Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 1080

इवनिंग स्नैक्स के लिए मूंगफली चाट है बेस्ट ऑप्शन, जानें कैसे बनाएं?

0

शाम के समय अगर आपको कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन कर रहा है, तो मूंगफली की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक न केवल आपकी भूख को शांत करेगा, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। चलिए, जानते हैं मूंगफली चाट बनाने की सरल विधि और इसके फायदों के बारे में।

मूंगफली के स्वास्थ्य लाभ

मूंगफली प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स का उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें किसी भी अन्य नट्स की तुलना में सबसे अधिक प्रोटीन होता है और यह फाइबर और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, मूंगफली भूख हार्मोन को कम करके वजन घटाने में मदद करती है और दिमागी क्षमता को बढ़ावा देती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

सामग्री: Ingredients for Peanut Chaat

1 कप भुनी हुई मूंगफली
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
½ कप पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
½ चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच नींबू का रस
कुछ अनार के दाने
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
काला नमक (स्वादानुसार)

PunjabKesari

बनाने की विधि: How To Make Peanut Chaat
पहला स्टेप

सबसे पहले गैस ऑन करें और एक गहरा पैन रखें। उसमें 1 कप मूंगफली डालकर भूनें। भुनने के बाद, मूंगफली के छिलकों को साफ करें। मूंगफली को बेलन के ज़रिए हल्के हाथों से क्रश करें। ध्यान रखें, मूंगफली बारीक नहीं होनी चाहिए, बस इसके दो टुकड़े हो जाएं। भुनी हुई मूंगफली को एक बड़े बाउल में निकालें।

PunjabKesari

दूसरा स्टेप

अब प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। इन्हें मूंगफली वाले बाउल में डालें। इसके बाद, एक मिर्च और पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डालें।

तीसरा स्टेप

अब इस मिश्रण में 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच नींबू का रस, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, काला नमक स्वाद अनुसार, और कुछ अनार के दाने डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट मूंगफली चाट तैयार है! इसे गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें और इस चटपटी चाट का आनंद लें।

मूंगफली चाट न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान है और यह आपके इवनिंग स्नैक्स को हेल्दी बना देगा। इस रेसिपी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें और उनका भी इस पौष्टिक स्नैक का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

Bad Cholesterol को खत्म करना है तो तीन तरीके से खाएं लहसुन

0

शरीर में बीमारियों की शुरुआत बैड कोलेस्ट्रॉल से होती है हालांकि ये समस्या किसी भी समय, किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन सर्दी के दौरान बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से कई हैल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती है। कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा है तो हार्ट डिसीज, स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा रहता है इसलिए इसे कंट्रोल में करना बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने में आपके हैल्दी लाइफस्टाइल का अहम रोल रहता है। खाने पीने में कुछ चीजों का सेवन जरूरी है और कुछ का सेवन कम करना होता है जैसे तली भुनी, मैदा से बने फूड्स ना खाएं। ऑयली खाना नहीं खाना चाहिए। बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में गुनगुना नींबू पानी, अलसी के बीच और लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा लहसुन |  Home Remedies for Cholesterol Control

हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों के लिए लहसुन का सेवन भी किसी दवाई से कम नहीं है। इसे नियंत्रित करने के लिए आप सर्दियों में लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं चलिए बताते हैं।
PunjabKesari

कच्चे लहसुन का सेवन

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन करें। आप खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में एंटीबायोटिक्स के अलावा विटामिन सी, मैग्नीशियम, सेलेनियम और ज़िंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।

भूना लहसुन या लहसुन की चटनी (Lahsun ki chutney for bad cholesterol)

अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते तो आप भूना हुआ लहसुन या लहसुन की चटनी भी खा सकते हैं। इससे भी बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलेगा। बहुत से लोग सिरका लहसुन या लहसुन का आचार भी पसंद करते हैं वह इस रूप में भी लहसुन का सेवन कर सकते हैं। PunjabKesari

कच्चे लहसुन के साथ गुड़ खाने से तेजी से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

आयुर्वेद के अनुसार, खाली पेट कच्चे लहसुन को खाने के कई फायदे हैं । इससे दिल के साथ डाइजेशन सिस्टम भी मजबूत होता है लेकिन कच्चे लहसुन और गुड़ को आप एक साथ खाते हैं तो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में यह बहुत गुणकारी माना जाता है।

