सागर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

0
142

मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार जरुआखेड़ा के पास पाली तिराहे पर सोमवार देर शाम हुए हादसे में सत्यनारायण और अरुण नाम के दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन जप्त कर लिया है। हादसे के बाद वाहनचालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here