Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1059

Punjab: गुरुद्वारों में हो रही हैं Annoucement, घर से निकलने पर डर रहे हैं पंजाबी

0

गांव हसनपुर और करीमपुरा के 2 नाबालिग बच्चों को नोच-नोचकर खाने वाले खूंखार कुत्ते किसान लाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह (गुरु नानक डेयरी) के फार्म पमाल में एक बछड़ी और 6 बछड़ों भी खा चुके हैं।बीती रात उक्त खूंखार कुत्ते भैंस की नवजात कटड़ी को भी खा गए जिसकी वजह से पशुपालक भी परेशान हैं। किसान लाल सिंह ने बताया कि यह कुत्ते इतने खतरनाक हैं कि जो भी राहगीर या अकेला बच्चा या छोटा पशु मिलता है, उसको नोचकर खा जाते है। इनके डर से हमारे कारिंदे भी फार्म में प्रवेश करने से डरते हैं कि पता नहीं कब ये कुत्ते हमला कर दें।

announcements are being made in village gurudwaras in punjab

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह इन कुत्तों से हमें और गांव निवासियों को राहत दिलवाए।वैटर्नरी इंस्पैक्टर सुखविन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी सहयोगी टीम ने कुत्तों को पकड़ने के लिए लुधियाना नगर निगम की टीम सहित जांच की है जिसमें यह पता लगाया गया है कि इन कुत्तों का झुंड रात को गांव करीमपुरा के साथ लगते रेलवे लाइनों के पास पड़ी पराली में रहता है और सुबह सेम पर घूमते हैं और फिर हड्डारोड़ी हसनपुर जाते हैं। उसके बाद ये प्रात: रणजीत सिंह जीतू के पमाल फार्म में भी जाते है जहां यह बछड़े-बछड़ियों को शिकार बनाते है। 17 जनवरी को सुबह फिर गांववासियों के सहयोग से कुत्तों को पकड़ने वाली टीम इनको पकड़ेगी और ए.बी.सी. प्रोग्राम के अधीन हैबोवाल में ले जाकर इनकी नसबंदी करेगी।

लोगों से सुरक्षित रहने की अपील
किसान लाल सिंह ने भनोहर, पामल, हसनपुर, करीमपुरा व आसपास के गांवों के लोगों से अपील की है कि वे इन खूंखार पिटबुल कुत्तों से दूर रहें, ताकि किसी को जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि विभिन्न गांवों के गुरुद्वारों में भी लोगों को इन कुत्तों से सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द ही इन कुत्तों को पकड़कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करनी चाहिए, ताकि लोग निडर होकर अपना जीवन जी सकें।

किसानों ने हड़ताल की घोषणा की
इन घटनाओं को देखते हुए किसान यूनियन के अध्यक्ष जगरूप सिंह ने डिप्टी कमिश्नर और प्रशासन से अपील की है कि इन पिटबुल कुत्तों को मारने का आदेश दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि डी. सी. द्वारा ऐसा नहीं किया जाता तो वे रविवार को लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर देंगे क्योंकि इन कुत्तों के कारण गांव पामल, भनहोड़, हसनपुर, करीमपुरा व अन्य आस-पास के गांवों में इतना भय का माहौल है कि लोग वे अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।

21-22 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में भारी बारिश

उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गाड़ियों से लेकर हवाई उड़ानें बाधित हो रही हैं, जबकि बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें अगले कुछ दिनों में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। यह विक्षोभ कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी लेकर आएगा।

पश्चिमी विक्षोभ और संभावित प्रभाव
IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि दक्षिण हरियाणा पर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से 16 जनवरी को कई राज्यों में बारिश हुई। 18 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 18 से 22 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, 21-22 जनवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में बादल बरस सकते हैं।

दक्षिण भारत में भी बारिश का असर
दक्षिण भारत में भी मौसम का असर दिखेगा। IMD के अनुसार, दक्षिण केरल तट से दूर दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके कारण तमिलनाडु और पुडुचेरी में 18 से 20 जनवरी तक और केरल में 19-20 जनवरी को मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गिरने और तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। निकोबार द्वीप समूह में 16 जनवरी को भारी बारिश दर्ज की गई।

तापमान और ठंड का हाल
देश के मैदानी इलाकों में राजस्थान के नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। गुजरात में अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में 17-20 जनवरी के बीच रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। मध्य प्रदेश में 19 जनवरी तक और उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व ओडिशा में 18 जनवरी तक धुंध की स्थिति बने रहने की संभावना है। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।

देशभर में ठंड और बदलते मौसम के मद्देनज़र लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

टैक्स राहत, गोल्‍ड ड्यूटी में बदलाव और 80C लिमिट में वृद्धि से मिलेगा आम आदमी को बड़ा फायदा!

