SPORTS : ‘जय श्री कृष्णा’, जन्माष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगे विराट कोहली; दी शुभकामनाएं

0
36

जन्माष्टमी के मौके पर विराट कोहली भी भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने फैंस को शुभकामनाएं दीं. बीते कुछ वक्त से किंग कोहली का भक्ति की तरफ ज्यादा झुकाव देखने को मिल रहा है. अक्सर उन्हें वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के पास जाते देखा जाता है. अब उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई दी.

‘जय श्री कृष्णा’
कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “जय श्री कृष्णा.” इसके आगे उन्होंने लिखा, “सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं.” इसके साथ कोहली ने भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बांसुरी बजाते हुए दिख रहे हैं और उनके अगल-बगल माखन रखा हुआ है. देखते ही देखते कोहली की यह स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

जुलाई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इसमें किंग कोहली नजर आए थे. पहले बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में वह सिर्फ 05 रन पर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद बाकी दोनों मैचों में उनका बल्ला जमकर बोला था. कार्डिफ में हुए दूसरे वनडे में कोहली ने 65 रन स्कोर किए और लॉर्ड्स में हुए आखिरी मैच में उनके बल्ले से 74 रनों की पारी निकली.

अब उम्मीद की जा रही है कि वह टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. वेस्टइंडीज टीम सितंबर-अक्टूबर में व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें कोहली खेलते हुए दिख सकते हैं. कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.

कोहली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 123 टेस्ट और 125 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. बाकी 314 वनडे खेल चुके हैं. टेस्ट में उनके बल्ले से 9230 रन निकले. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 4188 रन बनाए. वनडे में उनके बल्ले से 14941 रन निकल चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here