छत्तीसगढ़ : 10 नगर निगम में से 2 पर भाजपा की जीत, अन्य सीटों पर मतगणना जारी

0
228

छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। प्रदेश के 10 नगर निगम में से 2 पर परिणाम सामने आ चुके हैं। जहां बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। अंबिकापुर से मंजूषा भगत 5000 वोटों से जीती हैं, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय तिर्की को हराया है। चिरमिरी से रामरेश राय 4000 वोटों से जीते हैं, जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बिनय जायसवाल को हराया।

वहीं 8 नगर निगम पर भी बीजेपी की लीड बरकरार है। फिलहाल 8 निगम, 49 नगरपालिका और 113 नगर पंचायत पर नियर पार्षदों और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सभी 10 नगर निगम पर बीजेपी आगे चल रही है। 2 नगर निगम में बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है।

रायपुर नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 52500 वोटों से आगे हैं।
बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 28 हजार वोटों से आगे हैं।
वहीं जगदलपुर में भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे 7 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कुछ ही देर में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here