SPORTS : रिंकू सिंह बने रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

0
13

रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्यत किया जा चुका है. तो आइए जानते हैं कि इस पद के लिए रिंकू को कितनी सैलरी मिलेगी.भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्त किया गया है. रिंकू को यह पद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिया गया है. हाल ही में समाप्त हुए 2026 टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू खिताब जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. हालांकि तमाम लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर रिंकू को उनकी सरकारी नौकरी में कितनी सैलरी मिलेगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद के लिए रिंकू सिंह की सैलरी 70,000 से 80,000 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि यह सैलरी का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है.

अगर बात करें कि आखिर रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर क्या काम करता है? तो आपको बता दें कि इस पर रहने वाले व्यक्ति पर तमाम जिम्मेदारियां होती हैं. ऑफिसर को अपने क्षेत्र में आने वाले मैदानों और खेल से जुड़ी चीजों की देखरेख करनी होती है. राज्य सरकार की खेल से जुड़ी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना, खिलाड़ियों के टैलेंट को पहचानना, आदि काम रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर करता है.

लंबे वक्त से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे रिंकू सिंह को फ्रेंचाइजी ने भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. रिंकी को 2026 आईपीएल के लिए उपकप्तान बना दिया गया है. वहीं अजिंक्य रहाणे सीजन में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

रिंकू ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 59 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 52 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.52 की औसत और 145.17 के स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 67* रनों का रहा. बताते चलें कि रिंकू ने 2018 में आईपीएल डेब्यू किया था. वह शुरुआत से ही कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here