Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1054

आधार कार्ड को लेकर सामने आई जरूरी खबर… बिना गारंटी पाएं ये बड़ी सुविधा

0

आधार कार्ड अब हर भारतीय नागरिक के लिए एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। पहचान और पते का प्रमाण देने के अलावा, यह बैंक खाता खोलने, पैन कार्ड बनवाने और रोजगार हासिल करने जैसी कई प्रक्रियाओं में जरूरी है। अब यह पर्सनल लोन लेने की प्रक्रिया को भी बेहद आसान बनाता है।

आधार कार्ड की मदद से आप ट्रैवल, मैरिज, मेडिकल, एजुकेशन और लोन समेकन जैसे कई प्रकार के पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2 लाख रुपये तक के लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान और कम कागजी कार्यवाही के साथ पूरी होती है।

आधार कार्ड पर लोन के फायदे:
  1. कोई जमानत नहीं: यह लोन अनसिक्योर होता है, जिसके लिए किसी संपत्ति को गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती।
  2. सही डॉक्यूमेंटेशन: केवल आधार कार्ड से पहचान और पते का प्रमाण हो जाता है, जिससे अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता कम हो जाती है।
  3. डिजिटल प्रक्रिया: ऑनलाइन आवेदन से मंजूरी और वितरण प्रक्रिया तेजी से पूरी होती है।
  4. बेहतर पहुंच: सीमित वित्तीय दस्तावेज रखने वाले लोग भी आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
लोन के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज:

-दस्तावेज: पैन कार्ड, आय प्रमाण, पिछले 3-6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, और आईटीआर (स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए)।

-पात्रता: क्रेडिट स्कोर, आय, और बैंक के दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता तय की जाती है।

लोन आवेदन प्रक्रिया:

  1. ऑनलाइन आवेदन: बैंक या एनबीएफसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए आवेदन करें।
  2. पात्रता जांचें: बैंक के पात्रता कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी पात्रता की समीक्षा करें।
  3. दस्तावेज अपलोड करें: आधार कार्ड, पैन कार्ड, और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  4. स्वीकृति और वितरण: आवेदन मंजूर होने के बाद लोन तुरंत वितरित किया जाता है।
ब्याज दर और फीस:

लोन की ब्याज दरें क्रेडिट स्कोर, आय और क्रेडिट इतिहास पर निर्भर करती हैं। आवेदन से पहले विभिन्न बैंकों और एनबीएफसी की ब्याज दरों और प्रोसेसिंग फीस की तुलना करना फायदेमंद होता है।

आधार कार्ड पर लोन एक आसान और तेज विकल्प है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें तुरंत पैसों की जरूरत है। इससे जुड़ी प्रक्रियाएं डिजिटल होने के कारण अब पहले से अधिक सुगम हो गई हैं।

Odisha: जूनियर शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया वेतन, EPF में भी हुई बढ़ोतरी

0

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को कनिष्ठ शिक्षकों का मासिक पारिश्रमिक 11,000 रुपए से बढ़ाकर 16,000 रुपए कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, इस वेतन बढ़ोतरी से राज्य भर के लगभग 13,740 शिक्षकों को लाभ होगा।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खजाने पर 89.15 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इसके अलावा, सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) में योगदान भी बढ़ा दिया है।

राज्य अब प्रत्येक कनिष्ठ शिक्षक के लिए ईपीएफ में 1,950 रुपए प्रति माह का योगदान देगा, जो पहले 1,443 रुपए था। माझी ने कहा कि यह निर्णय राज्य में शिक्षकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बयान में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार शिक्षकों के कल्याण को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

6,000mAh बैटरी, शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Realme 14 Pro, Realme 14 Pro+

0

इंडियन मार्केट में Realme 14 Pro Series लॉन्च हो गई है। इस सीरीज़ में Realme 14 Pro+ 5G और Realme 14 Pro दो फोन्स को लॉन्च किया गया है। ये दोनों फोन देखने में एक जैसे लगते हैं। वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी यह फोन सेल के लिए अवेलेबल होंगे। डिटेल में जानते हैं इनके बारे में-

