WORLD : नेपाल के धादिंग जिले में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में गिरी, अब तक 18 की मौत

0
32

नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार (23 फरवरी) को बड़ा हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक बस नदी में गिर गई, जिसकी वजह से 18 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी. मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला है. हालांकि वे किस देश से हैं, इसको लेकर अभी तक जानकारी नहीं मिली है.

‘द काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल पुलिस ने 17 शव बरामद कर लिए थे, लेकिन इसके बाद एक गंभीर रूप से घायल शख्स की भी जान चली गई. इस तरह मृतकों का आंकड़ा 18 तक पहुंच गया. घायल हुए बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बस पोखरा से काठमांडू के लिए जा रही थी, लेकिन रास्ते में किसी वजह से ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और इसी वजह से बस त्रिशूली नदी में जा गिरी. हादसा रात करीब 1.15 बजे हुआ. बस धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांक इलाके से गुजर रही थी. हादसे के कारण को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

डिस्ट्रिक्ट ट्रैफिक पुलिस ऑफिस, धादिंग के चीफ शिशिर थापा ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई है. हाईवे रेस्क्यू मैनेजमेंट कमिटी के चेयरमैन राजकुमार ठाकुरी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. रात होने की वजह से रेस्क्यू में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. हालांकि नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और लोकल लोगों की वजह से सभी को निकाल लिया गया. बता दें कि नेपाल में इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here