सैफ अली खान पर चाकू से हमला, रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किए 3 वार

0
172

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि उनप चोरों ने चाकू से हमला किया है।  घायल होने के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, घर में घुसकर चोर ने सैफ पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया। उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है। हमला किसने किया और क्यों, इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है।

PunjabKesari

मुंबई पुलिस के अनुसार जब अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुसा, तो वह उनकी हाउस हेल्प से बहस करने लगा। जब सैफ ने बीच-बचाव करते हुए उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए।

सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां उनका इलाज चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव आया है साथ ही उनके हाथ और पीठ पर भी चोटें आई हैं। उनकी पीठ में एक नुकीली चीज घुसाई गई थी जिसे कल रात सर्जरी के दौरान निकाल दिया गया।

कहां थीं करीना कपूर?

हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी।उन्होंने बहन करीना कपूर, दोस्त रिया और सोनम कपूर संग पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया है हालांकि सैफ पर हमले के वक्त करीना अपनी गर्ल गैंग संग थीं या घर पहुंच चुकी थीं इसे लेकर कंफर्मेशन नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here