0

केंद्र सरकार 2025 के बजट में आम लोगों के लिए राहत देने वाले कई अहम बदलाव कर सकती है। इन बदलावों में प्रमुख हैं, इनकम टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव, गोल्‍ड पर ड्यूटी में वृद्धि, स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन की लिमिट में इजाफा, और सेक्‍शन 80C के तहत कटौती की सीमा बढ़ाना। इस बार महंगाई बढ़ने के साथ-साथ अर्थव्‍यवस्‍था की ग्रोथ में भी गिरावट का अनुमान है, ऐसे में सरकार इन कदमों के जरिए लोगों को राहत देने का प्रयास कर सकती है।

1. स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन में इजाफा
पिछले बजट में सरकार ने स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन की सीमा को ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 किया था, जो सैलरीड कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत देने वाला कदम था। इस बार उम्‍मीद जताई जा रही है कि सरकार इसे और बढ़ाकर ₹1 लाख तक कर सकती है। इस बदलाव से वे लोग जिनकी सालाना आय कम है, उन्‍हें अपने कर बोझ को कम करने का मौका मिलेगा। इस कदम से उन लोगों को भी फायदा हो सकता है जो ओल्‍ड टैक्‍स व्‍यवस्‍था में हैं, क्‍योंकि पुरानी व्‍यवस्‍था में स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन की सीमा ₹50,000 है।

2. टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव
नई टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत सरकार आयकर स्‍लैब में और बदलाव कर सकती है ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित हों। मौजूदा स्‍लैब के मुताबिक ₹0 से ₹3 लाख तक की आय पर शून्‍य टैक्‍स लगता है, ₹3 लाख से ₹7 लाख तक पर 5%, ₹7 लाख से ₹10 लाख तक पर 10%, ₹10 लाख से ₹12 लाख तक पर 15%, ₹12 लाख से ₹15 लाख तक पर 20% और ₹15 लाख से ऊपर की आय पर 30% टैक्‍स लगाया जाता है। विश्‍लेषकों का मानना है कि सरकार 30% टैक्‍स रेट को ₹20 लाख से ऊपर की आय पर लागू कर सकती है, ताकि ज्‍यादा लोग नई व्‍यवस्‍था अपनाएं और सरकार को अधिक राजस्‍व प्राप्‍त हो। इसके अलावा, कुछ लोगों की अपेक्षा है कि नई व्‍यवस्‍था में टैक्‍स छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है, जिससे मध्‍यम वर्ग को फायदा होगा।

3. सेंक्‍शन 80C की कटौती सीमा बढ़ाना
वर्तमान में सेक्‍शन 80C के तहत टैक्सपेयर्स को ₹1.5 लाख तक की कटौती मिलती है, जो पेंशन, जीवन बीमा प्रीमियम, घर की ईएमआई, बच्चों की पढ़ाई आदि के लिए निवेश पर आधारित होती है। लेकिन महंगाई और बढ़ते वित्तीय दबाव को देखते हुए, विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस सीमा को ₹2 लाख तक बढ़ा सकती है। इससे उन्‍हें राहत मिलेगी जो घर, बचत और निवेश के लिए अधिक खर्च करते हैं और इसके परिणामस्‍वरूप उनका कर बोझ कम हो सकता है। इस कदम से मध्यम वर्ग को अपनी बचत को और बढ़ाने का अवसर मिलेगा, साथ ही लंबी अवधि में उन्‍हें टैक्स की बचत होगी।

4. गोल्‍ड पर आयात ड्यूटी में बढ़ोतरी?
भारत में सोने का आयात कई सालों से बढ़ रहा है, जिसके कारण देश के व्यापार घाटे पर दबाव बढ़ गया है। फिलहाल, सोने पर 6% आयात शुल्क लगाया जाता है, जो पिछले कुछ वर्षों में कम हुआ था। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस शुल्क को बढ़ा सकती है ताकि देश के बढ़ते व्यापार घाटे को नियंत्रित किया जा सके। यदि आयात शुल्क में वृद्धि होती है, तो यह सोने के आयात को नियंत्रित कर सकता है, लेकिन इसका असर घरेलू कीमतों पर पड़ेगा। सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है, जो आम उपभोक्ताओं के लिए एक चिंता का विषय हो सकती है। हालांकि, यह कदम देश की अर्थव्‍यवस्‍था को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।

