Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 1230

विश्व की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी, टॉप पर अमेरिका, जानें भारत की रैंकिग

0

ग्लोबल फायरपावर डॉट कॉम ने 2025 की दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भारतीय वायु सेना (IAF) ने अपनी जगह दुनिया की टॉप-5 ताकतवर वायु सेनाओं में बनाई है। इस रैंकिंग का आधार वायु सेनाओं के पास मौजूद फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और अन्य सहायक विमानों की क्षमता पर रखा गया है। ग्लोबल फायरपावर की रिपोर्ट में भारतीय वायु सेना का चौथे स्थान पर आना यह दर्शाता है कि भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया है।

अमेरिकी वायु सेना अभी भी बेजोड़ है, लेकिन भारत की प्रगति वायु शक्ति के क्षेत्र में उसकी महत्ता को उजागर करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी वायु सेना (USAF) को दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना के रूप में मान्यता मिली है। अमेरिका की वायु सेना रूस, चीन, भारत और दक्षिण कोरिया की संयुक्त वायु क्षमता से भी अधिक है। इसके बाद क्रमशः रूस, चीन और भारत का नाम आता है। दक्षिण कोरिया पांचवें स्थान पर और जापान छठे स्थान पर है।

अमेरिका (USAF) 
–  कुल विमान:  5737 हेलीकॉप्टर, 1854 फाइटर जेट, 3722 सहायक विमान
– सैन्य बजट:  800 अरब डॉलर (वैश्विक सैन्य खर्च का 40%)

2. रूस 
कुल विमान:  4292
फाइटर जेट: 809
हेलीकॉप्टर: 1554
रूस की वायु शक्ति अमेरिका की केवल एक तिहाई है।

 3. चीन 
चीन अपनी वायुसेना के आधुनिकीकरण में लगातार निवेश कर रहा है और तीसरे स्थान पर काबिज है।

4. भारतीय वायु सेना (IAF)   
भारतीय वायु सेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है।
–  कुल विमान:  2229
–  फाइटर जेट:  53
–  हेलीकॉप्टर:  899
–  सहायक विमान: 831

 5. दक्षिण कोरिया 
कुल विमान: 1592

 6. जापान 
कुल विमान 1443

पाकिस्तान की स्थिति 
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में पाकिस्तान की वायु सेना भारत से तीन पायदान पीछे सातवें स्थान पर है।
-कुल विमान: 1399
-फाइटर जेट: 328
– हेलीकॉप्टर: 373
– सहायक विमान: 750

 अन्य देश  
–  मिस्र:  8वां स्थान (1099 विमान)
–  तुर्की:  9वां स्थान (1083 विमान)
–  फ्रांस:  10वां स्थान (976 विमान)

CM हेमंत से मिले शिवरात्रि महोत्सव समिति के सदस्य, देवघर बाबा मंदिर की शिव बारात में शामिल होने का दिया का न्योता

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिवरात्रि महोत्सव समिति, बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर के सदस्यों ने मुलाकात की।

शिवरात्रि महोत्सव समिति, बाबा वैद्यनाथधाम, देवघर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 26 फरवरी को बाबा बाबा मंदिर, देवघर में आयोजित होने वाले शिव बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में शिवरात्रि महोत्सव समिति देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, पंडा धर्मरक्षिणी सभा देवघर के पूर्व महासचिव कार्तिक नाथ ठाकुर, मंत्री अरुणानंद झा, चंद्रशेखर खवाड़े, अपूर्वानंद झा और धर्मेंद्र सिंह शामिल थे।

बता दें कि शिवरात्रि महोत्सव समिति, देवघर की ओर से इस वर्ष भी शिव बारात भव्यता के साथ निकाली जायेगी। समिति के संयोजक बाबा बलियासे ने बताया कि शिव बारात के अध्यक्ष बाबा बैद्यनाथ हैं। बाबा बैद्यनाथ की प्रेरणा से देवघर में पिछले 2 वर्षों से बगैर किसी चंदा के शिव बारात भव्य तरीके से निकाली जा रहा है। इस वर्ष भी पुरानी परंपरा के साथ 26 फरवरी को बाबा बैद्यनाथ की अध्यक्षता में शिव बारात निकाली जायेगी। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे इस बार भी देवघर के इस भव्य आयोजन में सहयोग करेंगे।

