Sports : क्या आज बेंगलुरु के खिलाफ मैच में खेलेंगे एमएस धोनी? जानें चेन्नई के दिग्गज पर ताजा अपडेट

0
100

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम IPL 2026 के तीसरे लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने मैदान पर होगी. तो आइए जानते हैं कि क्या मुकाबले में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं. आज रविवार (05 अप्रैल) को शाम साढ़े सात बजे आईपीएल 2026 के 10वें लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें मैदान पर होंगी. इस मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल एमएस धोनी को लेकर है. क्या धोनी इस मैच में सीएसके की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे? तो आइए जानते हैं कि माही के खेलने को लेकर क्या अपडेट है.

बता दें कि धोनी को सीजन की शुरुआत से पहले इंजरी हुई थी. चेन्नई ने 28 मार्च को माही की इंजरी का अपडेट साझा करते हुए बताया था कि वह शुरुआती दो हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं. दो हफ्तों में राजस्थान, पंजाब, बेंगलुरु और दिल्ली के मुकाबले शामिल हैं. लिहाजा बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में भी धोनी का खेलना बहुत मुश्किल दिख रहा है.

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि धोनी आरसीबी मैच के लिए टीम के साथ बेंगलुरु नहीं गए हैं. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि मैच से पहले सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें धोनी को अभ्यास करते हुए देखा गया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी किस मैच के जरिए मैदान पर वापसी करते हैं.

इस मैच के जरिए चेन्नई सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. यह सीएसके का तीसरा लीग मैच होगा. शुरुआती दो मैचों में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, आरसीबी ने पहले मैच में जीत हासिल करते हुए सीजन की शुरुआत की थी.

मुकाबले के लिए चेन्नई का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, जैकरी फाउलकेस.

मुकाबले के लिए बेंगलुरु का स्क्वॉड

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here