PunjabKesari

Realme 14 Pro+ 5G

Realme 14 Pro+ 5G फोन 6.83 इंच के 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही इसमें 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। आप इस फोन की रैम को 12GB वर्चुअली एक्सपेंड कर सकते हैं।

Realme 14 Pro+ 5G में 6,000mAh टाइटैनियम बैटरी दी है। इसमें खासतौर पर कोल्ड सेन्सेटिव कलर चेंजिंग फीचर दिया है। फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन OIS कैमरा, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।

Realme 14 Pro 5G

यह फोन Pro+ मॉडल जैसा डिज़ाइन और कई फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर और 8GB रैम है, जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

रियलमी का यह फोन 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग का फीचर है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI 5.0 पर काम करता है।

प्राइज़, स्टोरेज और कलर ऑप्शन-

Realme 14 Pro Series भारत में कुछ खास कलर ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। इस सीरीज में रेगुलर White कलर के अलावा Suede Grey, Jaipur Pink और Bikaner Purple कलर ऑप्शन्स भी हैं। Realme 14 Pro+ तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है: 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। बाकी दो वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 29,999 रुपये और 32,999 रुपये है। साथ ही इस पर 4,000 रुपये तक का बैंक ऑफर भी मिलेगा।

PunjabKesari

Realme 14 Pro दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है: 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है, और टॉप वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसे खरीदने पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा।

सपा नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सपा नेता अनूप सोनी पर नाबालिग युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला सेवरही थाना क्षेत्र नगर का है। 11 जनवरी की रात पिता को भोजन देकर घर वापस आ रही नाबालिग से सपा नेता ने रास्ते में दुष्कर्म किया था। बता दें कि   समाजवादी पार्टी से अनूप सोनी नगरपंचायत सेवरही से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके हैं।

3 दिन से जारी तेजी पर लगा ब्रेक, इन 4 कारणों से क्रैश हुआ बाजार

0

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 17 जनवरी को तेज गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 780 अंक या 1 फीसदी टूटकर 76263 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी करीब 211 अंकों का गोता लगातार 23,100 के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले 3 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला भी थम गया। खासतौर से आईटी और बैकिंग शेयरों में आज अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी जैसे कुछ बड़े शेयरों में तेजी रही, जिससे इंडेक्स को कुछ सपोर्ट मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 423 अंक की गिरावट के साथ 76,619 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी 108 अंक की गिरावट रही, ये 23,203 के स्तर पर बंद हुआ।

इन 4 वजहों से आई गिरावट
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से बिकवाली

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालना जारी रखा है। गुरुवार को उन्होंने ₹4,341.95 करोड़ के शेयर बेचे। एनालिस्ट्स का कहना है कि FIIs की लगातार निकासी निवेशकों के मनोबल को कमजोर कर रही है और बाजार पर नकारात्मक दबाव डाल रही है।

तीसरी तिमाही के मिलेजुले संकेत

इंफोसिस के शेयर आज कारोबार के दौरान 6 फीसदी तक गिर गए। इससे पहले न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) पर सूचीबद्ध इसकी अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs) में भी इतनी गिरावट देखी गई। इस दिग्गज आईटी कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे अनुमानों से बेहतर थे, लेकिन इसने चौथी तिमाही के दौरान रेवेन्यू ग्रोथ में कमजोरी का अनुमान जताया है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा है।

इसके अलावा एक्सिस बैंक के शेयर पर भी बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इसके टारगेट प्राइस में कटौती की है। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में रिसर्च वर्टिकल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अजीत मिश्रा ने कहा, ‘FIIs की बिकवाली और कमजोर अर्निंग्स के चलते बाजार के मनोबल पर असर पड़ रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘आईटी और बैंकिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियों में दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट आ रही है। हालांकि रिलायंस, आईटीसी और एलएंडटी जैसे शेयरों से इंडेक्स को कुछ सपोर्ट मिल रहा है।’

ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले ग्लोबल अनिश्चितता

निवेशकों ने सोमवार को होने वाले डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले सतर्क रुख अपनाया। ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद कई ट्रेड पॉलिसी को लागू करने की बात कही हैं, जिसने दूसरे देशों से आने वाले सामानों पर अधिक टैरिफ और दूसरे व्यापार प्रतिबंध शामिल हैं। इन नीतियों का ग्लोबल ट्रेड या ग्लोबल स्टॉक मार्केट्स पर क्या असर होगा, इसे लेकर बाजार चिंतित है।

टेक्निकल चार्ट पर कमजोरी के संकेत

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि 23,370 के आसपास टेक्निकल रेजिस्टेंस मजबूत बना हुआ है। उन्होंने कहा, “हालांकि 23,290 तक की वापसी संभव है, लेकिन अगर बाजार सीधे 23,250 के नीचे गिरता है, तो रिकवरी थम सकती है और निफ्टी को 23,000–22,800 के निचले स्तरों का सामना करना पड़ सकता है।”

Calcium और Anti-Oxidants से भरपूर है किचन का ये Superfood, सर्दी में जरूर खाएं

0

शरीर को हैल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना बहुत जरूरी है। इन पोषक तत्वों में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट फूड्स खाना भी बहुत जरूरी है। कैल्शियम फूड खाना हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। बहुत से लोग इसकी कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स खाते है लेकिन आपके किचन में ऐसे बहुत से फूड्स ऐसे हैं जो कैल्शियम व अन्य तत्वों से भरपूर होते हैं जैसे रागी। रागी को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह कैल्शियम का बेस्ट सोर्स है और एंटी-ऑक्सीडेंट से भी भरपूर है। चलिए आपको रागी के फायदे बताते हैं।

PunjabKesari

कैल्शियम व एंटी-आक्सीडेंट से भरपूर रागी खाने के फायदे| Calcium Rich Food Ragi| Health Benefits Of Ragi 

रागी (Finger Millet) को सुपरफूड माना जाता है। रागी न केवल कैल्शियम बल्कि फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप स्वस्थ और एनर्जी भऱपूर रह सकते हैं। यह हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है और एक सम्पूर्ण स्वास्थ्यवर्धक भोजन माना जाता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए

रागी, कैल्शियम का सबसे बेस्ट प्राकृतिक स्रोत है। यह बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करता है। बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है। दांतों और जोड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसे रागी से बनी चीजें जैसे चिल्ला, डोसा और इडली खाना शुरू करें।

PunjabKesari

हदय रोगियों के लिए फायदेमंद 

रागी हदय रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखती है और दिल के स्वास्थय को सुधारने में मदद करती है। दिल ही नहीं यह अन्य कई तरह की समस्याओं से बचाता है।

डायबिटीक मरीज के लिए फायदेमंद

रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। शुगर मरीजों के लिए रागी खाना काफी फायदेमंद आहार है। धीरे-धीरे पचने वाले कार्बोहाइड्रेट से इंसुलिन की जरूरत कम होती है।

वजन कंट्रोल करें

रागी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती। मेटाबॉल्जिम स्तर बेहतर रहता है इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।
PunjabKesari

एनीमिया (खून की कमी) दूर करे

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें रागी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि रागी में आयरन और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह फायदेमंद है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

रागी में डाइटरी फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। अगर कब्ज की समस्या रहती है वो भी दूर होगी। पेट साफ रखने और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

बच्चों के लिए भरपूर पोषक आहार

रागी को बच्चों के लिए शुरुआती ठोस आहार (weaning food) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं।

तनाव और अनिद्रा से राहत

रागी में अमीनो एसिड (tryptophan) , एंटी-आक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत करता ही है साथ ही तनाव, एंजाइटी और डिप्रैशन कम करने में मददगार है और नींद को बेहतर बनाने में सहायक है।

स्किन और बालों के लिए भी वरदान है रागी

इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए बहुत बढ़िया माने जाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को कम करती है और त्वचा चमकदार होती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं।

रागी का उपयोग कैसे करें?

