Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1058

महाकुंभ 2025: फूलों की बारिश में देर, एविएशन कंपनी के CEO और पायलट पर FIR दर्ज

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ चर्चा का विषय बना हुआ है। सरकार द्वारा यहां आने वाले लोगों के लिए खास प्रबंध किए हैं। लेकिन पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा समय पर नहीं हो सकी। इस पर अब सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है और एविएशन कंपनी के सीईओ, पायलट समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

PunjabKesari

आरोप है कि हेलिकॉप्टर कंपनी ने बिना जानकारी दिए हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया, जिससे महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर समय से पुष्प वर्षा नहीं हो पाई। इस मामले में FIR यूपी के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के अधिकारी केपी रमेश ने महाकुंभ नगर की कोतवाली में दर्ज कराई है। FIR हेलिकॉप्टर कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना और परिचालक प्रबंधन के खिलाफ गंभीर आरोपों के तहत दर्ज की गई है।

योगी सरकार ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने का फैसला लिया था, और इसके लिए एम.ए हेरीटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई थी। कंपनी को पौष पूर्णिमा के दिन सुबह से फूलों की बारिश करनी थी, लेकिन बिना किसी जानकारी के हेलिकॉप्टर को अयोध्या भेज दिया गया। इसके कारण श्रद्धालुओं पर समय पर फूलों की वर्षा नहीं हो सकी। बाद में दूसरा हेलिकॉप्टर बुलाया गया और शाम 4:00 बजे के आसपास फूलों की वर्षा की गई। अब इस मामले में FIR दर्ज होने के बाद महाकुंभ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाला महाकुंभ 144 साल बाद हुआ है। मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ मेले का पहला शाही स्नान हुआ था, और अब अगला शाही स्नान मौनी अमावस्या के दिन, यानी 29 जनवरी को होगा।

भोपाल टू प्रयागराज एयर टिकट के रेट सातवें आसमान पर, सिंगापुर जाना हुआ ज्यादा सस्ता

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का जोश देश-विदेश में देखा जा रहा है। लोग दूर-दूर से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं लेकिन इस भीड़-भाड़ के बीच एयरलाइन और ट्रेवल एजेंट्स की चांदी हो गई है। भोपाल से प्रयागराज का एक तरफ का टिकट पिछले साल दिसंबर के अंत तक करीब 3000 रुपए था लेकिन मौजूदा समय में महाकुम्भ शुरू होने के बाद ये किराया 498% तक बढ़ गया है। मौजूदा समय में भोपाल से प्रयागराज के लिए 17,796 रुपये हो गया है। महाकुंभ में जाने के लिए एयर टिकट के रेट अब बहुत महंगे हो गए हैं जो श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

PunjabKesari

महाकुंभ के कारण बढ़े किराए

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एयर टिकट के किराए में अचानक 500% तक की बढ़ोतरी हो गई है। Ixigo की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल से प्रयागराज का एक तरफा टिकट पिछले साल दिसंबर में करीब 3000 रुपये था लेकिन अब यह 17,796 रुपये तक पहुंच गया है। यही नहीं इस किराए में आप दिल्ली से सिंगापुर तक का सफर कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली से सिंगापुर का टिकट 20,000-27,000 रुपये के बीच है।

फ्लाइट्स की बढ़ती डिमांड

महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं की फ्लाइट डिमांड बहुत बढ़ गई है। 45 दिन के इस महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बढ़ी हुई डिमांड के कारण न केवल एयर टिकट बल्कि ऑनलाइन बुकिंग में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

अन्य शहरों से प्रयागराज का किराया

➤ भोपाल से प्रयागराज के किराए में सबसे ज्यादा उछाल देखा गया है।
➤ इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज जाने के टिकट भी महंगे हो गए हैं। Ixigo के मुताबिक दिल्ली से प्रयागराज का किराया 21% तक बढ़ गया है और मुंबई से प्रयागराज का किराया 13% तक बढ़ चुका है। अब दिल्ली से प्रयागराज के लिए एयर टिकट का रेट 19,497 रुपये से लेकर 26,215 रुपये तक पहुंच चुका है।

PunjabKesari

महाकुंभ में यात्रा की चुनौती

महाकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान यात्रा करना न केवल श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अनुभव होता है बल्कि महंगे एयर टिकट जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। बढ़ी हुई फ्लाइट डिमांड और ऊंचे किराए के कारण लोग इस समय यात्रा करने में कुछ परेशानी महसूस कर रहे हैं।

