MP: मुरैना के युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को दी जान से मारने की धमकी, थाने पहुंचकर बोला सबसे बड़ा डॉन बनना है

0
116

 मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक गांव के युवक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन पर जान से मारने की धमकी दे दी। उत्तर प्रदेश पुलिस को जब इस धमकी की जानकारी मिली तो एसटीएफ की टीम मुरैना पहुंच गई। मंगलवार देर शाम को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम गांव पहुंची और आरोपी को तलाश किया, लेकिन आरोपी के घर पर ताला हुआ लगा हुआ था। 10 घंटे की तलाशी के बाद युवक को पकड़ लिया गया और उसने पूछताछ में बताया है कि उसे यह फोन नंबर सोशल मीडिया से मिला था।

यह मामला मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले महाराज सिंहपुर गांव का है। यहां रहने वाले 20 साल के युवक ने सोशल मीडिया से उत्तर प्रदेश सरकार के विजिलेंस विभाग का नंबर निकाल लिया और डायल कर इस विभाग के अधिकारी से फोन पर पूछा कि मेरी योगी आदित्यनाथ से बात करा दीजिए तो अधिकारी ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं, तो इस युवक ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को मारना चाहता हूं तो अधिकारियों ने कहा कि आप उन्हें क्यों मारना चाहते हैं तो युवक ने कहा कि मैं उन्हें मार कर डॉन बनना चाहता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here