रागी का आटा – रोटी, परांठा, डोसा, और चिल्ला बनाने में।
रागी माल्ट – बच्चों और वयस्कों के लिए पौष्टिक पेय।
रागी खिचड़ी या उपमा – हल्के और स्वास्थ्यवर्धक भोजन के रूप में।
रागी बिस्किट और लड्डू – हेल्दी स्नैक्स के लिए।
रागी इडली – नाश्ते के लिए उत्तम।

सर्दियों के लिए बेस्ट रेसिपी- रागी मसूर दाल चुकंदर डोसा | Ragi Dosa Recipe

आप रागी का बना डोसा खा सकते हैं जो काफी हैल्दी होता है। सामग्रीः

1 कपः मसूर दाल
आधा कपः साबुत रागी
एक चौथाई कपः चावल
एक चुकंदर
2-3 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा
तेल जरूरतानुसार

विधिः रागी, मसूर दाल और चावल को अच्छे से धो लें और एक-दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर पानी निकाल दें और उसमें कद्दुकस किया हुआ चुकंदर, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पीस लें और पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो पानी मिक्स कर लें। डोसा के लिए मसाला तैयार करने के लिए आलू,पनीर, गाजर और स्प्राउट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तवे पर हल्का तेल डाले और रागी बैटर को तवे पर फैलाए और अच्छे से सेंक लें। फिर उसमें मसाला रखकर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। बच्चों के लिए भी ये डिश काफी हैल्दी है।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ख्याल 

रागी का अधिक मात्रा में सेवन पेट में गैस और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।
किडनी स्टोन के मरीजों को सीमित मात्रा में ही रागी खाना चाहिए।

Mahindra Thar Roxx के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! कंपनी ने बढ़ाए SUV के दाम

Mahindra Thar Roxx के ग्राहकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कीमत बढ़ोतरी के पीछे का कारण महंगाई और बढ़ती इनपुट लागत को बताया जा रहा है। थार रॉक्स के प्राइज़ में बढ़ोतरी 0.48 प्रतिशत से 2.86 प्रतिशत के बीच है। डिटेल में जानते हैं कीमत वृद्धि के बारे में

PunjabKesari

इतने रुपए महंगी हुई एसयूवी-

महिंद्रा थार के पेट्रोल वर्जन में बदलाव सिर्फ टॉप मॉडल AX7 L AT में किए गए हैं। इस मॉडल की कीमत में 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 20.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। इसका मतलब है कि कीमत में 2.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बाकी पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें वैसी की वैसी बनी हुई हैं। इसलिए, इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

वेरिएंट्स के प्राइज़ में कोई बदलाव नहीं-

महिंद्रा थार के डीजल वर्जन के बेस मॉडल MX1 MT की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। हालांकि, कुछ वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ी हैं। उदाहरण के लिए, MX5 MT 4×4 वेरिएंट अब 19.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में बिक रहा है, जो 30,000 रुपये या 1.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी तरह, AX5 L AT 4×4 की कीमत 10,000 रुपये बढ़कर अब 21.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

Heart Stroke या High BP से बचना है तो अपनी Diet में शामिल करें ये एक चीज़!

0

सर्दियों में हमारी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में शरीर को गर्म रखने और सेहतमंद रखने के लिए कई चीजें मददगार हो सकती हैं। इनमें से एक है दालचीनी वाली चाय। दालचीनी न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। खासकर दिल की सेहत, हाई ब्लड प्रेशर, और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचने के लिए दालचीनी वाली चाय एक बेहतरीन ऑप्शन है। तो आइये जानते है सर्दियों में दालचीनी वाली चाय क्यों पीनी चाहिए और इसके सेहत से जुड़े फायदे क्या हैं।

PunjabKesari

दालचीनी वाली चाय के फायदे

दालचीनी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन, मिनरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें सीनेमाल्डेहाइड नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को कम करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

PunjabKesari

हाई बीपी को कंट्रोल करती है

दालचीनी में पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। रोजाना दालचीनी वाली चाय पीने से आपका ब्लड प्रेशर बैलेन्सड रहता है, जिससे हाई बीपी की समस्या कम हो सकती है।

डायबिटीज का खतरा कम करता है

दालचीनी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। यह मसाला ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। साथ ही जिन लोगों को डायबिटीज होने का खतरा अधिक है, उन्हें दालचीनी का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से दालचीनी का सेवन करना डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

