दुनिया की नजरों में ईरान की ‘अनबीटेबल’ इमेज बनाने वाले IRGC के स्पोक्सपर्सन अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि ईरान 6 महीने लगातार जंग लड़ सकता है.
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख स्पोक्सपर्सन ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. ईरान पर हुए हमलों में नैनी मारे गए. IRGC के सभी आधिकारिक बयान और प्रोपगैंडा नैनी की मंजूरी के बाद ही जारी किए जाते थे. उन्हें IRGC की साइकोलॉजिकल वॉरफेयर और पब्लिक रिलेशंस टीम का प्रमुख माना जाता था.

नैनी हाल ही में कई बार मीडिया में आए थे. उन्होंने दावा किया था कि ईरान अमेरिका और इजरायल के साथ ‘हाई-इंटेंसिटी’ युद्ध कम से कम 6 महीने तक लड़ सकता है. उन्होंने कहा था कि ईरान ने अब तक सिर्फ पुरानी पीढ़ी की मिसाइलें इस्तेमाल की हैं, नई और एडवांस्ड मिसाइलें अभी बची हैं, जो जल्द इस्तेमाल होंगी. उनके बयानों से ईरान की ‘अजेय; इमेज बनाने की कोशिश की जाती थी. IRGC के कई प्रेस रिलीज, टीवी इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट्स में नैनी का नाम प्रमुखता से आता था.

