BUSINESS : बाबा रामदेव की पतंजलि अब बेचेगी इंश्योरेंस! ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की हरी झंडी

0
10

योग गुरु बाबा रामदेव की Patanjali Ayurved अब फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में भी कदम रखने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने Patanjali Ayurved और धर्मपाल सत्यपाल (DS) ग्रुप द्वारा Magma General Insurance के करीब ₹4,500 करोड़ के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। मार्च में घोषित इस सौदे के लिए यह आखिरी बड़ी रेगुलेटरी मंजूरी थी।

डील के तहत Patanjali Ayurved, Adar Poonawalla की Sanoti Properties और अन्य विक्रेताओं से Magma General Insurance में 73.6% हिस्सेदारी खरीदेगी। वहीं Rajnigandha पान मसाला बनाने वाला DS Group कंपनी में 24.5% हिस्सेदारी लेगा। इस डील से पहले Sanoti Properties के पास Magma General Insurance में 72.4% हिस्सेदारी थी।

28 जुलाई को मिली मंजूरी के मुताबिक Patanjali कंपनी की नई प्रमोटर बनेगी और भविष्य में उसकी सॉल्वेंसी मजबूत रखने और कारोबार बढ़ाने के लिए पूंजी निवेश भी जारी रखेगी। DS Group इस अधिग्रहण में सह-निवेशक की भूमिका निभाएगा।CareEdge Ratings के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच Magma General Insurance का ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम 22% की CAGR से बढ़कर ₹3,334 करोड़ पहुंच गया। इसी अवधि में सामान्य बीमा उद्योग की औसत वृद्धि दर 10% रही।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज कर ब्रेकईवन हासिल किया, जबकि इससे एक साल पहले उसे ₹141 करोड़ का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹27 करोड़ रहा। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का सॉल्वेंसी मार्जिन 1.81 गुना था, जो नियामकीय न्यूनतम 1.50 गुना से अधिक है।

Magma General Insurance के पास सामान्य बीमा कैटेगरी में 70 से अधिक उत्पाद हैं। Patanjali के पास देशभर में करीब दो लाख बिक्री केंद्र, 250 Patanjali Mega Stores और बड़े रिटेल नेटवर्क तक पहुंच है। माना जा रहा है कि इस वितरण नेटवर्क के जरिए कंपनी बीमा उत्पादों का विस्तार खासकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here