Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1055

Bihar Police: एक ही थाने के ASI समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड

0

बिहार की राजधानी पटना के एक थाने के चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। सभी पुलिसकर्मियों पर जब्त की गई शराब की बोतलें छिपाने का आरोप था।

जब्त शराब को कम दिखाने का लगा था आरोप 

जानकारी के मुताबिक, उक्त कार्रवाई पटना के सुल्तानगंज थाने के पुलिसकर्मयों पर की गई है। इस मामले में एएसआई मुरारी कुमार, सिपाही नागेंद्र पासवान, संतोष पासवान और चालक शैलेश कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन चारों पुलिसकर्मियों पर शराब तस्करों को सहयोग करने और जब्त शराब को कम दिखाने का आरोप लगा था। मामला सामने आने के बाद थानाध्यक्ष को जांच को जिम्मा सौंपा गया था। आरोप सही होने पर चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उनपर विभागीय कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के बाद पटना में तमाम थानों में डर का माहौल है।

भेजे गए जेल

सिटी एसपी ईस्ट डॉ के रामदास ने बताया कि मामला १४ जनवरी का है। पटना के सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने अवैध शराब के साथ जेपी गंगा पथ पर चार लोगों को पकड़ा था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने एक तस्कर को छोड़ दिया था तथा जब्त शराब में से शराब का बोतल भी गायब किया था। पूछताछ के दौरान तस्करों ने पुलिसकर्मियों का पोल खोलते हुए बताया कि उनके पास तीन बैग हैं, जिसमें कुल ४६ बोतल विदेशी शराब हैं। इस मामले की जब जांच की गई, तो थाना परिसर से कुल १६ बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। इसके बाद चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

J&K के खिलाफ Rohit Sharma के खेलने पर अभी भी सस्पेंस, MCA अभी तक नहीं ले पाई कोई फैसला

0

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबले में भागीदारी करेंगे या नहीं यह बात अभी स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उनसे बात करने का बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने उनकी उपलब्धता के बारे में संपर्क करने का निर्णय लिया है। रोहित की पिछली दो टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, में खराब परफॉर्म ने उनके ऊपर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे उन्हें एससीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा था।

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक अधिकारी के अनुसार, चयनकर्ता 20 जनवरी को टीम की घोषणा करेंगे और इस दौरान वे प्रत्येक खिलाड़ी की उपलब्धता की जांच करेंगे। रोहित शर्मा से भी उसी समय संपर्क किया जाएगा।

हालांकि, रोहित ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी की तैयारियों में जुट गए हैं और उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ बल्लेबाजी भी की है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह एक या दो दिन में पूरी तरह से ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

प्रदेश में अब तक 56 जिला अध्याक्षों की घोषणा, इंदौर समेत इन 6 जिलों में फंसा पेंच

मध्य प्रदेश भाजपा अब तक 56 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुकी है और नियुक्ति का यह सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार देर रात 9 और जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। इनमें राजगढ़ में जहां ज्ञानसिंह गुर्जर को फिर से मौका मिला है वहीं बाकी 8 जिलों में नए चेहरों को मौका मिला है। हालांकि प्रदेश के 6 जिलाध्यक्षों को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। संगठन के लिहाज से बीजेपी को कुल 62 जिलाध्यक्ष बनाने हैं।

इंदौर समेत इन जिलों में फंसा पेंच

इंदौर समेत प्रदेश के 6 जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इंदौर में स्थानीय दिग्गज जिद पर अड़े है तो वहीं, नरसिंहपुर में दो बड़े दिग्गज नेताओं के बीच दंगल चल रहा है। छिंदवाड़ा में सांसद और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए हैं, जिसने संगठन की टेंशन बढ़ा दी है। गुरुवार को घोषित सभी 9 नए जिलाध्यक्षों में सर्वाधिक 4 ओबीसी, दो ब्राह्मण, 2 आदिवासी और एक वैश्य वर्ग से है। वहीं इंदौर शहर और ग्रामीण समेत छह जिलाध्यक्षों के नाम ऐन वक्त पर होल्ड कर दिए गए। इनमें छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी और नरसिंहपुर शामिल हैं।

इंदौर में छात्र ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता घर पहुंचे तो फंदे पर झूलता मिला

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आजाद नगर में रहने वाले 19 साल के कृष यादव ने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना गुरुवार शाम की है, जब पिता संजय अपने दोस्त के साथ घर पर पहुंचे और बेटे को बुलाया लेकिन बेटे ने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से देखा तो छात्र फंदे पर लटका हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था और उसके माता-पिता दोनों निजी स्कूलों में काम करते हैं।

