NATIONAL : एक साल आगे बढ़ा दी शादी तो खफा हो गया युवक… मंगेतर के ऑफिस पहुंचकर किया हमला

0
139

पालघर जिले में अपनी मंगेतर पर उसके ही ऑफिस में हमला करने और उसे घायल करने के आरोप में 29 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. युवक परिवार द्वारा शादी डिले किए जाने और मंगेतर से न मिलने देने से नाराज था.

महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी मंगेतर पर उसके ही ऑफिस में हमला करने और उसे घायल करने के आरोप में 29 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया और गुरुवार को आरोपी अक्षय पाटिल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी है.

अधिकारी ने कहा कि आरोपी की 23 साल की पीड़ित महिला से मंगनी हुई थी, लेकिन शादी को एक साल तक रोक कर रखा गया और उन्हें मिलने जुलने और साथ में बाहर घूमने से मना कर दिया गया. उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर पाटिल बुधवार को अपनी मंगेतर के ऑफिस में पहुंचा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि शादी और प्रेम प्रसंग में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आते रहे हैं. दो माह पहले महाराष्ट्र के नागपुर शहर में प्रेम प्रसंग के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here