Sports : 100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड बनाया अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, अब सिर्फ इस प्लेयर से पीछे

0
20

अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 गेंदों में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस पारी में 4 छक्के लगाकर अभिषेक ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 48 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 228.57 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में अभिषेक ने 4 छक्के लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया. वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए, उन्होंने इस रिकॉर्ड लिस्ट में केन विलियमसन और हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा.

IPL 2026 के छठे मैच में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की. पहला विकेट हेड के रूप में छठे ओवर की चौथी गेंद पर गिरा, इसके बाद नौवें ओवर में ईशान किशन आउट हो गए. नौवें ही ओवर इ ब्लेसिंग मुजारबानी ने अभिषेक को भी आउट किया, उन्होंने 21 गेंदों में 48 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, अगले साल वह सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए और अभी तक इसी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं. उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 100 छक्के जड़ दिए हैं, वह ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. अभिषेक के 101 छक्के हो गए हैं, वह अब सिर्फ फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर से पीछे हैं.

डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में कुल 143 छक्के लगाए हैं, अभिषेक के 101 छक्के पूरे हो गए. हेनरिक क्लासेन ने 89 और केन विलियमसन ने 64 छक्के लगाए हैं. आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक ने आईपीएल में कुल 79 मैच खेले हैं, जिनमें खेली 76 पारियों में उन्होंने 1871 रन बनाए हैं. उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 141 रन का है, जो लीग में उनकी एकमात्र शतकीय पारी भी है. अभिषेक ने आईपीएल में 9 अर्धशतक लगाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ रविवार, 5 अप्रैल को है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here