शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम हुआ शुरू, खुद मजदूर लेकर आई थी ASI टीम!

0
64

संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया। शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में मस्जिद पक्ष के वकील शकील वारसी ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू हो गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था।

शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू
मिली जानकारी के मुताबिक, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, एएसआई की एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद की पुताई के लिए जरूरी सामान और श्रमिकों की संख्या का आकलन किया था। शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम ने दोपहर में मस्जिद आकर इस बारे में चर्चा की कि पुताई कार्य में कितने श्रमिक और सामग्री की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here