NATIONAL : पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुआ विस्फोट, 3 महिलाओं की जलकर मौत, कई अन्य झुलसी

0
106

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. जिससे 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कई अन्य महिलाएं झुलस गईं.

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. जिससे 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कई अन्य महिलाएं झुलस गईं. झुलसी महिलाओं को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई. जबकि कई अन्य झुलस गईं. यह घटना शिवकाशी के पास एम पुदुपट्टी में हुई. घटना के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. घटनास्थल से तीन महिलाओं के जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना भयानक था कि तीन महिलाओं की जलकर मौत हो गई. जबकि कई अन्य झुलस गईं. मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पटाखा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here