कच्चे लहसुन और गुड़ का सेवन कैसे करें? (Lahsun aur gur ki chutney)

कच्चे लहसुन को गुड़ के साथ कूट कर आप इसकी चटनी बनाए और खाने के साथ इसका सेवन करें। इस चटनी को खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होगा।

खाली पेट लहसुन खाने से दिल को फायदे

कच्चा लहसुन खाली पेट खाने से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। अगर रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे हार्ट हेल्थ बूस्ट होती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होगा और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ेगा। दिल की मांसपेशियां अच्छे तरीके से काम करती है और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होगा। रात भर आप लहसुन को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उस पानी का सेवन करें इससे भी आपको बहुत फायदा मिलेगा।

बॉडी होगी डिटॉक्स

अगर कच्चे लहसुन का सेवन रोज करते हैं तो शरीर में जमे सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाएंगे। नसों की सफाई होगी और शरीर अंदर से स्वस्थ बनेगा। बीमारियों का खतरा कम होगा और बॉडी इंफ्लेमेशन की समस्या भी कम होगी।

बीपी रहेगा कंट्रोल

लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं। बीपी नॉर्मल रहेगा तो हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है। दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बहुत कम हो जाएगा।

नसों में नहीं होगी ब्लॉकेज 

लहसुन नसों की अच्छे से सफाई करता है। जमा गंदगी को बाहर निकाल फेंकता है। अगर आपको वेरिकोज वेंस (नस ब्लॉक होना) की समस्या है तो एक गिलास दूध में 2 से 3 लहसुन की कलियां उबाल कर पीना शुरू कर दें। नसों में जमी सारी गंदगी निकल जाएगी।

शेयर बाजार में धमाल मचाने के लिए तैयार 5 नए IPO, 8 कंपनियों की होंगी लिस्टिंग

0

नए सप्ताह की शुरुआत निवेशकों के लिए शानदार अवसर लेकर आ रही है। 13 जनवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में 5 नए IPO निवेश के लिए खुलने वाले हैं, जिनमें से केवल Laxmi Dental IPO मेनबोर्ड सेगमेंट में है, जबकि बाकी SME सेगमेंट से हैं। इसके अलावा पहले से खुले 2 SME IPO में भी निवेश का विकल्प मौजूद रहेगा। वहीं, इस हफ्ते 8 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही हैं, जिससे निवेशकों को बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है।

नए खुल रहे IPO

Laxmi Dental IPO: 698 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुल रहा है। IPO में 407-428 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पैसे लगा सकेंगे। लॉट साइज 33 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग 15 जनवरी को होगी। शेयरों की ​लिस्टिंग BSE, NSE पर 20 जनवरी को होगी।

Kabra Jewels IPO

40 करोड़ रुपए का इश्यू 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 22 जनवरी को होगी। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 121-128 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है।

Rikhav Securities IPO

कंपनी इससे 88.82 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। यह इश्यू भी 15 जनवरी को खुलकर 17 जनवरी को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 22 जनवरी को लिस्ट होंगे। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 82-86 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है।

Land Immigration IPO

40.32 करोड़ रुपए साइज का इश्यू 16 जनवरी को ओपन होगा। इसमें 70-72 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बोली लगेगी। लॉट साइज 1600 शेयर है। 20 जनवरी को IPO क्लोज होने के बाद शेयर BSE SME पर 23 जनवरी को लिस्ट होंगे।

EMA Partners IPO

यह 17 जनवरी को खुलेगा और 21 जनवरी को बंद होगा। कंपनी 76.01 करोड़ रुपए हासिल करना चाहती है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 24 जनवरी को होगी। प्राइस बैंड 117-124 रुपए प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है।

पहले से खुले IPO

Sat Kartar Shopping IPO

33.80 करोड़ रुपए का इश्यू 10 जनवरी को खुला और 14 जनवरी को बंद होगा। अभी तक यह 5 गुना भरा है। शेयर NSE SME पर 17 जनवरी को लिस्ट होंगे। इश्यू में बोली 77-81 रुपए प्रति शेयर के भाव पर लगाई जा सकती है। लॉट साइज 1600 शेयर है।

