SPORTS : केकेआर ने रोका हैदराबाद का विजयरथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

0
22

आईपीएल 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी। केकेआर ने हैदराबाद का लगातार पांच जीत का सिलसिला रोका और अपनी सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

आईपीएल 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। केकेआर ने हैदराबाद का लगातार पांच जीत का सिलसिला रोका और अपनी सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बरकरार हैं। फिन एलन ने तेज शुरुआत की और उसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे व अंगकृष रघुवंशी ने अच्छी बैटिंग की। रघुवंशी ने 59 और रहाणे ने 43 रन की पारी खेली।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई। एक समय 105 रन पर टीम का एक विकेट था। उसके बाद अगले 60 रन में 9 विकेट गिर गए। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 सफलताएं मिलीं। वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली और इशान किशन ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here