PunjabKesari

स्कूल से छुट्टी होने के बाद उसकी मां और बहन रिश्तेदार के यहां पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चली गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र सुबह सामान्य था और सबके साथ अच्छे से बात भी कर रहा था, पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी अभी मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार को छात्र का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर व बाईक की जोरदार टक्कर हो गईं घटना में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, घटना गुरुवार रात आठ बजे की बताई जा रही है। तीन युवक बाइक से मूंदी बाजार से खंडवा आ रहे थे तभी रास्ते में जावर के पास ट्रैक्टर में बाइक जा घुसी, एंबुलेंस की मदद से तीनों को जब खंडवा जिला अस्पताल लाया गया यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में समाज जनों की काफी भीड़ लग गई। घटना में मृतक युवकों में राहुल पिता अर्जुन कुमार 32 साल निवासी गांधीनगर,जितेंद्र पिता पूनमचंद उम्र 42 साल निवासी गांधीनगर नगर व अर्जुन पिता संतोष उम्र 35 साल निवासी सिघाड़ तलाई थे। यह तीनों युवक मजदूरी करते थे, इनकी मौत के बाद मातम पसर गया।

हरियाणा के 9 खिलाड़ी खेल पुरस्कार से सम्मानित, मनु भाकर को खेल रत्न, 8 लोगो को मिला अर्जुन अवॉर्ड

0

आज राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया। समारोह में राष्ट्रपति ने हरियाणा के 9 खिलाड़ी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया।

PunjabKesari

इसके अलावा मुर्मू ने नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, संजय कालीरामन, अभिषेक नैन, सरबजोत सिंह , धर्मबीर नैन, अमन सहरावत और नवदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया। मन भाकर को पुरस्कार मिलने के बाद झज्जर में स्थित उनके गांव गोरिया के स्कूल में जश्न मनाया गया। बच्चों के साथ टीचर नाचते दिखे।

मनु भाकर

मनु भाकर पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला शूटर हैं। झज्जर की रहने वाली मनु के पिता रामकिशन उसे बॉक्सर बनाना चाहते थे। मनु ने बॉक्सिंग में नेशनल मेडल भी जीते, लेकिन आंख पर पंच लगने से बॉक्सिंग छोड़ दी। मनु ने फिर मार्शल आर्ट्स, आर्चरी, टेनिस, स्केटिंग में हाथ आजमा मेडल भी जीते। मगर, अंत में वह शूटिंग करने लगी और इसी को करियर बना लिया।

PunjabKesari

नवदीप

2024 के पेरालिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट के गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप की कहानी भी संघर्ष भरी रही। पानीपत में जन्मे नवदीप की 2 साल की उम्र में माता-पिता को पता चला कि उनकी हाइट नहीं बढ़ेगी। नवदीप पहलवानी करते थे लेकिन पीठ पर चोट लगी और इसे छोड़ना पड़ा। फिर एक दिन यूट्यूब पर ‘पानीपत के लड़के ने कमाल कर दिया, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया’ लिखा वीडियो देखा। नवदीप ने जेवलिन थ्रो में पैरा एशियाई खेलों, टोक्यो पैरालिंपिक और विश्व चैँपियनशिप से होते हुए वे गोल्ड मेडल तक पहुंचे।

PunjabKesari

हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया।

PunjabKesari

अमन सहरावत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

PunjabKesari

पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले शूटर सरबजोत सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

संजय कालीरामन को अर्जुन अवॉर्ड मिला है। वह पेरिस ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम में शामिल थे।

PunjabKesari

धर्मबीर नैन को अर्जुन अवॉर्ड देतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। उन्होंने पैरालिंपिक में क्लब थ्रो के एफ51 वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

परिवार पहचान पत्र नहीं बनेगा परिवार परेशान पत्र, HC ने हरियाणा सरकार को दिए सख्त निर्देश

0

 परिवार पहचान पत्र अब परिवार परेशान  पत्र नहीं बन पाएगा।एक महत्वपूर्ण आदेश में पंजाब एवं  हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिया है कि वह तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए, ताकि किसी भी नागरिक  को परिवार पहचान पत्र  की कमी के कारण जरूरी या मौलिक सेवाओं से वंचित न किया जाए। हाईकोर्ट ने यह आदेश सरकार द्वारा दायर विस्तृत जवाब पर विचार करने के बाद दिए, जिसमें सरकार ने स्पष्ट किया कि पीपीपी अनिवार्य नहीं बल्कि स्वैच्छिक प्रक्रिया है।

हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार से इस संबंध में 29 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। जस्टिस महावीर  सिंधु ने अपने विस्तृत आदेश में कहा, “यह स्पष्ट है कि मौलिक सेवाओं, जो किसी व्यक्ति या समुदाय के लिए जीवित रहने के लिए आवश्यक हैं, जैसे पीने का पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, बिजली, स्वच्छता, पुलिस और अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए पीपीपी को अनिवार्य आवश्यकता माना जा रहा है लेकिन यह स्वैच्छिक प्रक्रिया है। इस स्थिति में, सभी सुधारात्मक कदम तुरंत उठाए जाएंगे ताकि किसी भी नागरिक को पीपीपी के अभाव में जरूरी सेवाओं से वंचित न किया जाए।”

मामले की पृष्ठभूमि

यह मामला हाईकोर्ट में उस याचिका के जरिए पहुंचा, जिसे सौरभ और अन्य लोगों ने दायर किया था। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की नौकरियों के लिए आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) में पीपीपी डेटा से जुड़े मुद्दों को उठाया। याचिकाकर्ताओं की उम्मीदवारी इस आधार पर खारिज कर दी गई थी कि उन्होंने गलत पिछड़ा वर्ग (BC) प्रमाणपत्र अपलोड किया था, जबकि आयोग इसे पीपीपी के माध्यम से सत्यापित कर सकता था।

सरकार का पक्ष

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि सभी मौलिक और आवश्यक सेवाओं की पहचान की जा रही है, जिनके लिए पीपीपी को अनिवार्य माना गया है। यह भी कहा गया कि जरूरी डिस्क्लेमर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तुरंत जोड़े जाएंगे। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया कि सब्सिडी या राज्य के समेकित कोष से वित्त पोषित किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पीपीपी को अनिवार्य किया जा सकता है, ताकि सही व्यक्ति को लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

हरियाणा के इस बिजनेसमैन ने किया बड़ा कांड, 150 IT टीम के अधिकारी पहुंचे Raid करने

0

हरियाणा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, हरियाणा में इस समय इनकम टैक्स विभाग एक्शन मोड में हैं,जिसके चलते इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को एक बिजनेसमैन के ठिकानों पर छापेमारी की। वहीँ अधिकारियों ने गुरुग्राम में कई जगह रेड करने के साथ रेवाड़ी में भी छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स विभाग के 150 से भी ज्यादा अधिकारी सुबह 6 बजे से एक्टिव हैं और जांच कर रहे थे। अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि ये रैड कहाँ-कहाँ और क्यों मारी गई।

घंटों चली छानबीन

दरअसल, आयकर विभाग की टीम सुबह करीब छह बजे गुड़गांव के नरसिंहपुर स्थित यादव फार्म हाउस में कोसली निवासी कारोबारी राव इंद्रजीत सिंह यादव के घर पहुंची। देर शाम तक जांच जारी रही। विभाग की टीम सिंह की एम3एम गोल्फ एस्टेट स्थित संपत्ति, निरवाणा कंट्री के स्कूल और कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि वित्तीय लेनदेन में गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। कहा ये भी जा रहा है कि व्यवसायी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं और दुबई में भी इनके विला हैं। इसे लेकर इनकम टैक्स विभाग जांच कर रहा है। राव इंद्रजीत सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वे जैम ट्यूंस हरियाणवी के चेयममैन, एमडी व समाजसेवी हैं। सिंह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से भी जुड़े हुए हैं।

हरियाणा में महिला सरपंचों के लिए CM ने किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या है खास

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कैंपेन के तहत राज्य की सभी महिला सरपंचों या ग्राम प्रधानों को अपने-अपने गांवों का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उठाए गए कदमों की देशभर में सराहना हो रही है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

Himachal Weather: बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम

0

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को मौसम तो साफ हुआ, लेकिन परेशानी बनी रही। निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया है, जिससे लोगों को सफर में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया है।

बर्फबारी से प्रभावित यातायात

बीते दिनों की बर्फबारी से राज्य के कई क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ऊपरी शिमला के कई रूटों पर बस सेवाएं ठप हो गई हैं। कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में भी बर्फबारी से लोग परेशान हैं।

लाहौल की पुलिस चौकी कोकसर ने रोपसंग नाला के पास फंसे हुए एक वाहन और उसकी सवारियों को सुरक्षित निकाला। बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल में करीब 145 सड़कें बंद हैं और कुछ इलाकों में बिजली भी नहीं है।

आने वाले दिनों में मौसम बिगड़ेगा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 जनवरी तक शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 19, 21 और 22 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

- Advertisement -