दिल की सेहत को बेहतर बनाती है

दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने और खून के थक्के बनने से रोकने में सहायक होती है। इससे हार्ट स्ट्रोक या दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

PunjabKesari

पाचन में सुधार

दालचीनी डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाती है और पेट की बीमारियों से राहत दिलाती है। यह गैस, पेट फूलने और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करती है। पेट फूलने की समस्या से जूझ रहे लोगों को दालचीनी का सेवन करना चाहिए।

सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत

सर्दियों में दालचीनी वाली चाय सर्दी-खांसी और जुकाम के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

सामग्री

1 कप पानी
1 छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर या 1 दालचीनी की छड़ी
1 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
1-2 चम्मच शहद या शक्कर (स्वादानुसार)
1 कप दूध

दालचीनी वाली चाय कैसे बनाएं

1. सबसे पहले एक छोटे पैन में पानी उबालने के लिए डालें।जब पानी उबालने लगे, तो उसमें दालचीनी पाउडर या दालचीनी की छड़ी डालें। अगर आप चाहें तो अदरक का पेस्ट भी डाल सकते हैं।
2. इसे 3-5 मिनट तक उबालने दें ताकि दालचीनी का स्वाद पानी में पूरी तरह से समा जाए।अब स्वाद अनुसार शहद या शक्कर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
3. इसे छानकर कर सर्व करें। दूध डालने से चाय और भी स्वादिष्ट हो जाती है।

सर्दियों में दालचीनी वाली चाय पीने से न केवल आपको ठंड में आराम मिलता है, बल्कि यह आपकी सेहत को भी लाभ पहुंचाती है। इसलिए, इस सर्दी में दालचीनी वाली चाय को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपनी सेहत को बेहतर बनाएं।

शुक्रवार को सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत, कीमतों में आई गिरावट

0

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानि शुक्रवार (17 जनवरी) को सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत मिली है। दोनों के वायदा भाव में आज गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 0.20 फीसदी गिरकर 79,071 रुपए जबकि चांदी की कीमत 0.59 फीसदी गिरावट के साथ 92,251 रुपए पर है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 76,583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,948 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

शेयर बाजार में गिरावट के बीच चमके ये शेयर, Infosys और Axis लुढ़के

0

लगातार तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। इन्फोसिस और एक्सिस बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजों से बाजार गिरावट के साथ खुला। सुबह 11 बजे बीएसई सेंसेक्स 718.05 अंक यानी 0.93% गिरावट के साथ 76,324.77 अंक पर ट्रेड कर रहा था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 196.20 अंक यानी 0.84% गिरावट के साथ 23,115.60 अंक पर आ गया। आईटी फर्म इन्फोसिस के शेयरों में शुरुआती कारोबार में करीब 6% गिरावट आई। एक्सिस बैंक का शेयर 6 फीसदी से अधिक गिरा है जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 4 फीसदी तेजी आई।

आईटी सेक्टर में सबसे अधिक बिकवाली देखी जा रही है। इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस जैसे स्टॉक भारी गिरावट में आ गए। बैकिंग सेक्टर में भी जमकर बिकवाली देखी जा रही है। इस बिकवाली के माहौल में निवेशक फिर से एफएमसीजी सेक्टर की ओर आए।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में 2.75% की तेजी देखी जा रही है। इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस में तेज़ी के बावजूद निफ्टी इंडेक्स बिकवाली के दबाव में है, क्योंकि आईटी और बैंकिंग सेक्टर में हैवी सेलिंग प्रेशर है।

निफ्टी 50 के अन्य टॉप गेनर्स में हिंडाल्को, कोल इंडिया, एलएंडटी, बीपीसीएल जैसे स्टॉक दिखाई दे रहे हैं जबकि निफ्टी 50 के टॉप लूज़र्स में इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएक टेक, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर बिकवाली के दबाव में सबसे अधिक गिरावट का सामना कर रहे हैं।

अमेरिकी शेयरों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि पिछले सत्र में आई तेजी धीमी पड़ गई, जबकि निवेशकों की नजरें हालिया कॉर्पोरेट अर्निंग और आर्थिक आंकड़ों पर टिकी थीं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती का रास्ता तय किया जा सके।

- Advertisement -