ओला इलेक्ट्रिक से लोगों ने बनाई दूरी, Bajaj और TVS की बिक्री में हुई बढ़ोतरी

ओला इलेक्ट्रिक का एक समय था जब वह भारतीय बाजार में नंबर वन पर थी, लेकिन अब कंपनी को लगातार गिरती बिक्री का सामना करना पड़ रहा है। ओला इलेक्ट्रिक के उत्पादों की गुणवत्ता और खराब आफ्टर सेल सर्विस की वजह से ग्राहकों ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी है। इस कारण ओला की बिक्री लगातार घट रही है। सेल्स रिपोर्ट्स के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक अब लगातार दूसरे महीने भी तीसरे नंबर पर फिसलती नजर आ रही है।

PunjabKesari

15 जनवरी तक के सेल्स आंकड़ों के मुताबिक, ओला ने 6,655 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 18% हो गई है। पहले ओला का बाजार में लगभग 50-52% का शेयर था। पिछले साल ओला ने 4 लाख से ज्यादा स्कूटर बेचकर 35% हिस्सेदारी हासिल की थी, लेकिन अब उसकी स्थिति कमजोर हो गई है।

इस बीच बजाज ऑटो और TVS मोटर ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी बढ़त बना ली है। इन दोनों कंपनियों ने मिलकर लगभग 48% बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। TVS ने जनवरी के पहले 15 दिनों में 9,800 स्कूटर बेचकर 23% की बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर जगह बनाई है। वहीं बजाज ने इस महीने 8,694 इलेक्ट्रिक वाहन बेचकर 25% हिस्सेदारी के साथ दूसरे पायदान पर जगह बनाई है।

PunjabKesari

पिछले महीने की बिक्री की स्थिति भी इस साल की शुरुआत में ओला के लिए चुनौतीपूर्ण रही। दिसंबर 2024 में बजाज ने 18,276 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर EV बाजार में एक चौथाई हिस्सेदारी हासिल की। TVS ने 17,212 i-क्यूब स्कूटर बेचकर दूसरा स्थान पाया, जबकि ओला 13,769 स्कूटर बेचकर तीसरे नंबर पर रही। इस दौरान ओला की बाजार हिस्सेदारी में लगभग 19% की गिरावट आई है।

महाकुंभ को देखते हुए Railway का नया फरमान, चाहे Vande Bharat, शताब्दी, राजधानी रोकनी पड़े पर…

महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने कुंभ के लिए आने- जाने वाली सभी ट्रेनों के लिए पहले रूट क्लीयर रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके चलते चंडीगढ़ से महाकुंभ नगरी प्रयागराज जाने वाली उंचाहार ट्रेन 13 जनवरी से पहले 14-15 घंटे विलंब चल रही थी, वह अब राइट टाइम पर आने-जाने लगी है।

सूत्रों की मानें तो रेल मंत्रालय ने सभी डिविजन के डी. आर. एम. को आदेश जारी कर साफ कर दिया है कि भले राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत को रोककर लेट करना पड़े, लेकिन कुंभ के लिए आने-जाने वाली ट्रेन को किसी भी सूरत में लेट ना किया जाए। इन ट्रेनों को बकायदा सिग्नल क्लीयर मिलना चाहिए। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे रेल मंत्रालय का तर्क है कि है देश भर से लोग अलग-अलग कनैक्टिंग ट्रेनों से महाकुंभ पहुंच रहे हैं। यहां आने वाले लोगों के रूम और टैक्सी से लेकर लौटने की टिकट तक पहले से बुक रहती है। ऐसे में ट्रेन के देरी से पहुंचने के चलते उनका पूरा कार्यक्रम खराब ना हो और वह समय पर वापसी की अपनी ट्रेन पकड़ सके इसलिए रेलवे की ओर से यह फरमान जारी किया गया है।

ट्रेनें लेट होने पर प्रयागराज व फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर भीड़
ट्रेनेंलेट होने पर प्रयागराज व फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ रही है। रेलवे बोर्ड हर मंडल से 4 से 5 महाकुंभ स्पैशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ऐसे में अंबाला मंडल से होकर जाने वाली 4 स्पैशल ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी तक किया जा रहा है। पूरे भारत से करीब हजारों की संख्या में स्पैशल ट्रेनें संचालित गई और कई रूटीन ट्रेनें भी प्रयागराज होकर जा रही है। प्रयागराज व फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा ना हो सके और ट्रेनें सही टाइम पर होगी तो श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहे इसलिए आदेश जारी किए गए हैं।

