नीमच में कुएं में मिला बैंक मैनेजर का शव, एक साल पहले ही हुई थी शादी

0
53

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में आने वाले सिटी थाना क्षेत्र में शमशान के पास शनिवार को एक युवक का शव कुएं में मिला है, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। तत्काल इसकी जानकारी सिटी थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद सिटी थाना पुलिस ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला मृतक युवक की पहचान विष्णु के रूप में हुई है। जो रिटायर्ड कॉलोनी का रहने वाला था और एचडीएफसी बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था।

मृतक के बड़े भाई दशरथ वर्मा ने शव की पहचान करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम को विष्णु घर से निकला था और रात में लेट वापस आने की बात उसने कही थी। लेकिन शनिवार को सुबह उसका शव मिला है, शव के पास मृतक की बाइक भी खड़ी हुई थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी युवक के मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here