NATIONAL : अभिजीत दीपके ने बढ़ाई टीम CJP, नए महासचिव से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की नियुक्ति, जानें किसे क्या मिला जिम्मा?

0
24

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार सुबह संगठन का विस्तार करते हुए कई अहम नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के साथ पांच नए राष्ट्रीय संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है।

पांच नेताओं को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी
पार्टी की ओर से की गई नियुक्तियों में पांच नेताओं को राष्ट्रीय संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला शामिल हैं। सीजेपी का कहना है कि इन नियुक्तियों के जरिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।

नॉर्थ जोन को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन
संगठन विस्तार के तहत सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, समिति का उद्देश्य उत्तरी भारत में संगठन के कामकाज और समन्वय को मजबूत करना है। इस समिति में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से की गई इन नियुक्तियों को संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here