SPORTS : हार से दुखी हार्दिक पंड्या, GF माहिका को लगाया वीडियो कॉल, क्या हुई बात?

0
22

12 अप्रैल को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस टीम को हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद हार्दिक पंड्या अपनी लेडी लव माहिका शर्मा संग वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिखाई दिए. कपल के बीच का ये क्यूट मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है. आपने देखा क्या?2026 में 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में धमाकेदार मुकाबला हुआ. आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर जीत हासिल की. इस दौरान हार्दिक पंड्या की लेडी लव माहिका शर्मा उनके साथ उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर बनकर साथ रहीं.

माहिका शर्मा हर मैच में बॉयफ्रेंड हार्दिक को सपोर्ट करने स्टैडियम जाती हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, जब हार्दिक मैदान पर अपनी टीम को जिताने में जी-जान लगा रहे होते हैं, तब माहिका एक मां की तरह हार्दिक के बेटे अगस्त्य का ध्यान रखती हैं. उन्हें संभालती हैं. बीते दिन हुए मैच में भी माहिका बॉयफ्रेंड हार्दिक के बेटे का हाथ थामकर स्टेडियम पहुंचीं. वो अगस्त्य का ध्यान रखती नजर आईं. माहिका का ये जेस्चर फैंस का दिल जी रहा है.

मैच के बाद स्टेडियम से बाहर निकलते हुए भी माहिका के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मैच खत्म होने के बाद हार्दिक लेडी लव माहिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इससे साफ जाहिर है कि माहिका और हार्दिक एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बन चुके हैं. वक्त के साथ उनका रिश्ता और भी गहरा हो गया है. फैंस दोनों को मेड फॉर ईच अदर बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि माहिका और हार्दिक को अब शादी कर लेनी चाहिए.

माहिका और हार्दिक ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तभी से दोनों साथ नजर आते हैं. कभी दोनों को आउटिंग एन्जॉय करते हुए देखा जाता है, तो कभी वेकेशन पर रोमांटिक पल बिताते नजर आते हैं. उनकी केमिस्ट्री शानदार है. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद हार्दिक की जिंदगी में माहिका प्यार की नई बहार लेकर आई हैं. दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट बन चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here