Barflex Polyfilms IPO

यह भी 10 जनवरी को ओपन हुआ और 15 जनवरी को बंद हो जाएगा। IPO फुली सब्सक्राइब हो चुका है। 39.42 करोड़ रुपए के इश्यू में 57-60 रुपए प्रति शेयर के भाव पर और 2000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर NSE SME पर 20 जनवरी को लिस्ट होंगे।

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

नए सप्ताह में 13 जनवरी को NSE, BSE पर Standard Glass Lining के शेयर और BSE SME पर Indobell Insulation के शेयर लिस्ट होंगे। 14 जनवरी को BSE, NSE पर Quadrant Future Tek IPO और Capital Infra Trust Invit लिस्ट होगा। इसी दिन NSE SME पर Delta Autocorp IPO और BSE SME पर Avax Apparels And Ornaments IPO, B.R.Goyal IPO लिस्ट होगा। 17 जनवरी को NSE SME पर Sat Kartar Shopping के शेयरों की लिस्टिंग होगी।

राजस्थान शिक्षा विभाग : स्कूलों में हेल्थ क्लब के जरिए फास्ट फूड के दुष्प्रभावों पर जागरूकता

राजस्थान शिक्षा विभाग ने प्रदेश के बच्चों की सेहत सुधारने के उद्देश्य से एक नई और प्रभावी पहल की शुरुआत की है। सरकारी स्कूलों में अब “हेल्थ क्लब” बनाए जाएंगे, जो बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे। इन क्लबों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

हेल्थ क्लब का उद्देश्य

फास्ट फूड और जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालता है। अभिभावकों के लिए बच्चों को रोकना अक्सर मुश्किल हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर हेल्थ क्लब बनाने का निर्णय लिया है।

हेल्थ क्लब

बच्चों को फास्ट फूड और जंक फूड के दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।
बच्चों को मानसिक रूप से फास्ट फूड से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
पोषक आहार और स्वस्थ खाने की आदतों के महत्व को समझाएंगे।

शिक्षकों और छात्रों की भागीदारी

हेल्थ क्लब में शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को भी शामिल किया जाएगा। छात्रों को उनके सहपाठियों को स्वास्थ्य और खानपान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह पहल न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ाएगी, बल्कि नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगी।

टिफिन के प्रति जागरूकता

हेल्थ क्लब बच्चों को उनके घर से लाए जाने वाले टिफिन की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों को यह सिखाया जाएगा कि उनका टिफिन पोषणयुक्त और स्वास्थ्यवर्धक हो। इससे बच्चों में स्वस्थ खाने की आदतों का विकास होगा।

इस पहल का महत्व

फास्ट फूड और जंक फूड के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
बच्चों की सेहत पर दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
स्कूलों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति बेहतर वातावरण बनेगा।
बच्चों में सही खानपान और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की आदत विकसित होगी।

निष्कर्ष
शिक्षा विभाग की यह पहल बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्कूलों के माध्यम से फास्ट फूड और जंक फूड के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाना एक मजबूत सामाजिक संदेश भी है। यह पहल आने वाले समय में बच्चों की सेहत को बेहतर बनाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

जल्द अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा दरभंगा हवाई अड्डा, नीतीश सरकार ने दिए 244 करोड़ 60 लाख रुपए

0

बिहार सरकार ने शुक्रवार को दरभंगा हवाई अड्डे के विस्तार और विकास के लिए अतिरिक्त 89.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रक्सौल हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 139 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को भी अनुमति दी गई।

‘ये फैसले बिहार के विकास को नए दौर में ले जाने में मददगार होंगे साबित’
इस फैसले की जानकारी साझा करते हुए जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) ने कहा कि हमें साझा करते हुए खुशी है कि माननीय मुख्यमंत्री Nitish Kumar जी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के उद्देश्य से 89.75 एकड़ भूमि के अधिग्रहण हेतु 244 करोड़ 60 लाख 79 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण जिले में स्थित रक्सौल हवाई अड्डा के विकास के लिए अतिरिक्त 139 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 207 करोड़ 70 लाख 46 हजार रुपये खर्च करने को भी मंजूरी दे दी गई है। हमें विश्वास है, ये फैसले बिहार के विकास को एक नये दौर में ले जाने में मददगार साबित होंगे।

