राजस्थान समेत गुजरात के कई इलाकों में अगले कई दिनों तक गर्म हवाओं के चलने की उम्मीद है. वहीं हिमाचल में मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. देशभर में मौसम ने इस बार मार्च के महीने में ही अपनी तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं. ऐसे राजस्थान से गुजरात तक पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है. इसी के साथ उत्तर और पश्चिम में जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वैसे-वैसे लू चलने की स्थिति बनती हुई दिख रही है.
राजस्थान समेत गुजरात के कई इलाकों में अगले कई दिनों तक गर्म हवाओं के चलने की उम्मीद है. वहीं हिमाचल में मौसम विभाग की तरफ से हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार मार्च के महीने से देश के अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल और दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने हैरान कर दिया है.

इस बार गर्मी अपने चरम पर है. वहीं दिल्ली- एनसीआर में धूप भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. अलग-अलग राज्यों में इस बार अभी से जून-जुलाई की धूप निकलना शुरू हो गई है. दरअसल मार्च के महीने के तापमान में गिरावट रहती है, लेकिन इस बार गर्मी ने जल्दी अपनी दस्तक दे दी है. वहीं कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा जाता हुआ दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ राज्यों में लू चल सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश के इलाकों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों के भीतर पश्चिम राजस्थान, उत्तर गुजरात के साथ दक्षिण गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, विदर्भ के अलावा मराठावाड़ा में गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है. इन इलाकों में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. तापमान सामान्य से कई ज्यादा जा सकता है.
ज्यादा तापमान जाने की वजह से हीटवेव की स्थिति ज्यादा बन सकती है. भारत की पूर्वी हिस्सों में बादल बनने और आंधी तुफान के आने की उम्मीद है. वहीं बिहार-झारखंड, में तेज हवाओं के साथ चमक-गरज के अलावा हल्की बारिश होने का अनुमान है.


