जम्मू-कश्मीर के एक आई.ए.एस. अधिकारी पर गाज गिर गई है। जानकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश के रेवेन्यू सेक्रेटरी राजीव रंजन पर केस चलने वाला है। इस दौरान वह पहले ऐसे आई.ए.एस. अधिकारी बन गए हैं जिन पर बंदूक लाइसेंस घोटाले मामले में केस चलेगा।

जानकारी के अनुसार 2.74 लाख से अधिक बंदूक लाइसेंस के हुए घोटाले में उक्त अधिकारी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि उक्त घोटाला 100 करोड़ से भी अधिक का है। राजीव रंजन के अलावा और भी कई अधिकारी हैं जिन पर मुकदमा चलाने की तैयारी शुरू हो रही है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने मिल कर अपनी पोस्टिंग दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कइयों को बंदूक लाइसेंस जारी किए थे। इससे न केवल उन्होंने गलत काम करते हुए धन कमाया बल्कि उनके इस काम से नुकसान भी हुआ है।
जानकारी के अनुसार बंदूक लाइसेंस घोटाले में राजस्व सचिव राजीव रंजन के खिलाफ सी.बी.आई. ने 16 अक्तूबर, 2016 को केस दर्ज किया था। इसके बाद 28 नवंबर 2024 को राजीव के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई थी।




कन्हैया की लीला के लिए भक्तों में उत्साह
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बाइक पर सवार तीन लोग मंगलवार की देर रात जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के गुनसेज गांव लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में सूर्यपुरा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गयी।

मौसम विभाग ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। विशेषकर उत्तरी झारखंड में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने मुख्यतः आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, जिससे पूर्वी राज्य में और अधिक ठंड हो सकती है।