बाबा बलियासे ने बताया कि देवघर में शिव बारात पुराने रूट से निकाली जायेगी। इस वर्ष शिव बारात में पूरी तरह अध्यात्म व सनातन संस्कृति की झलक दिखेगी। महाकुंभ के तर्ज पर साधु, संत व अघोरी सहित कई झांकियों में अध्यात्म व सनातन संस्कृति की झलक दिखेगी। शिव बारात के लिए चंदन नगर से लाइट भी बुक कर लिया गया है।

95 वर्षीय किसान के बिस्तर में छिपे 3 लाख रुपए जलकर राख, अंतिम संस्कार के दौरान खुलासा

0

पंजाब के दीनानगर में एक अनोखी घटना सामने आई, जहां एक 95 वर्षीय किसान दलबीर सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान उनके बिस्तर में छिपाए गए ₹3 लाख जलकर राख हो गए। यह चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब जलते हुए बिस्तर से 50,000 रुपए की अर्धजली गड्डी गिर गई।

बता दें कि किसान दलबीर सिंह का सोमवार को निधन हुआ था और उनके परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 3 लाख रुपए निकालकर बिस्तर में छिपा रखे थे।

उनके बेटे की सरकारी नौकरी थी और परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी थी, लेकिन यह रहस्य तब सामने आया जब अंतिम संस्कार के दौरान बिस्तर के सिरहाने से 500-500 के नोटों की गड्डी गिरी।

हालांकि, अधिकांश नोट जल चुके थे, फिर भी एक अर्धजला गड्डी मिलने पर परिवार ने जांच की। बाद में बैंक पासबुक की जांच से यह पता चला कि दलबीर सिंह ने तीन लाख रुपए अपने पास रखे थे, जो अब उनके साथ ही चिता में जल गए। इस घटना के बाद परिवार ने इस विषय पर अधिक बात करने से परहेज किया।

ट्रंप ने बाइडेन का एक और फैसला पलटा, 19 वर्ष से पहले लिंग परिवर्तन पर लगाया प्रतिबंध

0

अमेरिका में 19 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिंग परिवर्तन किए जाने पर प्रतिबंध लगाने के मकसद से मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति है कि वह किसी बच्चे के एक लिंग से दूसरे लिंग में तथाकथित ‘परिवर्तन’ को वित्तपोषित, प्रायोजित, बढ़ावा, सहायता या समर्थन नहीं देगा और वह इन विनाशकारी तथा जीवन बदलने वाली प्रक्रियाओं को प्रतिबंधित या सीमित करने वाले सभी कानूनों को सख्ती से लागू करेगा।”

ट्रांसजेंडर के लिए बाइडेन प्रशासन की निर्धारित नीतियों को पलटने के मकसद से ट्रंप द्वारा किया गया ये नया प्रयास है। ट्रंप ने सोमवार को पेंटागन को एक समीक्षा करने का निर्देश दिया, जिससे ट्रांसजेंडर को सैन्य सेवा से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

ट्रंप ने अपनाई ‘ईनाम और सजा’ नीति, ‘मेक इन अमेरिका’ प्लान बन सकता भारत के लिए मुसीबत

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर जोर उन देशों के लिए बड़ा संदेश है जो अगला चीन बनने की दौड़ में हैं। उन्हें अपनी रणनीति दोबारा तैयार करनी होगी। भारत को भी अपने सप्लाई चेन सिस्टम को मजबूत करने और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की चुनौतियों को तेजी से हल करने की जरूरत है। ट्रंप ने ‘मेक इन अमेरिका’ को बढ़ावा देने के लिए ‘ईनाम और सजा’ वाली रणनीति अपनाई है। वह चाहते हैं कि कंपनियां अमेरिका में विनिर्माण इकाइयां स्थापित करें, अन्यथा अमेरिकी बाजार में सामान बेचने पर ऊंचे शुल्क चुकाएं। दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर उन्होंने कहा,  “दुनिया की हर कंपनी के लिए मेरा संदेश साफ है अमेरिका में निर्माण करें, और हम आपको सबसे कम टैक्स देंगे।”  ट्रंप ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों के लिए 15% कॉर्पोरेट टैक्स की पेशकश की है।

 वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग पर असर 
पिछले कुछ दशकों में मैन्युफैक्चरिंग चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में शिफ्ट हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर कपड़ों तक, एशियाई देशों ने वैश्विक आपूर्ति चेन पर दबदबा बना लिया है। हालांकि, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे चिप निर्माण में अमेरिका ने फिर से निवेश बढ़ाया है। अमेरिका में श्रम लागत अधिक होने के कारण कई कंपनियां ठेके पर निर्माण कार्य करवाती हैं। उदाहरण के लिए, एनवीडिया अपने एआई चिप्स भारत और अन्य देशों में डिजाइन करता है, जबकि ताइवान में टीएसएमसी उन्हें बनाता है। एप्पल के उत्पाद भी अमेरिका में डिजाइन होते हैं लेकिन निर्माण चीन, भारत आदि में होता है।

भारत के लिए चुनौतियां 
इससे भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।  भारत की लॉजिस्टिक्स लागत GDP का 14-15% है, जबकि इसे राष्ट्रीय रसद नीति 2022 के तहत 9% तक लाने का लक्ष्य है। इससे प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी। उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI) मैन्युफैक्चरिंग सुधारने में मदद कर रही है, लेकिन इसकी गति अपेक्षाकृत धीमी है।

  • – पुरानी तकनीक और असंगत गुणवत्ता मानक
  • – कुशल श्रमिकों की कमी
  • – जटिल नियम और नीतियां
  • – अनुसंधान एवं विकास (R&D) में कम निवेश (GDP का केवल 0.64%)

 

अन्य एशियाई देशों की बढ़त  
नीति आयोग की दिसंबर 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, ‘चीन प्लस वन रणनीति’ का लाभ भारत को सीमित रूप से मिला है, जबकि वियतनाम, थाईलैंड, कंबोडिया और मलेशिया अधिक लाभान्वित हुए हैं। इन देशों ने सस्ते श्रम, सरल कर व्यवस्था, कम शुल्क और मुक्त व्यापार समझौतों के जरिये अपनी निर्यात हिस्सेदारी बढ़ाई है। अब, अमेरिका की सख्त व्यापार नीतियों के बीच भारत को मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की अड़चनों को दूर करने के लिए तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना यह अवसर भी हाथ से निकल सकता है।

Stock Market Open on Saturday: 1 फरवरी दिन शनिवार को खुलेगा शेयर बाजार, होगी लाइव ट्रेडिंग

0

आम तौर पर सप्ताहांत पर बंद रहने वाले भारतीय शेयर बाजार इस बार शनिवार 1 फरवरी को खुले रहेंगे, क्योंकि इसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट 2025 पेश करेंगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने घोषणा की है कि बजट को ध्यान में रखते हुए इस दिन पूरे समय ट्रेडिंग होगी। एक्सचेंजों के अनुसार, इसे स्पेशल ट्रेडिंग डे के रूप में मनाया जाएगा।

यह पहला मौका नहीं है जब बजट के चलते शेयर बाजार को शनिवार के दिन खोला जा रहा है। इससे पहले 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को भी बजट के चलते शेयर बाजार शनिवार के दिन खुले रहे थे।

ट्रेडिंग सेशन का शेड्यूल

शनिवार 1 फरवरी को बाकी दिनों की तरह ही शेयर बाजार सामान्य समय से खुलेगा। इक्विटी मार्केट सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार में ट्रेडिंग का समय शाम 5:00 बजे तक रहेगा। हालांकि सेटलमेंट हॉलिडे के कारण ‘T-0’ सेशन बंद रहेगा। ट्रेडिंग सेशन से जुड़ी डिटेल्स को आप नीचे देख सकते हैं-

  • इक्विटी मार्केट: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
  • कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट: शाम 5:00 बजे तक
  • T-0 सेशन बंद रहेगा (सेटलमेंट हॉलिडे के कारण)
  • ब्लॉक डील (सेशन-1): सुबह 8:45 से 9:00 बजे तक
  • स्पेशल प्री-ओपन सेशन (IPO और री-लिस्टेड स्टॉक्स के लिए): 9:00 से 9:45 बजे तक
  • कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन: सुबह 9:30 से दोपहर 3:30 बजे तक
  • ब्लॉक डील (सेशन-2): दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक
  • पोस्ट क्लोजिंग सेशन: 3:40 से 4:00 बजे तक
  • ट्रेड मॉडिफिकेशन कट-ऑफ टाइम: 4:15 बजे

