SPORTS : CSK vs DC मैच में बवाल, ट्रिस्टन स्टब्स ने गुस्से में फेंका हेलमेट; अंपायर से भिड़े नितीश राणा

0
6

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. ट्रिस्टन स्टब्स (60) दिल्ली को जीत के करीब लेकर आए, लेकिन 19वें ओवर में आउट हो गए.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 212 रन बनाए थे, ओपनर संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली. आयुष म्हात्रे ने 36 गेंदों में महत्वपूर्ण 59 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम पिछड़ती चली गई. हालांकि ट्रिस्टन स्टब्स एक छोर पर जमे थे और दिल्ली की जीत की उम्मीद बनाए हुए थे, लेकिन 19वें ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद पर आउट हो गए. ड्रेसिंग रूम में लौटते हुए वह काफी गुस्सा थे, उन्होंने पहले अपना बैट और फिर जोर से अपना हेलमेट फेंका. इस दौरान बॉउंड्री पर नितीश राणा और कोच हेमांग बदानी भी अंपायर से बहस करते हुए दिखे.

पथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलकर दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से दिल्ली पर दबाव बढ़ गया. केएल राहुल (18), समीर रिजवी (6), अक्षर पटेल (1), डेविड मिलर (17) के बाद इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए आशुतोष शर्मा (19) सस्ते में आउट हो गए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 60 रन बनाए. वह जिस अंदाज में खेल रहे थे, टीम को जीत दिला सकते थे. जब वह आउट हुए तब दिल्ली को जीतने के लिए 10 गेंदों में 30 रन चाहिए थे.

स्टब्स जब आउट हुए उससे पहले उन्होंने अंपायर से अपना ग्लव्स बदलने की मांग की थी, लेकिन अंपायर ने ओवर के बीच में ऐसा करने से मना कर दिया था. स्टब्स फिर आउट हो गए, जिससे वह काफी गुस्सा हो गए. स्टब्स ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और सबसे पहले अपना बैट फेंका, फिर हेलमेट निकालकर जोर से उसे भी फेंक दिया. वहीं दूसरी तरफ नितीश राणा और अंपायर के बीच बॉउंड्री लाइन पर तीखी बहस हो रही थी.

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 115 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. CSK के लिए खेलते हुए इससे पिछले मैचों में वह फ्लॉप रहे थे. गेंदबाजी में जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 4 ओवरों में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here