Top news : लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के गई हे स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्षी ओ हंगामा

0
22

पश्चिम एशिया में संघर्ष पर विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में कहा, हमारा मानना है कि सभी मुद्दों के समाधान के लिए संवाद और विचार-विमर्श किया जाना चाहिए.लोकसभा में पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा कि विदेश मंत्री गल्फ देशों के हालात पर सदन को संबोधित कर रहे हैं. वे वहां मौजूद भारतीयों की स्थिति के बारे में बता रहे हैं. उन्होंने सारी बातों का जवाब दिया है. इस बीच किरेन रिजिजू ने कहा- विपक्ष को पता ही नहीं वो क्या करना चाहते हैं. वे कंफ्यूज है. पहले विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ नोटिस दिया, लेकिन अब ये दूसरा नोटिस दे रहे हैं, दूसरा मोशन लाने का क्या मतलब है? मैंने आजतक इतना गैर जिम्मेदाराना विपक्ष नहीं देखा है. आप लोग एक पार्टी, एक आदमी, एक पार्टी से बाहर आना नहीं चाहते हैं क्या?

लोकसभा में पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा, ‘मैं कांग्रेस के सीनियर लीडर से कहता हूं कि आप लोग जो कर रहे हैं उससे उस देश का क्या भला होगा. आज का मोशन विपक्ष लाया है. सरकार उस पर चर्चा को तैयार है. लेकिन आप लोग आज के एजेंडा को लेकर सीरियस नहीं है. वेणुगोपालजी आपसे कहता हूं कि आपने पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि इस सदन की महान परंपरा रही है, अध्यक्ष पर सवाल नहीं उठा सकते, चाहे आप उनसे सहमत हो या नहीं हो. इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई.’

लोकसभा में पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा, ‘मैं कांग्रेस के सीनियर लीडर से कहता हूं कि आप लोग जो कर रहे हैं उससे उस देश का क्या भला होगा. आज का मोशन विपक्ष लाया है. सरकार उस पर चर्चा को तैयार है. लेकिन आप लोग आज के एजेंडा को लेकर सीरियस नहीं है. वेणुगोपालजी आपसे कहता हूं कि आपने पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि इस सदन की महान परंपरा रही है, अध्यक्ष पर सवाल नहीं उठा सकते, चाहे आप उनसे सहमत हो या नहीं हो. इसके बाद कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई.’लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here