स्पैशल महाकुंभ ट्रेनें फुल
चंडीगढ़ से चलने वाली महाकुंभ स्पैशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04527-28 अम्ब-अन्दोरा से वाया चंडीगढ़ होक र फाफामऊजाने वाली व अंबाला से फाफामऊ जाने वाली गाड़ी संख्या 0452-26 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन फुल हो चुकी हैं। हैं। ऐसे ऐसे कई श्रद्धालु रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की तरफ से यह कहा जा रहा है कि यह ट्रेन पूरी तरह से फुल है यदि कोई और स्पैशल ट्रेन चलेगी, तब ही सीट मिल सकती है।

ओयो होटल में हरियाणा के युवक का मिला शव, सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस

0

दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगे राम पार्क स्थित एक ओयो होटल के कमरे में गुरुवार को 32 वर्षीय युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी चिराग सिंह के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  गुरुवार को दिल्ली के रोहिणी के मंगे राम पार्क इलाके में स्थित एक ओयो होटल के कमरे में एक युवक का शव मिला। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शव पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपराधिक नहीं लग रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जल्द ही इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल, मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और घटना के संदर्भ में सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

जमीन रसीद प्राप्त करने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़, झारखंड सरकार शुरू करने जा रही नई व्यवस्था

0

झारखंड के राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे दाखिल-खारिज समेत भूमि संबंधी कार्यों को सेवा के अधिकार कानून के तहत लाएं, ताकि ये सेवाएं समय पर प्रदान की जा सकें। उन्होंने जनता की सुविधा तथा राजस्व संग्रहण में सुधार के लिए भूमि संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्य के भूमि एवं राजस्व मंत्री बिरुआ परियोजना भवन में स्थित अपने कार्यालय में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और विभागीय सचिव के साथ ऑनलाइन बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भूमि रसीद प्राप्त करने के लिए बार कोड प्रणाली की सुविधा देगी सरकार

इस दौैरान राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि फिलहाल लोगों को भूमि रसीद प्राप्त करने में असुविधा होती है और उन्हें अक्सर अदालतों व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बिरुआ ने कहा, ‘‘इस समस्या से निपटने के लिए लोगों को जल्द ही बार कोड प्रणाली की सुविधा दी जाएगी, जिससे निवासी सीधे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भूमि रसीद प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों के कई स्थानों पर जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।”

बैठक के दौरान चाईबासा के आयुक्त ने जमशेदपुर जिले की कंपनियों से 2000 करोड़ रुपये के बकाये की वसूली के संबंध में प्रस्ताव रखा। बिरुआ ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यदि ऐसे कई मामलों का समाधान हो जाए तो राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने हरमू नदी के किनारे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की और अधिकारियों से नदी की रक्षा करने तथा और अधिक नुकसान को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

Morocco में बड़ा हादसा, 80 प्रवासियों को Spain ले जा रही नाव पलटी, 40 पाकिस्तानियों की मौत

0

मोरक्को के पास एक नाव पलटने से 80 प्रवासी डूब गए जिनमें से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। यह नाव स्पेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों को ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई और 50 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी

➤ नाव मॉरिटेनिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी जिसमें 66 पाकिस्तानियों के होने की जानकारी मिली है।
➤ मोरक्को के अधिकारियों ने एक दिन पहले इस नाव से 36 लोगों को बचाया था।
➤ वॉकिंग बॉर्डर्स एक प्रवासी अधिकार समूह ने बताया कि डूबने वालों में से 44 पाकिस्तान के थे।

पाकिस्तान का बयान

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने इस हादसे पर एक बयान जारी किया और कहा कि मोरक्को में उनका दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और बचाव कार्यों में सहायता कर रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी दूतावास ने एक टीम भेजी है जो प्रभावित नागरिकों को सहायता प्रदान करेगी।

बयान में कहा गया, “मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास यह घटना हुई जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिकों सहित अन्य लोग भी सवार थे। बचाव कार्य जारी है और हम जल्द ही मदद पहुंचा रहे हैं।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और इसे “बहुत परेशान करने वाली खबर” बताया। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए बड़ा सदमा है जिसमें कई पाकिस्तानियों की मौत हो गई।”

