सर्दियों में मांसपेशियों की जकड़न से परेशान? घर पर करें ये 5 Best एक्सरसाइज देंगे ठंड में राहत

0
111

सर्दियों में ठंड के कारण शरीर की गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। तापमान घटने से जोड़ों को चिकनाहट प्रदान करने वाला तरल गाढ़ा हो जाता है, और मांसपेशियां कड़ी होने लगती हैं। ऐसे में नियमित रूप से कुछ आसान व्यायाम करने से न केवल दर्द और अकड़न से राहत मिलती है, बल्कि शरीर को लचीला और मजबूत भी बनाया जा सकता है। यहां 5 सरल और प्रभावी व्यायाम बताए गए हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते हैं।

चिन टक्स: गर्दन की अकड़न कम करने का असरदार तरीका

गर्दन की अकड़न ठंड के मौसम में एक सामान्य समस्या है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।कैसे करें- कुर्सी पर सीधे बैठ जाएं। ठुड्डी को अंदर की ओर खींचें, जैसे कि ‘डबल चिन’ बना रहे हों। गर्दन को सीधा रखते हुए इस स्थिति को 10 सेकंड तक होल्ड करें। इसे दिन में 4-5 बार दोहराएं। यह व्यायाम न केवल गर्दन की अकड़न को कम करता है, बल्कि लंबे समय तक बैठने के कारण होने वाले दर्द को भी दूर करता है।

PunjabKesari

दीवार के सहारे हाथों की स्ट्रेचिंग: कंधे और कलाई को दें आराम

सर्दियों में कंधे और कलाई के जोड़ों में जकड़न आम है। यह व्यायाम इन जोड़ों को लचीला बनाता है। कैसे करें- दीवार के सामने खड़े होकर दाहिना कूल्हा दीवार की ओर रखें। दाहिने हाथ को कंधे से थोड़ा नीचे रखते हुए दीवार पर टिकाएं। अब हाथ के पंजे को घड़ी की दिशा में 12 से 2 बजे और फिर उलटी दिशा में 10 से 6 बजे तक घुमाएं। हर स्थिति को 20 सेकंड तक होल्ड करें। इसे दूसरे हाथ से भी दोहराएं।
यह एक्सरसाइज कंधे और कलाई की जकड़न को कम करने के साथ-साथ उनमें ताकत भी बढ़ाती है।

 कुर्सी पर रीढ़ का मूवमेंट: पीठ को बनाएं लचीला

ठंड के कारण रीढ़ के बीच के हिस्से में अकड़न और दर्द हो सकता है। यह व्यायाम रीढ़ को लचीला और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। कैसे करें- कुर्सी पर सीधे बैठें और पैरों को जमीन पर टिकाएं। हाथों को मोड़कर सिर के पीछे रखें या बांहों को पकड़ लें। गहरी सांस लेते हुए रीढ़ को सीधा करें। अब धड़ को दाईं ओर धीरे-धीरे मोड़ें और हल्का खिंचाव महसूस करें। कुछ सेकंड रुकें, फिर सीधे हो जाएं। इसे बाईं ओर से भी दोहराएं। हर तरफ से 3 बार करें। यह व्यायाम रीढ़ की लचक बनाए रखने के साथ-साथ पीठ के दर्द को भी दूर करता है।

PunjabKesari

ब्रिज व्यायाम: रीढ़ और मांसपेशियों को दें मजबूती

यह व्यायाम पीठ, कूल्हे और रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करता है। कैसे करें- पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें। पैरों को फर्श पर टिकाएं। धीरे-धीरे कमर को ऊपर उठाएं, ताकि कंधे से घुटनों तक एक सीधी रेखा बन जाए। 5 सेकंड तक रुकें और फिर धीरे-धीरे वापस आएं। इसे 5-10 बार करें। यह व्यायाम रीढ़ और निचले हिस्से की मांसपेशियों को सक्रिय करता है।

इंचवर्म्स: पूरे शरीर की जकड़न कम करने का उपाय

यह व्यायाम हिप्स, कलाई और पीठ की जकड़न को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है। कैसे करें- सीधे खड़े हो जाएं। झुकते हुए हाथों को जमीन पर रखें। हाथों को आगे बढ़ाते हुए पुश-अप की स्थिति में आएं। पुश-अप के बाद सिर और छाती को ऊपर उठाएं और पीठ को स्ट्रेच करें। फिर धीरे-धीरे हाथों को पैरों की ओर लाएं और खड़े हो जाएं। इसे 2-3 बार करें। यह व्यायाम पूरे शरीर को सक्रिय रखने और लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है।

PunjabKesari

सर्दियों में जोड़ों की समस्याओं से बचने के लिए इन 5 व्यायामों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। यह न केवल दर्द और अकड़न को दूर करेंगे, बल्कि आपके शरीर को लचीला और सक्रिय बनाए रखेंगे। नियमित व्यायाम से ठंड के मौसम में भी आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रह सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here