2025 का बजट इन बदलावों से आम लोगों को राहत दे सकता है, विशेषकर उन्‍हें जो टैक्सपेयर्स के रूप में वित्तीय दबाव महसूस कर रहे हैं। हालांकि, ये सभी बदलाव सरकार की नीतियों और फैसलों पर निर्भर करेंगे। यदि इन प्रस्तावित बदलावों को बजट में शामिल किया जाता है, तो इससे करदाताओं के लिए राहत के साथ-साथ भारत की आर्थिक स्थिति को भी सुधारने में मदद मिल सकती है।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने संगम में लगाई डुबकी, समूचे मेला क्षेत्र का किया दौरा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में पहुंचे 10 देशों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को संगम में डुबकी लगाई और विभिन्न अखाड़ों का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिनिधियों ने इस दौरान न केवल महाकुंभ के धार्मिक महत्व को समझा बल्कि भारतीय संस्कृति के अद्भुत पहलुओं का भी अनुभव किया। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधियों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद समूचे मेला क्षेत्र का दौरा किया।

PunjabKesari‘महाकुंभ दुनिया को एकता का संदेश दे रहा’
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रतिनिधियों ने दुनिया के इस सबसे बड़े आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाकुंभ दुनिया को एकता का संदेश दे रहा है और भारतीय संस्कृति को देखने व समझने के लिए सभी देशों के लोगों को यहां जरूर आना चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की प्रतिनिधि सैली एल अजाब ने कहा कि वह पश्चिमी एशिया से भारत आई हैं और यह एक अद्भुत क्षण है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है और यहां सब कुछ पूरी तरह से व्यवस्थित है।

यह प्रतिनिधियों ने महाकुंभ में लिया हिस्सा 
सैली ने कहा कि उन्हें यहां करोड़ों श्रद्धालुओं और उनकी विधिवत सुरक्षा व्यवस्था को देखकर भारतीय संस्कृति की महानता का अहसास हुआ। प्रतिनिधि दल ने विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों से मुलाकात की और साधु-संतों ने कुंभ की प्राचीन परंपराओं, अखाड़ों की भूमिका और भारतीय संस्कृति की महिमा के बारे में उन्हें विस्तार से बताया। महाकुम्भ में फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधि पहुंचे हैं।

Canada में लापता हुए 20 हजार भारतीय छात्र, तलाश जारी….

0

भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। कनाडा के ‘इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटीजनशिप कनाडा’ (IRCC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 20,000 भारतीय छात्र कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से ‘लापता’ हैं। इन छात्रों को संस्थानों में ‘नो-शो’ के रूप में दर्ज किया गया है, जिसका मतलब है कि वे लंबे समय से अपने शैक्षणिक संस्थानों में उपस्थित नहीं हुए हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि ये छात्र आखिर कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

विशेषज्ञों की राय: स्थायी निवास की चाह

आव्रजन विशेषज्ञ और पूर्व संघीय अर्थशास्त्री हेनरी लोटिन का मानना है कि अनुपस्थित छात्रों में से अधिकांश कनाडा में ही काम कर रहे हैं और स्थायी निवासी बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये छात्र अमेरिका की सीमा पार नहीं कर रहे हैं, बल्कि कनाडा में ही बसे रहने की योजना बना रहे हैं।

इमिग्रेशन नियम और सुधार की जरूरत

कनाडा में 2014 में लागू हुए इंटरनेशनल स्टूडेंट कम्प्लायंस रिजाइम का उद्देश्य फर्जी छात्रों की पहचान करना और संदिग्ध शैक्षणिक संस्थानों को चिन्हित करना था। इसके तहत, आव्रजन विभाग साल में दो बार कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से छात्रों की उपस्थिति की रिपोर्ट मांगता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्र अपने स्टडी परमिट के नियमों का पालन कर रहे हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध तस्करी के मामले

इस मामले ने भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) का भी ध्यान खींचा है, जो कनाडा से अमेरिका में भारतीयों की अवैध तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच कर रहा है। यह जांच उस समय शुरू हुई जब गुजरात के डिंगुचा गांव के एक भारतीय परिवार की कनाडा-अमेरिका सीमा पार करने की कोशिश में ठंड से मौत हो गई थी।

