इंस्टाग्राम पर आई रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करते ही पहुंच गई पुलिस, जानिए हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला

0
115

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक लड़की को खास तरीके से ढूंढ निकाला, जो परिवार से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी। लड़की के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को खोजने के लिए कार्रवाई शुरू की।

पिछले एक हफ्ते से घर से लापता थी लड़की
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की पिछले एक हफ्ते से घर से लापता थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए एक हफ्ते से लापता नाबालिक लड़की को सकुशल ढूंढ निकाला। पुलिस ने इंस्टाग्राम की मदद से लड़की का पता लगाया। दरअसल, लड़की घर छोड़कर जाने से पहले अपनी मां और मौसी के फोन पर इंस्टाग्राम इस्तेमाल करती थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और लड़की को फॉलो रिक्वेस्ट भेजी।

पुलिस टीम ने लड़की को सकुशल कर लिया बरामद
बताया जा रहा है कि जैसे ही लड़की ने पुलिस की फॉलो रिक्वेस्ट को स्वीकार किया, वह पुलिस से संपर्क में आ गई। इसके बाद पुलिस ने लड़की से जुड़ी जानकारी उसके इंस्टाग्राम दोस्तों से भी ली। आवश्यक जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लड़की को खोज निकाला। पुलिस टीम ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और उसे एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा की मौजूदगी में काउंसलिंग के लिए भेजा। काउंसलिंग के बाद लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here