Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1060

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, बारिश… पहाड़ों पर बर्फ, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

0

उत्तर भारत में सर्दी का सितम और बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी इलाकों तक ठंड और बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। साथ ही, पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जीवन सामान्य से अधिक कठिन हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कोहरे, बारिश और ठंड में और बढ़ोतरी की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

दिल्ली में छाया रहेगा कोहरा, बारिश से ठंड में इज़ाफा

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली में 10.3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर चुका है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वायु गुणवत्ता का स्तर भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और घना कोहरा रहने का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड का प्रकोप

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर बरकरार है। इन दोनों राज्यों में 15 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर में 2-3 दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 22 जनवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे फिर से बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बर्फबारी और सर्दी का सितम

उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण सर्दी और बढ़ गई है। देहरादून में भारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते स्कूलों में बच्चों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा जैसे इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इससे सर्दी और बढ़ने की संभावना है।

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप

कश्मीर में शीतलहर ने खासा असर दिखाया है। घाटी में रात का तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर घाटी में 18 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में वर्तमान में “चिल्ला-ए-कलां” की सर्दी का सामना किया जा रहा है, जो सर्दियों का सबसे कठोर समय माना जाता है।

लगातार गिर रहा यह शेयर, दो हफ्तों में 33% से ज्यादा टूटा, मार्केट की नजर तिमाही नतीजों पर

0

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को यह शेयर 6% से अधिक टूटकर 518.30 रुपए पर आ गया। पिछले दो हफ्तों में यह शेयर 33% से ज्यादा गिर चुका है। बीते 10 ट्रेडिंग सेशंस में से 9 बार गिरावट देखने को मिली है। 3 जनवरी 2025 से अब तक केवल एक दिन कंपनी के शेयरों में तेजी आई है। दिसंबर 2024 तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बावजूद, शेयर में लगातार गिरावट बनी हुई है। 30 जनवरी 2025 को कंपनी के बोर्ड की बैठक में तिमाही नतीजों की घोषणा की जाएगी।

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) ने मनी मैनेजर्स को रिश्वत देने के आरोपों का खंडन किया है। एक रिपोर्ट में लगाए गए इन आरोपों को कंपनी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने ‘पूरी तरह हास्यास्पद’ बताया। इस बीच कंपनी के शेयरों में गिरावट जारी है, जिससे इसका मार्केट कैप 55,000 करोड़ रुपए से नीचे आ गया है।

इनकम टैक्स रेड और प्लेन खरीदने के प्लान पर दी सफाई

कल्याण ज्वैलर्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने मंगलवार को एनालिस्ट कॉल के दौरान एक एयरक्राफ्ट खरीदने से जुड़े कंपनी के प्लान, इनकम टैक्स रेड्स और इनवेंटरी ओवरवैल्यूएशन से जुड़ी कयासबाजी को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी की प्लेन खरीदने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इनकम टैक्स रेड्स और इनवेंटरी ओवरवैल्यूएशन की बात को भी खारिज किया और ऑपरेशनल ट्रांसपैरेंसी को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया।

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में खोले 24 कल्याण शोरूम्स

कल्याण ज्वैलर्स ने दिसंबर 2024 तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसके कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू की ग्रोथ 39 पर्सेंट रही है। अगर कंपनी के इंडिया बिजनेस की बात करें तो दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 41 पर्सेंट बढ़ा है। अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के दौरान सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ करीब 24 पर्सेंट रही है। तिमाही के दौरान कंपनी ने भारत में 24 कल्याण शोरूम्स लॉन्च किए हैं।

2 साल में 300% से अधिक उछले हैं कंपनी के शेयर

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पिछले 2 साल में 300 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले 3 साल में ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में 650 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 794.60 रुपए है। वहीं, कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 322.05 रुपए है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 875 रुपए का टारगेट दिया है।

