कर्ज से परेशान दंपति ने खाया जहर, पति की मौत

0
126

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया थाना क्षेत्र के ग्राम पांडु पिपरिया में कर्ज से परेशान पति-पत्नी ने जहर पी लिया। घटना में पति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार- सोमवार की दरमियान रात लखन सिंह रघुवंशी और पत्नी सुमिलता दोनों ग्राम में किराना दुकान चलाते थे। परिवार के अनुसार, उन्होंने लाखों रुपये का कर्ज लिया हुआ था और कर्ज के कारण दोनों कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने देर रात जहर का सेवन कर लिया। दंपति के दो पुत्र है जो इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here