संभावित समाधान

हेनरी लोटिन ने सुझाव दिया कि कनाडा में पढ़ाई के लिए आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए फीस का अग्रिम भुगतान अनिवार्य किया जा सकता है। इससे उन छात्रों की पहचान में मदद मिलेगी जो केवल वर्क परमिट पाने के लिए स्टडी परमिट का दुरुपयोग कर रहे हैं।

नियम उल्लंघन से पैदा हुई समस्या

कनाडा में भारतीय छात्रों की गैर-मौजूदगी और स्टडी परमिट नियमों का उल्लंघन एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। यह समस्या न केवल कनाडा की आव्रजन नीति को प्रभावित कर रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के वास्तविक उद्देश्यों पर भी सवाल उठा रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने और मौजूदा नीतियों की समीक्षा की सख्त जरूरत है।

High Alert पर Chandigarh, भारी पुलिस बल तैनात, दोपहिया वाहन सवारों पर खास नजर

0

साऊथ डिवीजन के पुलिस स्टेशन में बम से अटैक होगा। अटैक रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच यह किया जाएगा। यह धमकी विदेश में बैठे आतंकी संगठन बब्बर खालसा के कुख्यात आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया ने चंड़ीगढ़ पुलिस को दी है। साऊथ डिविजन के थाने बम से उड़ाने को लेकर आई.बी. ने भी चंडीगढ़ पुलिस को अलर्ट किया है। आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पशिया चंडीगढ़ के सैक्टर-10 स्थित कोठी में हैंड ग्रेनेड से हमला करवा चुका है।

मामले की गंभीरता को लेकर साऊथ डिवीजन के सभी थानों के बाहर नाकाबंदी कर दी गई है। थानों के बाहर लगे नाकों पर पुलिस संदिग्ध लोगों को रूकने नहीं दे रही है। पुलिस की नजर दोपहिया सवारों पर बनी हुई है। आतंकी ने 26 जनवरी से पहले इस घटना को अंजाम देने की योजना बनाई है। आला अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। साऊथ डिविजन में सैक्टर-31, 34, 36, 39, 49 और मलोया थाना आता है। इन थानों के गेट के पास सड़क के दोनों ओर बैरिकेड्स लगाकर नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा पी. सी. आर. और थाना प्रभारी की गाड़ी तैनात होगी। एस. एस. पी. कंवरदीप कौर ने रात 10 से सुबह 7 बजे तक साऊथ डिवीजन के सभी नाकों पर 10-10 पुलिस जवान तैनात करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा थाने के अंदर 10- 10 जवान अलर्ट रहेंगे।

थानों के बाहर नाके पर सभी जवान हथियारों से लैस होंगे
थानों के बाहर नाके पर सभी जवान हथियारों से लैंस होंगे। आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े कुख्यात आतंकी पाशिया द्वारा थानों में बम ब्लास्ट की धमकी मिलते ही थाना पुलिस अलर्ट हो गई है। डी.जी.पी. सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी थाना प्रभारियों को रात के समय इलाके में और थाने में रहने के आदेश दिए हैं। कोई भी थाना और चौकी प्रभारी रात को अपने घर नहीं जाएंगे। थाना प्रभारी घर पर डिनर कर सकेंगे। इसके अलावा सुबह घर जाकर खाना खाकर वापस थाने में रिपोर्ट करनी होगी।

एन.आई.ए. की जांच में हैप्पी पाशिया की भूमिका हुई है उजागर
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) ने पिछले साल चंडीगढ़ के सैक्टर-10 में हुए हैंड ग्रेनेड धमाके के मामले में हैप्पी पाशिया पर 5 लाख का इनाम घोषित किया है। 11 सितंबर, 2024 को सैक्टर-10 की कोठी नंबर 575 में हैड ग्रेनेड से धमाका हुआ था। इस घटना के बाद हैप्पी पाशिया ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। यह आतंकी मूल रूप से अमृतसर जिले के अजनाला तहसील के गांव पाशिया का निवासी है और वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है।

पंजाब में पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके के बाद थानों के गेट पर बनाई थी पोस्ट
हैप्पी पाशिया ने पंजाब के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में बम धमाके करवाए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने हर पुलिस स्टेशन के गेट पर स्पैशल संतरी पोस्ट बनवाई थी। इसके अलावा रेत की बोरियां भी रखी थी। उस समय भी पुलिस को बम धमाके होने को लेकर अलर्ट मिला था।

कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों पर एफ.आई.आर. से नाराजगी
बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर 7 जनवरी को कौमी इंसाफ मोर्चा ने हिंसक प्रदर्शन किया था। जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो निहंगों के एक समूह ने तलवारें लहराकर पुलिस पर हमला कर दिया था। जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हिंसा के दौरान सैक्टर-11 थाने के एस.एच.ओ. जयवीर राणा परतलवा रसे हमला किया। सब-इंस्पैक्टर रमेश कुमार, महिला कांस्टेबल जसप्रीत कौर और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने इस हिंसक घटना को लेकर सेक्टर-36 थाने में तीन अलग-अलग एफ.आई.आर. दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ दंगा फैलाने, रास्ता रोकने, सरकारी संपित्त को नुकसान पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक इस पुलिस कार्रवाई से बब्बर खालसा इंटरनैशनल के आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पाशिया नाराज है। पाशिया इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में अशांति फैलाने और हिंसक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

Rahul Gandhi का दिल छू लेने वाला दौरा, AIIMS में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों से मिलकर सुनीं उनकी कहानियां

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का दौरा किया। इस दौरे में राहुल गांधी ने वहां इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने विशेष रूप से ठंड में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों और उनके परिवारों से बातचीत की और उनके दुख-दर्द को जाना।

राहुल गांधी का यह दौरा एक विशेष वजह से चर्चा में आया, क्योंकि उन्होंने मरीजों के इलाज में हो रही देरी और अस्पताल की असुविधाओं पर चिंता जताई। इस दौरान कांग्रेस ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें राहुल गांधी फुटपाथ पर सो रहे लोगों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने उनसे पूछा, “आपको क्या दिक्कत है?” इस पर मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें कई महीनों का इंतजार करना पड़ रहा है, और कई मामलों में डॉक्टरों से मिलने के लिए उन्हें लंबा समय लग रहा है।

 

एक परिजन ने बताया कि उनकी बेटी की जांच हो चुकी है, लेकिन अब तक डॉक्टर से मिलने के लिए समय नहीं मिल सका। वहीं, एक अन्य मरीज ने बताया कि ऑपरेशन के लिए तारीख अभी तक निर्धारित नहीं हो पाई है। राहुल गांधी ने उनकी परेशानियों को सुनने के बाद पूछा कि क्या इन समस्याओं में किसी तरह की मदद की जा सकती है, जिस पर डॉक्टरों की टीम ने जवाब दिया कि कुछ मदद की जा सकती है।

कांग्रेस ने इस पूरे दौरे का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया। वीडियो में राहुल गांधी को उन मरीजों और उनके परिवारों से बात करते हुए दिखाया गया, जो ठंड में सड़क पर सोने को मजबूर थे। कांग्रेस ने इस मौके पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाज के लिए लंबा इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता ही आज दिल्ली AIIMS की सच्चाई बन चुकी है। पार्टी ने लिखा कि मरीजों को इलाज के लिए सर्दी-गर्मी के बावजूद फुटपाथ पर सोने पर मजबूर किया जा रहा है और सरकार इस स्थिति को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।

कांग्रेस ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वे मरीजों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्टी ने कहा कि सरकार ने इन मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया है और अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, “मरीजों को इलाज के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है और इस दौरान उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है। सरकार का कोई भी प्रयास इस स्थिति को सुधारने के लिए नहीं दिखता।” राहुल गांधी का यह दौरा न केवल कांग्रेस पार्टी की ओर से सरकार पर दबाव बनाने की एक कोशिश था, बल्कि यह भी दिखाता है कि कांग्रेस नेता खुद को जनसमस्याओं से जोड़ने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस दौरे के जरिए यह संदेश दिया कि वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहेंगे और उनकी आवाज़ उठाएंगे।

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लुढ़का शेयर बाजार

0

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में 485 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 23,167 के स्तर पर पहुँच गया। वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों की सतर्कता के बीच बाजार में यह कमजोरी देखी गई।

गिरावट के कारण

➤ वैश्विक बाजारों का असर: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है।
➤ बिकवाली का दबाव: निवेशकों में बिकवाली का रुख बढ़ने से बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
➤ कच्चे तेल की कीमतें: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई की चिंता ने भी बाजार पर असर डाला है।

कौन से सेक्टर प्रभावित हुए?

