Sports : IPL 2026 के बीच इस खिलाड़ी ने संन्यास लेकर चौंकाया, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर टूटा दिल?

0
26

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने रासी वान डेर डुसेन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा था. अब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण जारी है, अब तक कुल 5 मैच खेले जा चुके हैं. इस बीच दक्षिण अफ्रीकी प्लेयर रासी वान डेर डुसेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. उन्होंने ये फैसला क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा जारी की गई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026-27 जारी होने के बाद लिया है.

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में डेविड मिलर और रासी वान डेर डुसेन जैसे सीनियर प्लेयर्स को शामिल नहीं किया था, इससे साफ था कि बोर्ड अब युवा खिलाड़ियों को आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए तैयार करने पर जोर देगा. डुसेन ने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिए क्रिकेट को अलविदा कहा. फैंस आशंका जाता रहे हैं कि कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने की वजह से दुखी होने के कारण उन्होंने ये फैसला लिया.

उन्होंने लिखा, “मैं बहुत गर्व और बहुत आभार के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं. प्रोटियाज जर्सी पहनना एक ऐसा काम है जिसके लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है, जो आपको सबसे शानदार तरीके से परखता भी है और इनाम भी देता है. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. यह सफर कई सालों की कुर्बानी से बना है, लेकिन साउथ अफ्रीका को रिप्रेजेंट करने का मौका हर पल के लायक था. क्रिकेट साउथ अफ्रीका, एनोक एनक्वे और इतने सालों में प्रोटियाज के सभी कोच और मैनेजर को धन्यवाद कि उन्होंने मुझे प्रोटियाज जर्सी पहनने का मौका दिया.”

रासी वान डेर डुसेन ने अपने पोस्ट में अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए उनके सहयोग के लिए आभार जताया. उन्होंने लिखा, “मेरी पत्नी, लारा, तुम हर कदम पर मेरे साथ रही हो. तुमने बहुत अच्छी और मुश्किलों का सामना हमदर्दी, प्यार और ताकत के साथ किया है, और तुम मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर रही हो, जिसके बिना मैं यह नहीं कर पाता.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here