NCLT ने CCI के खिलाफ मेटा, व्हाट्सएप की याचिकाएं स्वीकार कीं

0

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय अधिकरण (NCLT) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेश के खिलाफ मेटा प्लेटफॉर्म्स और व्हाट्सएप की याचिकाओं को बृहस्पतिवार को स्वीकार कर लिया। सीसीआई ने अपने आदेश में मेटा पर अपनी दबदबे वाली स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए 213.14 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने इस मुद्दे पर मेटा और सीसीआई की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद कहा कि इस मुद्दे पर सुनवाई करने की जरूरत है। अधिकरण के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति अशोक भूषण भी इस पीठ का हिस्सा हैं। पीठ ने कहा, ‘‘हमने पाया है कि पक्षों द्वारा उठाए गए अनुरोध पर विचार करने की आवश्यकता है। हम दोनों अपीलों को स्वीकार करते हैं।” हालांकि, सीसीआई के आदेश पर रोक लगाने संबंधी अंतरिम राहत के बारे में एनसीएलएटी ने कहा कि वह अगले सप्ताह फैसला करेगा।

व्हाट्सएप और मेटा प्लेटफॉर्म्स की ओर से पेश हुए वकील ने सुनवाई के दौरान अपीलीय अधिकरण से सीसीआई के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया। हालांकि, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के वकील ने इसका विरोध किया। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 18 नवंबर को अपने आदेश में 2021 की व्हाट्सएप गोपनीयता नीति ‘अपडेट’ के संबंध में अनुचित व्यावसायिक तरीके अपनाने के लिए मेटा पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा सीसीआई ने मेटा को प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार से बचने और उनसे दूर रहने का निर्देश दिया था।

Delhi Pollution : दिल्ली-NCR में फिर लागू हुई GRAP-4 की पाबंदियां, इन चीजों पर रहेगी रोक

0

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में गिरावट के चलते केंद्र सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत स्टेज 4 के प्रतिबंधों को लागू करने का आदेश दिया है। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के आदेश के अनुसार, इन प्रतिबंधों का उद्देश्य प्रदूषण को नियंत्रित करना और वायु गुणवत्ता को सुधारना है।

इन चीजों पर रहेगी रोक

– निर्माण कार्यों और कारखानों में प्रदूषण फैलाने वाले कामों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
– दिल्ली में ट्रक लोडर और अन्य भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
– सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
– 10वीं और 12वीं कक्षा के स्कूलों को छोड़कर, अन्य सभी स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।
– सरकारी और निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम लागू करने का निर्देश दिया गया है।
– कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री और अन्य भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी।
– खुले में कचरा जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी।
– पॉलीथिन और अन्य प्रदूषण फैलाने वाले पदार्थों के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा।

वायु गुणवत्ता का बिगड़ना और इसके असर
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार खराब हो रहा है, जिसके कारण स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की समस्याओं वाले लोगों के लिए। ऐसे में GRAP की स्टेज 4 के प्रतिबंधों को लागू करना सरकार की एक जरूरी पहल मानी जा रही है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सके।

ट्रंप के सत्ता संभालने से पहले ब्रिटिश PM पहुंचे यूक्रेन

0

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर बृहस्पतिवार को यूक्रेन पहुंचे और एक सदी तक देश की सुरक्षा की गारंटी देने का संकल्प जताया। स्टार्मर की यूक्रेन की यह यात्रा अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन की बागडोर संभालने से कुछ दिन पहले हुई है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि स्टार्मर और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कीव में ‘‘100-साल की साझेदारी” संधि पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसमें रक्षा, विज्ञान, ऊर्जा और व्यापार जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद स्टार्मर की यह अघोषित यात्रा यूक्रेन की उनकी पहली यात्रा है।

उन्होंने 2023 में विपक्षी नेता के रूप में देश का दौरा किया था और प्रधानमंत्री बनने के बाद से ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में जेलेंस्की के साथ दो बार बातचीत की है। यूक्रेन के सबसे बड़े सैन्य समर्थकों में से एक ब्रिटेन ने तीन साल पहले रूस के बड़े पैमाने पर किए गए आक्रमण के बाद से यूक्रेन को 12.8 अरब पाउंड (16 अरब अमेरिकी डॉलर) की सैन्य एवं असैन्य सहायता देने का संकलप जताया है और ब्रिटेन की धरती पर 50,000 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित किया है।