वहीं प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्रालय को मोरक्को में लापता लोगों का पता लगाने जीवित बचने वालों की मदद करने और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने मानव तस्करों और एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया जो निर्दोष नागरिकों को इस खतरनाक यात्रा के लिए उकसाते हैं।

इस हादसे पर मानव तस्करी के मुद्दे पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर मानव तस्करी के मुद्दे को उजागर करती है। प्रवासियों को बेहतर जीवन की तलाश में यह खतरनाक रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप ऐसी भयावह घटनाएं घटित होती हैं।

मोरक्को और अन्य देशों में मानव तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

पूरे देश से जुड़ेगा जम्मू-कश्मीर, Jammu Railway Station पर भी मिलेगी ये सुविधा

0

जम्मू-कश्मीर में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक अवसंरचना का काम प्रगति पर है और इसके पुनर्विकास के तहत यहां प्लेटफार्मों की संख्या 3 से बढ़कर 7 हो जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां कहा कि जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और यार्ड पुनर्निर्माण एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 6 जनवरी को जम्मू रेल मंडल का डिजिटल रूप से उद्घाटन करने के बाद कहा था कि भारतीय रेलवे आधुनिकीकरण, उन्नत सुविधाओं, संपर्क और रोजगार सहित 4 मापदंडों पर विकास कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और आधुनिकीकरण के अंतर्गत जल्द ही प्लेटफार्मों की संख्या 3 से बढ़ाकर 7 कर दी जाएगी। प्लेटफार्मों के अलावा वाशिंग पिट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और लाइन क्षमता एवं प्रस्थान सुविधा के साथ 3 से बढ़ाकर 5 हो जाएगी। इसके अलावा सभी प्लेटफॉर्म धोने योग्य एप्रन से युक्त होंगे जो प्लेटफार्मों पर स्वच्छता और सफाई परिदृश्य में सुधार करेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सी.आर.एस.) ने कश्मीर को कन्याकुमारी से रेलवे के माध्यम से जोड़ने के सपने को पूरा करने के लिए नवनिर्मित 17 किलोमीटर लंबे कटड़ा-रियासी रेल ट्रैक को माल की सार्वजनिक ढुलाई एवं यात्री यातायात के लिए खोलने की मंजूरी प्रदान की है।

जम्मू रेलवे डिवीजन के निर्माण में पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला मार्ग सहित 742.1 किलोमीटर रेलवे लाइनें शामिल हैं। नए डिवीजन से जम्मू-कश्मीर और पड़ोसी क्षेत्रों को पर्याप्त लाभ मिलने की उम्मीद है, जो शेष भारत के साथ बेहतर रेल संपर्क की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।

बर्फ की सफेद चादर से ढकी Kashmir घाटी, ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

कश्मीर घाटी में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है और पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। इस समय घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में दिन का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का तापमान गिरकर माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

PunjabKesari

बर्फबारी से बदल गया नज़ारा

➤ घाटी में हो रही ताजा बर्फबारी ने पूरे इलाके का नजारा बदल दिया है। पेड़, पहाड़ और सड़कें बर्फ से ढक गए हैं।
➤ स्थानीय लोग और पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।
➤ हालांकि बर्फबारी से ठंड बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

आम जनजीवन पर असर

➤ बर्फबारी के चलते सड़क परिवहन पर असर पड़ा है।
➤ श्रीनगर और अन्य इलाकों में कई मार्ग बर्फ के कारण बंद हो गए हैं।
➤ ठंड के कारण पानी के पाइप जमने लगे हैं जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

पर्यटन के लिए खुशी की खबर

➤ कश्मीर की यह बर्फबारी पर्यटकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है।
➤ गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
➤ स्थानीय व्यापारियों और होटल व्यवसायियों को उम्मीद है कि इस बर्फबारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासन की तैयारी

➤ बर्फ हटाने के लिए प्रशासन की ओर से मशीनें तैनात कर दी गई हैं।
➤ बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
➤ लोगों से अपील की गई है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर जाएं।

वहीं कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने जहां लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाई हैं वहीं यह मौसम का लुत्फ उठाने वालों के लिए खुशी की खबर है। अगर आप भी बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो यह समय कश्मीर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन हो सकता है।

- Advertisement -

News of the Day