ITC Hotels की कमजोर लिस्टिंग, 30% डिस्काउंट पर खुले शेयर, निवेशकों को तगड़ा नुकसान

0

आईटीसी लिमिटेड से अलग होकर स्वतंत्र रूप से लिस्ट होने वाली आईटीसी होटल्स के शेयरों की बुधवार, 29 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों पर कमजोर शुरुआत हुई। कंपनी के शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। डीमर्जर के बाद आईटीसी होटल्स के शेयरों की कीमत एनएसई और बीएसई पर तय दर से करीब 30% कम पर खुली, जिससे इसकी बाजार शुरुआत कमजोर मानी जा रही है।

30% नुकसान के साथ लिस्टिंग

बता दें कि आईटीसी होटल्स के शेयरों ने अपनी पैरेंट कंपनी आईटीसी लिमिटेड से अलग होने के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। आईटीसी होटल्स ने बीएसई पर डिस्कवर्ड प्राइस ₹270 के मुकाबले 30.37% डिस्काउंट के साथ ₹188 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। वहीं, एनएसई पर आईटीसी होटल्स के शेयर ₹180 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो कि डिस्कवर्ड प्राइस ₹260 प्रति शेयर से 30.77% की छूट पर है। लिस्टिंग के साथ ही इसमें 5% का लोअर सर्किट भी लग गया और यह शेयर बीएसई पर 178.60 रुपए के इंट्रा डे लो तक आ गया।

आईटीसी होटल्स का डीमर्जर रेशियो 1:10 था, जिसका अर्थ है कि मौजूदा आईटीसी शेयरधारकों को प्रत्येक 10 आईटीसी शेयरों के लिए 1 आईटीसी होटल्स शेयर प्राप्त हुआ। पैरेंट आईटीसी लिमिटेड ने नई यूनिट में 40.0% हिस्सेदारी बरकरार रखी, बाकी 60.0% शेयरधारकों को डिस्ट्रिब्यूट की गई। बता दें कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण की कोलकाता पीठ ने 16 दिसंबर, 2024 को इस कारोबार विभाजन योजना को मंजूरी दी थी। आईटीसी होटल्स 90 जगहों पर 140 से अधिक होटलों का संचालन करती है और इसके छह अलग-अलग ब्रांड हैं।

Deva की रिलीज से पहले Pooja Hegde के हाथ लगी हॉरर फिल्म, रोमांस के बाद भूतनी बनकर उड़ाएंगी दर्शकों के होश?

0
साउथ और हिंदी दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली पूजा हेगड़े अपने गजब की एक्टिंग के लिए काफी पसंद की जाती हैं। फैंस उनके चुलबुले अंदाज को खूब पसंद करते हैं। जल्द ही वो शाहिद कपूर के साथ पर्दे पर इश्क फरमाने वाली हैं।
फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोगों की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। देवा में शाहिद को कड़क पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए हरकोई बेताब है। इस बीच खबर आ रही है कि पूजा के हाथ एक बड़े बजट की हॉरर फिल्म लगी है। आइए जानते हैं उसके बारे में…

 

अब भूतनी बनकर डराएंगी पूजा हेगड़े?

पिछले साल जून में खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जो साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं वो हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी कंचना का हिस्सा बनने वाली हैं। हालांकि, राघव ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, ‘कंचना 4 और कास्टिंग के बारे में सोशल मीडिया पर घूम रही सभी जानकारी सिर्फ अफवाह हैं। आधिकारिक घोषणा राघवेंद्र प्रोडक्शन के जरिए की जाएगी।’

अब HT Times की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पूजा हेगड़े इस कंचना 4 का हिस्सा बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट सुनते ही पूजा हेगड़े ने इसके लिए हां कह दिया था। 