स्टार्मर यूक्रेन के लिए युद्ध के बाद के आर्थिक सुधार के मद में अतिरिक्त चार करोड़ पाउंड (4.9 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की सहायता की घोषणा करने वाले हैं। यूक्रेन के संबंध में अमेरिका की तुलना में ब्रिटेन की भूमिका कम रही है और 20 जनवरी को ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन के भविष्य को लेकर गहरी अनिश्चितता बनी हुई है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने कीव को अमेरिकी सहायता की कीमत को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वह युद्ध को शीघ्र समाप्त करना चाहते हैं और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की योजना बना रहे हैं।

Flipkart रिपब्लिक डे सेल: iPhone 15 की कीमतें इतनी कम कि आप भी हो जाएंगे हैरान

0

अगर आप नए आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस सेल में iPhone 15 सीरीज पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स से फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। आइए जानते हैं iPhone 15 सीरीज पर मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स के बारे में।

Apple iPhone 15

➤ लॉन्च प्राइस: iPhone 15 को 2023 में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।
➤ डिस्काउंटेड प्राइस: अब यह फोन सिर्फ 58,999 रुपये में उपलब्ध है।
➤ बैंक ऑफर: अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट मिलेगी।
➤ एक्सचेंज ऑफर: यदि आप iPhone 13 एक्सचेंज करते हैं तो आपको 25,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।

PunjabKesariApple iPhone 15 Plus 

➤ लॉन्च प्राइस: iPhone 15 Plus को 2023 में 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था।
➤ डिस्काउंटेड प्राइस: फिलहाल यह फोन सिर्फ 66,999 रुपये में मिल रहा है।
➤ बैंक ऑफर: HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 1,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
➤ एक्सचेंज ऑफर: iPhone 13 एक्सचेंज करने पर 28,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max 

फ्लिपकार्ट पर iPhone 15 Pro और Pro Max पर बहुत ज्यादा छूट नहीं है लेकिन आप इन्हें विजय सेल्स से सस्ते में खरीद सकते हैं।

iPhone 15 Pro:

➤ प्राइस: बिना किसी ऑफर के यह फोन 1,02,190 रुपये में मिल रहा है।
➤ बैंक ऑफर: IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड EMI पर 10,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

iPhone 15 Pro Max:

प्राइस: यह फोन 1,21,000 रुपये में उपलब्ध है।

इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए फ्लिपकार्ट और विजय सेल्स की वेबसाइट पर जाएं। एक्सचेंज ऑफर की वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। वहीं इस रिपब्लिक डे सेल में कम कीमत में नया आईफोन खरीदने का यह शानदार मौका है। जल्दी करें ऑफर लिमिटेड समय के लिए है!

जनवरी में आ गई 64 लाख सरकारी कर्मचारियों की दिवाली, आठवें पे कमीशन को कैबिनेट की मंजूरी

0

केंद्र सरकार ने 64 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन (8th Pay Commission) को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय तब लिया गया है, जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 53 फीसदी तक बढ़ चुका है। लंबे समय से केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस राहत का इंतजार कर रहे थे, और अब सरकार ने यह फैसला लेकर उनका इंतजार खत्म किया है।

PunjabKesariकब से लागू हुआ था 7वां वेतन आयोग?
वेतन आयोग हर 10 साल में बदला जाता है, लेकिन यह जरूरी नहीं है। वर्तमान में लागू 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था, और इसके 10 साल दिसंबर 2025 में पूरे होंगे। हालांकि, सरकार ने इससे पहले ही आठवें वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया है, जिससे कर्मचारियों को एक बड़ा फायदा मिलेगा।

सरकार का यह फैसला क्यों महत्वपूर्ण है?
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह एक अहम निर्णय है, क्योंकि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ-साथ उनके वेतन में भी बढ़ोतरी की संभावना बनी है। यह फैसले से कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय स्थिति मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि, 2014 तक, भारत में लगभग 47 लाख (4.7 मिलियन) केंद्रीय सरकारी कर्मचारी थे, जिनमें 14 लाख (1.4 मिलियन) सशस्त्र बल कर्मी शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 2010 तक, केंद्र और राज्य सरकारों के भीतर सभी स्तरों (समूह ए से डी) में लगभग 64 लाख (6.4 मिलियन) सरकारी कर्मचारी थे।

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में केंद्र सरकार के कर्मचारियों का वितरण इस प्रकार है:

