GUJARAT : शादी और विदेश भेजने का दिया झांसा, फिर की 7 लाख की ठगी, गुजरात में स्टूडेंट ने टीचर से किया रेप

0
41

गुजरात में राजकोट के एक स्टूडेंट पर अपनी ही टीचर के साथ रेप करने का आरोप लगा है. आरोपी स्टूडेंट ने टीचर को शादी का झांसा देकर करीब ढाई साल तक उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए.गुजरात के राजकोट से एक सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्टूडेंट पर अपनी ही टीचर के साथ रेप करने का आरोप लगा है. यह मामला शहर के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने इलाके में सभी को हिलाकर रख दिया है.

शिकायत के मुताबिक, आरोपी स्टूडेंट ने टीचर को शादी का झांसा देकर करीब ढाई साल तक उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए. बताया जा रहा है कि जब आरोपी 10वीं क्लास में पढ़ता था, उस समय वही टीचर उसे पढ़ाती थी. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बनने की बात सामने आई है.

करीब 12 साल बाद आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए फिर से टीचर से संपर्क किया. उसने धीरे-धीरे शिक्षिका का विश्वास जीत लिया और शादी का वादा कर उसे अपने जाल में फंसा लिया. आरोप है कि इसी बहाने वह लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. इतना ही नहीं, आरोपी ने शिक्षिका को विदेश में बसने के सपने भी दिखाए, जिससे वह उसके झांसे में आती रही.

मामले में यह भी आरोप है कि आरोपी युवक ने व्यापार में नुकसान का बहाना बनाकर शिक्षिका से करीब 7 लाख रुपये भी हड़प लिए. जब शिक्षिका को आरोपी की सच्चाई का एहसास हुआ, तब उसने गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने इलाके में सभी को चौंका दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here