इसके अलावा एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम इस फिल्म के लिए सामने आया है जो एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वो अपने डांस मूव्स के लिए इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। हम बात कर रहे हैं नोरा फतेही की। जी हां एक्स से मिली जानकारी के अनुसार पूजा हेगड़े के साथ नोरा फतेही को भी हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की हिस्सा बनाया जा सकता है।

हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी के बारे में…

कंचना फिल्म फ्रेंचाइजी काफी हिट रही है। इसके सभी पार्ट्स को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब तक फिल्म के तीन सीक्वल आ चुके हैं और अब चौथे पार्ट को बनाने की तैयारी शुरू हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को सफल बनाने के लिए मेकर्स ने स्पेशल प्लान भी तैयार किया है। फिल्म में पूजा और नोरा के किरदार फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है पर उम्मीद की जा रही है कि दोनों भूत और आत्माओं के रूप में दिख सकती हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो कंचना 4 की शूटिंग 23 जनवरी से शुरू हो गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने एक इंटरव्यू में इसे लेकर जानकारी भी दी थी। कंचना 4 को गोल्डमाइन फिल्म्स प्रोड्यूस करने वाले हैं। साउथ की फिल्मों से जुड़ी अपडेट्स शेयर करने वाले अमुथा भारती ने भी कंचना 4 को लेकर हाल ही में नई जानकारी साझा की हैं।रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को मनीष शाह बना रहे हैं जो मई के महीने तक सिनेमाघरों में पहुंच सकती है। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है।

मौनी अमावस्या को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी भारी भीड़, आस्था की डुबकी लगा रहे श्रद्धालु

मौनी अमावस्या को लेकर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट सहित भागलपुर के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है।

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, बांका सहित कई जिलों से श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम पहुंच कर पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए पैदल देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं।

अजगैबीनाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की गई है।  SDRF के साथ स्थानीय गोताखोर को लगाया गया है।

Kumbh Mela: 72 घंटे से जाम में फंसे यात्री, 8 घंटे से एक इंच भी नहीं हिली गाड़ियां, प्रयागराज हाईवे पर भीषण जाम

प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के कारण सड़कों पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनी हुई है। बिहार के कैमूर जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-19 पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्री और वाहन चालक भारी परेशानी झेल रहे हैं। खासकर कुदरा के पास दोनों लेन पूरी तरह से जाम हो गई हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। इस भारी जाम के चलते एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी मुश्किल हो गया है।

72 घंटे से फंसे लोग, प्रशासन के प्रयास जारी

स्थानीय पुलिस प्रशासन जाम को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और वाहनों को रेगुलेट करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, दोनों ओर से गाड़ियों के दबाव के कारण स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कई यात्री 72 घंटे से भी ज्यादा समय से जाम में फंसे हैं, जबकि कुछ लोगों की गाड़ियां 8 घंटे से एक इंच भी नहीं हिली हैं।

कुंभ मेले में जा रहे यात्रियों की परेशानी

मुर्शिदाबाद से प्रयागराज कुंभ मेले की यात्रा कर रहे बस चालक छोटू कुमार ने बताया कि 12 घंटे में महज 50 किलोमीटर का सफर तय कर पाए हैं। दोनों लेन पूरी तरह से ठप हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा है।

यात्री बोले- 3 दिन से गाड़ी नहीं हिली

आसनसोल से चंदौली जा रही अनीता शुक्ला ने कहा कि वह तीन दिन से जाम में फंसी हुई हैं। उनकी गाड़ी पिछले 8 घंटे से एक इंच भी नहीं हिली है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रक चालक भी बेहाल

कोलकाता से दिल्ली जा रहे एक ट्रक चालक ने बताया कि अगर जाम न होता तो वह अब तक दिल्ली पहुंच चुके होते। लेकिन तीन दिनों से हाईवे पर फंसे रहने के कारण उनका काम पूरी तरह से ठप हो गया है।

पुलिस प्रशासन कर रहा समाधान के प्रयास

कुदरा थाना के पुलिस अधिकारी ललन कुमार ने कहा कि कुंभ मेले के कारण ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है और पुलिस एक लेन को खाली कराने में जुटी हुई है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि जल्द से जल्द जाम को खत्म किया जा सके।

- Advertisement -