मंत्रालय/विभाग कुल कर्मचारियों का प्रतिशत

  • रेलवे 43.02%
  • गृह मामले 25.95%
  • रक्षा (नागरिक) 12.16%
  • संचार और आईटी 7.01%
  • वित्त 3.37%
  • अन्य 8.49%

2011 के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों का राज्यवार वितरण इस प्रकार है:

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कुल कर्मचारियों का प्रतिशत

  • उत्तर प्रदेश 9.31%
  • पश्चिम बंगाल 9.13%
  • महाराष्ट्र 8.89%
  • दिल्ली 6.54%
  • आंध्र प्रदेश 5.60%
  • तमिलनाडु 4.85%
  • मध्य प्रदेश 4.04%
  • अन्य राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 4% से कम

DHL के CEO ने बताया भारत में निवेश का रास्ता, अब बढ़ेगा व्यापार

0

डीएचएल ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, टोबियास मेयर ने हाल ही में भारत में अपने भविष्य के निवेश और व्यापार विस्तार योजनाओं पर प्रकाश डाला। वैश्विक व्यापार चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण बाजार बताया और इस क्षेत्र में रणनीतिक निवेश को बनाए रखने की पुष्टि की।

टोबियास मेयर ने बताया कि भारत में डीएचएल के लिए निवेश का एक बड़ा हिस्सा वेयरहाउसिंग और वितरण नेटवर्क में किया गया है। कंपनी ने इस क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में करीब €200 मिलियन का निवेश किया है, जिसमें नई सुविधाएँ, हवाई बेड़े में सुधार और बुनियादी ढांचे का विस्तार शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से ब्लू डार्ट के बेड़े में दो नए विमान जोड़ने और दिल्ली में €20 मिलियन से अधिक के निवेश को महत्व दिया। इसके साथ ही दिल्ली क्षेत्र में एक और बड़ा हब खोलने की योजना है, जो 2025 के मध्य तक पूरा होने की संभावना है।

भारत में ई-कॉमर्स और वैश्विक व्यापार पर क्या असर होगा?

हालांकि डीएचएल भारत में ई-कॉमर्स क्षेत्र में चुनिंदा बाजारों पर ध्यान दे रहा है, लेकिन कंपनी का मुख्य ध्यान उच्च मूल्य वाले सामानों पर केंद्रित है, जिन्हें प्रीमियम सेवा की आवश्यकता होती है। ब्लू डार्ट के माध्यम से डीएचएल भारतीय घरेलू बाजार में मजबूत स्थिति बनाए हुए है, हालांकि ई-कॉमर्स सेगमेंट में उनका हिस्सा अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम है।

टोबियास मेयर ने बताया कि वैश्विक व्यापार पर भू-राजनीतिक मुद्दों का गहरा प्रभाव पड़ा है। चीन-अमेरिका व्यापार मार्ग में सिकुड़न और यूरोप में मंदी के बावजूद, डीएचएल ने उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है जहां व्यापार वृद्धि की संभावना है, जैसे विज्ञान और स्वास्थ्य सेवाएँ। इसके साथ ही, डीएचएल भारतीय रेलवे माल ढुलाई में भी रुचि दिखा रहा है, जो मल्टीमॉडल परिवहन और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक उपयुक्त विकल्प हो सकता है।

भारत में आर्थिक स्थिति और भविष्य की संभावनाएँ कैसी हैं?

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर टोबियास मेयर का कहना था कि यहाँ के बाजार की मजबूती घरेलू खपत से जुड़ी हुई है, जो इसे वैश्विक आर्थिक संकट से बचाती है। डीएचएल ने भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी के प्रभाव को नकारते हुए यहाँ के बाजार में भविष्य में वृद्धि की उम्मीद जताई।

क्या साझेदारी और संयुक्त उद्यम के अवसर का मौका बनेगा? 

