Sports : सूर्यकुमार यादव पर छाया ‘धुरंधर’ का खुमार, रहमान डकैत का आइकॉनिक डांस किया कॉपी

0
21

आईपीएल 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव धुरंधर के रहमान डकैत के जैसा डांस करते हुए दिखे. भारत के फिल्मी जगत में चारों तरफ सिर्फ धुरंधर (Dhurandhar) का ही नाम गूंज रहा है. जनता को मूवी काफी पसंद आ रही है. अब इस फिल्म का खुमार आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी चढ़ता दिख रहा है. सूर्या ने धुरंधर के मशहूर कैरेक्टर रहमान डकैत का डांस स्टाइल कॉपी किया.

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव एमआई की जर्सी पहनकर स्टेज पर चढ़ते वक्त रहमान डकैत के स्टाइल में डांस करते हुए दिखाई दिए. सूर्या का यह डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने काफी बारीकी से डांस को कॉपी किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मूड.” मुंबई के आईपीएल 2026 के पहले मैच में सूर्या का बल्ला खामोश दिखाई दिया. उन्होंने 8 मैचों में 3 चौकों की मदद से सिर्फ 16 रन स्कोर किए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह पूरे टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

मुंबई ने सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में मुंबई को 6 विकेट से जीत मिली थी. मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बोर्ड पर लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 67 रन स्कोर किए थे.

रन चेज के लिए उतरी मुंबई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 224/4 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी. टीम के लिए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने बड़ी पारियां खेलते हुए क्रमश: 81 और 78 रन बनाए थे. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अगला मुकाबला 04 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. यह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दिन का मैच होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3:30 बजे से होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here