SPORTS : आज RCB से हारते ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से बाहर? जानिए KKR का पूरा गणित

0
27

आज अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को हार झेलनी पड़ती है, तो आइए जानते हैं कि हार के बाद टीम का प्लेऑफ समीकरण कैसा होगा.

आज (13 मई) आईपीएल 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रायपुर में खेला जाएगा. प्लेऑफ के लिहाज से केकेआर के लिए यह मुकाबला बहुत अहम होगा. तो आइए जानते हैं कि अगर कोलकाता यह मुकाबला गंवा देती है, तो क्या टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी? यहां आपको केकेआर का पूरा समीकरण जानने को मिलेगा.

कोलकाता ने अब तक 10 लीग मैच खेल लिए हैं. टीम 11वें मैच के लिए आरसीबी के सामने मैदान पर होगी. 10 मैचों में टीम ने सिर्फ 4 में जीत दर्ज की है. 5 मैचों में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है. बाकी का एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा है. इस प्रदर्शन के साथ टीम के पास 9 प्वाइंट्स हैं और -0.169 का नेट रनरेट है. प्वाइंट्ल टेबल में नाइट राइडर्स 8वें पायदान पर है.

सीधा-सीधा कहा जाए, तो केकेआर को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए बाकी के सभी चारों मैचों में जीत हसिल करनी होगी. सभी मैच अपने नाम कर करके कोलकाता 17 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इतने प्वाइंट्स के साथ टीम का प्लेऑफ में कदम रखना लगभग तय हो जाएगा.

अब सवाल यह है कि अगर आज बेंगुलरु के खिलाफ कोलकाता हार जीता है, तो टीम प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी? इसका सीधा जवाब ‘नहीं’ है. आज का मैच हारने के बाद भी केकेआर के पास प्लेऑफ में पहुंचने के चांस रहेंगे. हालांकि इस सूरत टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर बहुत ज्यादा निर्भर होना पड़ेगा.

आज का मैच हारने के बाद रहाणे की टीम को बाकी के 3 मैच हर हाल में जीतने होंगे. इस तरह टीम 15 प्वाइंट्स तक पहुंच पाएगी. लिहाजा अगर आज टीम हारती है, तो उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने के चांस तो होंगे, लेकिन बहुत कुछ दूसरी टीमों पर निर्भर करेगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता कैसे प्रदर्शन करती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here