दिखाई देने लगा है, जहां दोनों पक्षों के समर्थक खुलकर आमने-सामने आ रहे हैं. दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे ने रवींद्र सिंह भाटी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. जिस पर प्रसिद्ध लोक गायक छोटू सिंह रावणा ने कमेंट करते हुए कहा कि आप ‘रील स्टार होते तो आपके यहां कई नेता आ जाते’ बस यहीं से पूरा विवाद शुरू हो गया.

छोटू सिंह का आरोप है कि इस कमेंट के बाद रात को 11 बजे उन्हें विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है जिसमें कहा गया है कि तुझे पहले भी दो बार छोड़ दिया है. इस बार ध्यान रखना. इस मामले को लेकर छोटू सिंह द्वारा पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई.

FIR में विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित पांच अन्य पर मामला दर्ज हुआ है जिसकी जांच CID CB करेगी. इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति का माहौल गरमा दिया है और आने वाले समय में इस विवाद के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here