‘मुख्यमंत्री की शुरू से इच्छा रही है कि…’
संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की शुरू से इच्छा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बने। यहां से उड़ान सेवा की शुरुआत 08 नवंबर, 2020 को हुई थी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने 22 दिसंबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिख कर दरभंगा एयरपोर्ट पर सुविधाओं के विकास तथा इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (कार्गो सहित) के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। मुख्यमंत्री जी कई बार कह चुके हैं कि दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के लिए राज्य सरकार हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है। मैंने 21 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू जी को सौंपे ज्ञापन में भी विस्तार से बताया था कि दरभंगा एयरपोर्ट नेपाल सीमा से बहुत दूर नहीं है। वहां रनवे का विस्तार करते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाना रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इससे उत्तर बिहार के लोगों के लिए नेपाल और एशिया के कई देशों के साथ-साथ खाड़ी देशों में जाने-आने के लिए सीधी उड़ान मिल जाएगी। इसके बाद अक्टूबर 2024 में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने तथा इसके रनवे की लंबाई 12 हजार फीट तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और इसके लिए राज्य सरकार से करीब 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की मांग की है।
PunjabKesari‘उत्तर बिहार में व्यापार और निवेश बढ़ाने के NDA सरकार के प्रयासों को मिलेगा बल’
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा शुरू दूरगामी ‘उड़ान योजना’ के तहत शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट देश का सबसे सफल एयरपोर्ट है। यह उत्तर बिहार की करीब 6 करोड़ आबादी को हवाई संपर्कता प्रदान करता है। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यहां 52.65 एकड़ भूमि पर नये सिविल एन्क्लेव के निर्माण का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया जा चुका है। राज्य सरकार ने नये सिविल एन्क्लेव के लिए करीब 54 एकड़ और रनवे का विस्तार कर नाइट लैंडिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए 24 एकड़ भूमि अधिग्रहीत कर पहले ही दे दी है। हमारा मानना है कि दरभंगा के अंतरराष्ट्रीय विमानन मानचित्र (International Aviation Map) पर आ जाने से मिथिला में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों तथा बिजनेस ट्रेवलर्स की संख्या बढ़ेगी। साथ ही, संपूर्ण उत्तर बिहार में व्यापार और निवेश बढ़ाने के NDA सरकार के प्रयासों को बल मिलेगा।

बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर को UGC से मिली विधिवत मान्यता

0

राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के तहत विधिवत मान्यता मिल गई है। यह उपलब्धि राज्य के खेल और शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

अब विश्वविद्यालय को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में स्नातक और डिप्लोमा/स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD) जैसे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने का अधिकार प्राप्त हो गया है।

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रस्तावित पाठ्यक्रम:

1. स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा/स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD): यह पाठ्यक्रम दो या तीन प्रमुख खेलों में विशेषज्ञता प्रदान करेगा।

2. योग में डिप्लोमा/स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGD): योग को प्रोत्साहित करने और पेशेवर शिक्षा प्रदान करने के लिए।

3. 4-वर्षीय Bachelor of Physical Education (बी.पी.एड.) (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद [NCTE] से अनुमोदन के अधीन)।

बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्देश्य शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह विश्वविद्यालय न केवल छात्रों को शैक्षिक योग्यता प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें खेलों में भी सशक्त बनाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा, “यह मान्यता बिहार के युवाओं के लिए खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारा प्रयास है कि विश्वविद्यालय भारत को खेल शिक्षा में अग्रणी बनाए।”

J&K की जेल में बड़ी साजिश, संदिग्ध Packet मिलने से अधिकारियों के उड़े होश

0

राजौरी के डांगरी गांव स्थित हाई सिक्योरिटी जिला जेल में बड़ी साजिश रची गई है। जानकारी के अनुसार जेल से सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया है, जिसमें 3 मोबाइल फोन और चार्जर शामिल हैं। इस मामले को लेकर पुलिस व जेल प्रशासन ने हाई लैवल पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि यह पैकेट जेल की दीवार के बाहर से फेंका गया हो सकता है। बता दें कि डांगरी गांव में स्थित जिला जेल राजौरी एक हाई सिक्योरिटी जोन है, जहां पुलिस (प्रिजन डिपार्टमेंट) और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं। इस जेल में कई कुख्यात अपराधी और आतंकवाद से जुड़े आरोपी कैद हैं। इस घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में जेल परिसर में एक संदिग्ध पैकेट पाया गया, पैकेट से करीब 3 मोबाइल फोन और चार्जर बरामद किए गए हैं। जिसे जेल प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया है। इस घटना ने जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर सुरक्षा चिंता खड़ी कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि इन डिजिटल डिवाइस का उपयोग किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के लिए किया जा सकता है।

सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि कुछ महीने पहले इसी हाई सिक्योरिटी जेल में एक और संदिग्ध घटना हुई थी, जब एक बॉल के आकार में संदिग्ध नशीला पदार्थ जेल के अंदर फैंका गया था।

जम्मू-कश्मीर में ACB का Action, 2 बड़े अधिकारियों पर मामला दर्ज

0

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 2 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकद्दमा दर्ज किया है। ब्यूरो ने इस मामले के संबंध में घाटी के 7 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी भी की। ए.सी.बी. के सहायक महानिरीक्षक (ए.आई.जी.) अब्दुल वहीद शाह ने बताया, “ए.सी.बी. ने श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सी.एफ.ओ.) साजिद यूसुफ भट और कार्यकारी अभियंता जहूर अहमद डार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया है।” दोनों अधिकारी वर्तमान में श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि भट के पास श्रीनगर के रामबाग में एक व्यावसायिक संपत्ति है, जिसकी वास्तविक कीमत बिक्री विलेख में दर्ज मूल्य से काफी अधिक है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा संदिग्ध लेनदेन वाले कई बैंक खातों का भी पता चला है। उन्होंने बताया कि ए.सी.बी. श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शाह ने बताया कि इसी तरह डार के पास श्रीनगर के शाल्टेंग में एक आलीशान बहुमंजिला घर, एक कार और कई बैंक खाते हैं, जिनमें उसके और उसकी पत्नी के संदिग्ध लेन-देन हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि ‘बेनामी’ संपत्ति और सावधि जमा रसीदों के रूप में संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले हैं। उन्होंने बताया कि डार के खिलाफ भी ए.सी.बी. श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों संदिग्ध भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए गए, जो प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में आता है क्योंकि उनके पास वैध आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।

इंदौर पार्षद विवाद : जीतू यादव ने BJP और MIC सदस्यता से दिया इस्तीफा

इंदौर में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए हमले में राजनीति गर्मा गई है। बीते कल व्यापारी संगठनों ने फिर से बैठक की थी और रविवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसी बीच शनिवार को एमआईसी सदस्य और भाजपा वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव ने अपने अभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

सोशल मीडिया पर अपने त्याग पत्र की जानकारी सांझा की और प्रदेश अध्यक्ष के नाम मैसेज करते हुए लिखा कि मैं भाजपा का समर्पित और अनुशासित सिपाही हूं। मेरा, मेरे परिवार और अनुसूचित जाति के मेरे जाटव समाज का पार्टी से अटूट रिश्ता है।

कुछ दिनों पहले इंदौर में पार्टी के एक साथी पार्षद के परिजनों के साथ हुई दुखद घटना में मेरा नाम घसीटकर पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मैंने इस मामले में अपना पक्ष सभी तथ्यों के साथ माननीय शहर अध्यक्ष के समक्ष रखकर खुद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

मान्यवर मैं ये नहीं चाहता कि मेरे कारण पार्टी को किसी असहज स्थिति का सामना करना पड़े अतः इस पूरे प्रकरण में निर्दोष साबित होने तक मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और MIC से त्याग पत्र देता हूं। मुझे विश्वास है पार्टी मेरे साथ अन्याय नहीं होने देगी।

शहडोल में दर्दनाक हादसा, खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चियों की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में खेलते समय दो बच्चियां पानी से भरे गड्ढे में गिर गईं, प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को रागिनी सिंह और भामनी सिंह गड्ढे में गिर गई थीं। डूबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के भूरसी मंझौली टोला चूंदी नदी की है।

जहां दो 5 वर्षीय रागिनी सिंह और भामनी सिंह खेल रही थीं। जब काफी देर के बाद भी दोनों बच्चियां घर नहीं आईं, तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए, जिसके बाद गड्ढे के किनारे दोनों की चप्पलें दिखाई दीं।

PunjabKesari

खोजबीन में उनके शव पानी में दिखाई दिए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को तुरंत पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

News of the Day