UP : बागपत-मेरठ हाइवे पर एक के बाद एक 30 बाइकें फिसलकर गिरीं, फायर ब्रिगेड ने रात में धुली सड़क….

0
90

बागपत-मेरठ हाइवे पर ट्रक से फिसलन भरी ‘मैली’ गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया. इसकी वजह से एक के बाद एक 30 से ज्यादा बाइक सवार सड़क पर फिसलकर घायल हो गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रातभर सड़क धोकर चिकनाहट साफ की, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका.

यूपी के बागपत-मेरठ हाइवे पर ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. रफ्तार से दौड़ती बाइकें अचानक फिसलने लगीं और कुछ ही पलों में सड़क हादसों के मैदान में बदल गई. एक-एक कर 30 से ज्यादा बाइक सवार जमीन पर गिरते चले गए. हर तरफ चीख-पुकार और मदद की गुहार गूंजने लगी. जिसने ये दृश्य देखा, वो सहम गया. जिसके बाद पुलिस को रातभर सड़क को धोना पड़ा.

बता दें कि घटना बीते सोमवार की है जहां बागपत के दिल्ली-मेरठ हाइवे पर रात को ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को हिला दिया. तेज रफ्तार से गुजरते वाहन अचानक फिसलने लगे और देखते ही देखते एक के बाद एक बाइक सवार सड़क पर गिरते चले गए. कुछ ही मिनटों में हाइवे चीख-पुकार और अफरा-तफरी से भर गया. जहां लोग मदद के लिए दौड़ रहे थे, वहीं कई घायल दर्द से कराहते नजर आए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 30 से 35 बाइक सवार इस हादसे का शिकार हुए. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला. जिसने भी ब्रेक लगाया या स्पीड कम करने की कोशिश की, उसकी बाइक सड़क पर फिसल गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here