World : ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया 100 प्रतिशत टैरिफ! अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से किसे लगेगा झटका?

0
14

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध के बीच बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने फार्मास्युटिकल कंपनियों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन जो कंपनियां अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग या प्राइसिंग डील करेंगी, उन्हें छूट मिल सकती है. व्हाइट हाउस के इस फैसले की वजह से दवा कंपनियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. ट्रंप ने यह घोषणा उस वक्त की है, जब ईरान युद्ध की वजह से दुनिया के कई देश प्रभावित हुए हैं.

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका में आने वाली पेटेंट वाली दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, लेकिन कंपनियाँ प्रशासन के साथ डील करके इन टैक्सों से बच सकती हैं. ट्रंप की ओर से इसको लेकर कई बार धमकी दी जा चुकी थी और उन्होंने गुरुवार (2 अप्रैल) को इसकी घोषणा कर दी. व्हाइट हाउस ने कहा कि इन टैरिफ का मकसद अमेरिका में जरूरी दवाओं के उत्पादन को बढ़ाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के जोखिमों को कम करना है.

ट्रंप ने एक बड़ा आदेश जारी किया है, जिसके तहत स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर के आयात पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाया गया है. सरकार का कहना है कि यह कदम देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है. प्रशासन ने कहा कि इस कदम से पिछली नीतियों में मौजूद उन कमियों को दूर किया जा सकेगा, जिनका फायदा उठाया जा रहा था. नए नियमों के तहत, ज्यादातर स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैक्स लगाया जाएगा. वहीं, इनसे बने कुछ अन्य प्रोडक्ट्स पर 25 प्रतिशत टैक्स लगेगा.

आईएएनएस की खबर के मुताबिक पहले लगाए गए टैरिफ के बाद अमेरिका में एल्युमिनियम और स्टील का प्रोडक्शन बढ़ा है. एल्युमिनियम की क्षमता का इस्तेमाल करीब 50.4 प्रतिशत और स्टील का 77.2 प्रतिशत तक पहुंच गया है. सरकार का कहना है कि अब इन आंकड़ों को 80 प्रतिशत के लक्ष्य के करीब लाने के लिए और सख्ती जरूरी है, ताकि कोई भी कंपनियां नए तरीकों से नियमों को दरकिनार न कर सकें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here