सचिन तेंदुलकर और आशा भोसले के बीच बेहद भावनात्मक रिश्ता था. आखिरी बार वो 5 मार्च, 2026 को सचिन के घर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में गई थीं.रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई में 90s की मशहूर गायिका आशा भोसले का देहांत 92 वर्ष की उम्र में हो गया. उनके जाने से पूरे देश में शोक का लहर छा गया है. कई सेलिब्रिटी उन्हे अंतिम विदाई देने उनके आवास पहुंचे.
क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आशा ताई को अंतिम विदाई देने पहुंचे. प्लेबैक क्वीन आशा भोसले के साथ गहरा पारिवारिक संबंध रखने वाले ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन तेंदुलकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के दौरान बेहद भावुक नजर आए. सचिन अपनी पत्नी अंजली के साथ अंतिम विदाई में शामिल हुए. वो आशा भोसले को मां समान मानते थे.
राजकीय सम्मान: उनके शव को राष्ट्रीय तिरंगे में लपेटा गया. मुंबई पुलिस के औपचारिक बैंड ने अंतिम सलामी दी, जो उनके आठ दशक लंबे अद्वितीय करियर के अंत का प्रतीक था.

अंतिम पोशाक: अपने करियर में लगभग 11,000 से अधिक गाना गाने वाली, आशा ताई को चमकीले नीले रंग की साड़ी पहनाई गई. यह रंग उन्हें बेहद प्रिय था और वे अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में इसे पहनती थीं.
सचिन तेंदुलकर और आशा भोसले के बीच गहरा आपसी सम्मान और पारिवारिक स्नेह का रिश्ता था. आखिरी बार आशा 5 मार्च, 2026 को सचिन के घर उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में गई थी. आशा भोसले अक्सर साक्षात्कारों में कहती थीं कि सचिन की विनम्रता और मूल्यों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया.
आशा, सचिन को किसी सेलिब्रिटी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह मानती थीं. अनोखी बात यह है कि सचिन का नाम दिग्गज संगीतकार सचिन देव बर्मन (उनके पिता के पसंदीदा कलाकार) के नाम पर रखा गया था, जो आशा भोसले के ससुर भी थे.


