टीवी और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर उनकी सेहत की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं और तबीयत खराब होने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

70 वर्षीय टीकू तलसानिया इंडस्ट्री के वरिष्ठ और प्रिय कलाकारों में से एक हैं। उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कॉमेडी का बेमिसाल सफर
1954 में जन्मे टीकू तलसानिया ने 1984 में टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। 1986 में फिल्म ‘प्यार के दो पल’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी चार दशक लंबी यात्रा में उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने वाले कई किरदार निभाए।
टीकू तलसानिया खास तौर पर अपने शानदार कॉमिक रोल्स के लिए जाने जाते हैं। उनकी कॉमेडी की टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को हमेशा गुदगुदाती रही है। उन्होंने ‘एक से बढ़कर एक’, ‘हुकूम मेरे आका’, ‘गोलमाल है भाई सब गोलमाल है’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया।
हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट
टीकू तलसानिया को ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘इश्क’, ‘देवदास’, ‘पार्टनर’, ‘धमाल’, ‘स्पेशल 26’ जैसी फिल्मों में उनके यादगार अभिनय के लिए भी सराहा गया है।
दर्शक और इंडस्ट्री के साथी कलाकार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि वे इस मुश्किल समय से जल्द उबरकर फिर से अपने प्रशंसकों के बीच नजर आएंगे।




यह अत्याधुनिक आईटी टावर न केवल झारखण्ड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा आईटी टावर झारखंड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा। यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा। इस आईटी टावर को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की देखरेख में विकसित किया गया है, जो तकनीकी और डिजिटल व्यवसायों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसकी संरचना त्र + 5 फ्लोर की है और क्षेत्रफल लगभग 40,000 वर्ग फीट है।
इस बैठक में जहां पार्षद मौजूद रहेंगे, वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान, जालंधर निगम चुनाव हेतु प्रभारी तथा हलका इंचार्ज भी उपस्थित रहेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक दौरान जहां सभी ‘आप’ पार्षदों को एक दूसरे से इंट्रोड्यूस करवाया जाएगा, वहीं मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हेतु रणनीति भी तय की जाएगी। पता चला है कि इसी बैठक में जालंधर के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम को सार्वजनिक कर दिया जाएगा तथा यह भी तय किया जाएगा कि हाउस में कौन सा पार्षद प्रोटेम स्पीकर बनेगा और हाऊस की कार्रवाई को संचालित करेगा। कौन पार्षद नए मेयर के नाम का प्रस्ताव रखेगा और कौन सा पार्षद उसे नाम को सैकेंड करेगा। ऐसी ही प्रक्रिया सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हेतु भी अपनाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि होटल में होने वाली इस बैठक का एक मकसद यह भी है कि हाउस की बैठक से पहले ही सत्तापक्ष के सभी पार्षदों को इकट्ठा कर लिया जाए ताकि गैरहाजिरी जैसी कोई गुंजायस ही न रहे ।

दिल्ली में मुफ्त बिजली और पानी देने के वादे ने आम आदमी पार्टी को सत्ता में बैठाया था, लेकिन अब इन मुफ्त योजनाओं का राज्य पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। दिल्ली सरकार का बजट लगभग 76,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें से 15-20% हिस्सा मुफ्त योजनाओं के लिए आवंटित किया जाता है। दिल्ली सरकार हर साल 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के लिए लगभग 3,250 करोड़ रुपये खर्च करती है। इसके अलावा, मुफ्त पानी और अन्य सब्सिडी के कारण राज्य के खजाने पर भारी दबाव पड़ रहा है। यदि अरविंद केजरीवाल द्वारा महिला सम्मान योजना लागू की जाती है, तो इससे दिल्ली सरकार पर 4,560 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

सोने की नई कीमतें