डीएचएल भारत में अपने साझेदारों के साथ साझेदारी के लिए तैयार है और भारत में ब्लू डार्ट एविएशन के साथ पहले से एक अच्छा सेटअप है। मेयर ने स्पष्ट किया कि डीएचएल वैश्विक मेल नेटवर्क में भागीदारों के साथ काम करता है और भारतीय वाहक के साथ भी सहयोग करने की संभावना पर विचार कर रहा है।

डीएचएल का भारत में निवेश और विकास की रणनीति स्पष्ट है – उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं का विस्तार, ई-कॉमर्स के चुनिंदा क्षेत्रों में निवेश, और वैश्विक व्यापार चुनौतियों के बावजूद यहाँ के बाजार को प्राथमिकता देना। आने वाले वर्षों में डीएचएल की भारतीय बाजार में स्थिति और भी मजबूत होने की संभावना है।

महाकुंभ में बाबा बनकर घूम रहे ढोंगी को साधुओं ने पकड़ा, कपड़े उतारकर जांच करी तो निकला मुसलमान

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में लाखों लोग आ रहे हैं और संगम में स्नान कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ साधु एक शख्स को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स काले कपड़े पहनकर बाबा बनकर घूम रहा था और वह दूसरे धर्म का था।

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में एक शख्स को बाबाओं जैसे कपड़े पहनकर साधुओं द्वारा पकड़ा गया है। उसे घेरकर साधु उसे थप्पड़ भी मारने लगे। बाद में एक अन्य साधु ने बीच-बचाव किया और उससे पूछताछ करने लगा। पूछताछ के दौरान उस शख्स ने माना कि वह साधु नहीं है, बल्कि साधु बनकर लोगों को ठग रहा था। इसके बाद साधुओं ने उसकी चेकिंग की और पाया कि वह मुसलमान था। उस शख्स ने बताया कि वह अपने परिवार को पालने के लिए यह काम कर रहा था और लोगों से पैसे ऐंठता था।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट ‘prayagrajhub01’ पर शेयर किया गया है। अब तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं और 43 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं।

लोगों ने किए कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के ढोंगी कुंभ में बहुत होते हैं। दूसरे ने लिखा कि इस महाकुंभ में कितने ढोंगी बाबा आए होंगे, कुछ ने कहा कि हमें इनसे बचकर रहना चाहिए और अगर कुछ नहीं है तो उनसे मांगने से कोई हर्ज नहीं है।

खून से लथपथ सैफ को कार नहीं ऑटाे से ले जाया गया अस्पताल

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर के अंदर एक लुटेरे ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया गया।  रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ के  बड़े बेटे इब्राहिम उन्हें कार में नहीं बल्कि ऑटोरिक्शा में अस्पताल लेकर गए। अगर वह कार या एंबुलेंस का इंतजार करते तो बहुत देर हो सकती थी।

PunjabKesariसैफ पर कथित तौर पर एक हमलावर ने 2.5 इंच के चाकू से हमला किया, जो उनके सबसे छोटे बेटे जेह के कमरे से बांद्रा स्थित उनके घर में घुसा था। खबरों के मुताबिक घटना के वक्त घर पर कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था,ऐसे में  इब्राहिम अली खान ने वक्त बर्बाद ना करने हुए अपने पिता को ऑटो रिक्शा में बिठाकर लीलावती अस्पताल ले गए। ये अस्पताल सैफ के घर से करीब दो किलोमीटर की ही दूरी पर है।

PunjabKesariइस घटना के बाद का एक  वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीना कुछ लोगों से बात करती दिख रही हैं।  इस वीडियो में भी करीना के पीछे एक ऑटो रिक्शा नजर आ रहा है, हो सकता है कि इब्राहिम सैफ को इसी ऑटो रिक्शा में बैठाकर हॉस्पिटल ले गए हों।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके घाव से 2.5 इंच का चाकू निकाला। सर्जरी के बाद अभिनेता को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर हैं।

गुरुवार की सुबह चोर से लड़ने की कोशिश में अभिनेता पर कई बार चाकू से वार किया गया। अभिनेता को चाकू से छह घाव हुए, जिनमें से दो गंभीर बताए जा रहे हैं क्योंकि वे उनकी रीढ़ के करीब हैं। यह घटना सुबह 2:15 बजे हुई जब चोर कथित तौर पर उनके बांद्रा स्थित घर में घुस आया और उनके घरेलू सहायक पर हमला किया और फिर जब सैफ ने बीच-बचाव किया तो उसने उन पर हमला कर दिया।

- Advertisement -

News of the Day