SPORTS : गौतम गंभीर आज धोनी को पछाड़ेंगे, T20 वर्ल्ड कप में छ‍िपा है गजब का ‘ICC ट्रॉफी कनेक्शन’

0
59

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रव‍िवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल होना है. ऐसे में इस मैच में भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर भी इत‍िहास रचने के करीब हैं.आपको मालूम है कि भारतीय टीम में ऐसा कौन सा धुरंधर है, जिसने सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीती है? आज (8 मार्च) को भी भारतीय टीम ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की ट्रॉफी जीतने के इरादे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतर रही है.

वहीं भारतीय टीम अगर आज टी20 वर्ल्ड कप जीतती है तो वो भी एक इत‍िहास होगा. क्योंकि कोई भी देश 3 बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. वहीं गौतम गंभीर भी इसके साथ इत‍िहास रचेंगे और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ देंगे.

वहीं गौतम गंभीर खिलाड़ी के रूप में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. वहीं उन्होंने प‍िछले साल आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी बतौर कोच जीती थी, वहीं अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का मौका है. यानी गंभीर के पास आज महेंद्र सिंह धोनी को अहमदाबाद में पछाड़ने का मौका है. कोच रहते यह खिताब मिला तो उनकी कुल ट्रॉफियां 4 हो जाएंगी.

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 4 ICC ट्रॉफी जीत चुके हैं. रोहित 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे और बाद में उनकी कप्तानी में भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया. ऐसे में अगर भारत मौजूदा T20 वर्ल्ड कप जीत जाता है तो यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकती है. एक तरफ टीम इंडिया ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचेगी, वहीं दूसरी तरफ गंभीर भी ICC खिताबों के मामले में भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों के बराबर पहुंचने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा देंगे.

सहवाग, युवराज, हरभजन के पास कितनी ट्रॉफी
वैसे गंभीर इसके साथ ही वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह से भी आगे निकल जाएंगे.

Advertisement
वीरेंद्र सहवाग – 3 ICC ट्रॉफी
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2002 (भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता)
ICC T20 वर्ल्ड कप 2007 (फाइनल नहीं खेले थे)

युवराज सिंह – 3 ICC ट्रॉफी
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2007
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट)
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2002 (भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता)

हरभजन सिंह – 3 ICC ट्रॉफी
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2002 (भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता)
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2007
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011

रवींद्र जडेजा – 3 ICC ट्रॉफी
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2013
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024
ICC चैम्पि‍यंस ट्रॉफी 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here