➤ बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं: बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
➤ आईटी सेक्टर: आईटी कंपनियों के शेयरों में भी मंदी का माहौल है।
➤ ऑटो और मेटल: ऑटोमोबाइल और मेटल सेक्टर के शेयर भी दबाव में हैं।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

➤ धैर्य रखें: बाजार में गिरावट के समय जल्दबाजी में निवेश न करें।
➤ लंबी अवधि पर ध्यान दें: इस समय लंबे समय के लिए मजबूत कंपनियों के शेयर खरीदने का मौका हो सकता है।
➤ विशेषज्ञों से सलाह लें: बाजार की स्थिति को समझने के लिए विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

अगले कदम

➤ बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक और घरेलू घटनाओं पर निर्भर करते हुए बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
➤ निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है।
➤ बाजार में गिरावट के बावजूद यह समझदारी से निवेश करने का सही समय हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश करते समय सोच-समझकर फैसला लें।

चार राशि वालों को किस्मत का साथ मिलने से पूरे होंगे अधूरे काम, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज शुक्रवार का दिन है और माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज के दिन के राशिफल की बात करें आज कुछ राशि वालों के ऊपर भगवान गणेश की विशेष कृपा होने वाली है। कुछ राशि वालों के अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशि वालों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पूरे दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में अधिकता रहेगी, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेशों से व्यापार की आप योजना बनाएंगे। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपको कामों को पूरा करने में मेहनत अधिक लगेगी। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी दान धर्म के कार्यों के प्रति भी काफी रुचि रहेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आप किसी काम को लेकर माताजी से विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको कामों में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके कामों की प्रशंसा होगी। आपकी आय के कुछ नए स्रोत बढ़ेंगे। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। ऑफिस में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने विरोधियों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके सामने कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने होंगे।

भारत का स्वदेशीकरण पर जोर, 2015 से रक्षा उत्पादन 2.6 गुना बढ़ा

0

सशस्त्र बलों के लिए रक्षा उपकरणों में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत के प्रयासों का नतीजा अब साफ-साफ दिखने लगा है। पिछले एक दशक में रक्षा उत्पादन में दो अंकों की वृद्धि हुई है, जो वित्त वर्ष 2015 के 46,429 करोड़ रुपए से दोगुना से भी अधिक है। महामारी के बाद विकास की गति और बढ़ गई है, क्योंकि देश ने 2029 तक 3 लाख करोड़ रुपए के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

उत्पादन 1.6 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

2023-24 में रक्षा उत्पादन 1.27 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। सरकार को उम्मीद है कि यह इस वित्त वर्ष में 1.6 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचेगा। 2019-20 और 2023-24 के बीच रक्षा उत्पादन में 12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से वृद्धि हुई, जबकि सरकार के पहले कार्यकाल में 11.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी।

15 जनवरी को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी रूप से विकसित और डिज़ाइन किए गए तीन प्रमुख नौसैनिक लड़ाकू जहाजों को कमीशन किया। आईएनएस सूरत में तीन-चौथाई सामग्री स्वदेशी स्रोतों से ली गई है, जबकि आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है।

भारत रक्षा निर्यातक भी बन रहा है

सरकार ने इस साल अप्रैल में उल्लेख किया था कि भारत का रक्षा निर्यात वित्त वर्ष 24 में 21,083 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष से 33 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2015 के बाद से रक्षा निर्यात में लगभग 10 गुना वृद्धि हुई है, जब यह केवल 1,900 करोड़ रुपए था। दो दशकों यानी 2004-05 से 2013-14 और 2014-15 से 2023-24 की अवधि का तुलनात्मक डेटा बताता है कि रक्षा निर्यात में 21 गुना वृद्धि हुई है। 2004-05 से 2013-14 के दौरान कुल रक्षा निर्यात 4,312 करोड़ रुपए था, जो 2014-15 से 2023-24 की अवधि में बढ़कर 88,319 करोड़ रुपए हो गया है।

PSU का दबदबा

विश्लेषण से पता चलता है कि निजी क्षेत्र की भागीदारी अभी भी इस क्षेत्र में बढ़नी बाकी है। रक्षा मंत्रालय के डैशबोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2016-17 से रक्षा उत्पादन में निजी रक्षा फर्मों की हिस्सेदारी 19-21 प्रतिशत के बीच अपरिवर्तित बनी हुई है। इसके बजाय, इस अवधि के दौरान पुराने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की हिस्सेदारी बढ़ी है। 2016-17 में पुराने पीएसयू (PSU) की हिस्सेदारी कुल उत्पादन में 54.6 प्रतिशत थी, जो 2023-24 तक बढ़कर 58.4 प्रतिशत हो गई।

- Advertisement -

News of the Day