Saturday, June 20, 2026
Home Blog Page 1238

Fact Check: अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद बहन सोहा ने घर पर की पूजा, वायरल तस्वीर का सामने आया सच

0

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हुए हमले के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई और अब सैफ अली खान अस्पताल से घर वापस लौट चुके हैं। अब इसी से जोड़कर एक तस्वीर वायरल की जा रही है, जिसमें एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान को बेटी इनाया के साथ पूजा करते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को हालिया बताते हुए दावा कर रहे हैं कि सैफ अली खान के घर वापस आने के बाद दोनों ने पूजा की है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया। असल में कुणाल खेमू और सोहा अली खान की वायरल तस्वीर साल 2021 की दिवाली पूजा के समय की है, जिसे अब हालिया बताकर सैफ अली खान से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?
फेसबुक यूजर Jay Raam Yadav ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “तैमूर, जहांगीर के फूफा और सैफ अली खान के जीजा जी। कुणाल खेमू यादव अपने साले साहब के कुशल मंगल हॉस्पिटल से लौट आने पर भगवान को आभार व्यक्त करते हुए। बगल में सोहा अली यादव भी हाथ जोड़े दिख रही है।”

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। हमें तस्वीर से जुड़ी खबर अमर उजाला की वेबसाइट पर मिली। रिपोर्ट 4 नवंबर 2021 को प्रकाशित की गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, कुणाल खेमू और सोहा अली खान की यह फोटो दिवाली पूजा की है।

सर्च के दौरान वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर एबीपी की वेबसाइट पर भी मिली। 4 नवंबर 2021 को प्रकाशित खबर में दी गई जानकारी के अनुसार, सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने बेटी इनाया के साथ दिवाली की और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

हमें वायरल तस्वीर कुणाल खेमू और सोहा अली खान के वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर मिली। 4 नवंबर 2021 को शेयर को गई तस्वीर के साथ कई अन्य तस्वीरें भी पोस्ट की गई थी, जिन्हे दिवाली पूजा का बताया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर दिवाली के समय की है और पुरानी है।

अंत में हमने फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर के करीब 2 हजार मित्र हैं। यूजर ने स्वयं को लखनऊ का रहने वाला बताया है।

भारत के छोटे शहरों में तेजी से बढ़ेगा रोजगार, 2033 तक मिल सकती हैं 24 मिलियन नई नौकरियां

0

एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत के छोटे शहरों के तेज़ी से विकास से 2033 तक टियर 2 और टियर 3 बाजारों में लगभग 24 मिलियन नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। इसमें 75 प्रतिशत पुरुष और 25 प्रतिशत महिला कर्मचारी शामिल होंगे।

विश्व यात्रा एवं पर्यटन परिषद (डब्ल्यूटीटीसी) के अनुसार भारत में यात्रा और पर्यटन क्षेत्र की जीडीपी अगले दशक में 7.1 प्रतिशत सालाना बढ़ने का अनुमान है। इस समय पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र भारत में रोजगार का लगभग 8 प्रतिशत योगदान करता है।

एनएलबी सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्रीय खर्च 2034 तक 1.2 गुना बढ़ने की संभावना है जिससे देश में कुशल कार्यबल की आवश्यकता और अधिक बढ़ेगी। महामारी के बाद अधिक कनेक्टिविटी और धार्मिक पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता के कारण टियर 2 और 3 शहर अब पर्यटन के प्रमुख केंद्र बन रहे हैं।

वहीं इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2028 तक इस क्षेत्र से 59 बिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान है और 2030 तक बड़ी संख्या में अस्थायी और स्थायी नौकरियां सृजित होंगी। उदाहरण के तौर पर, महाकुंभ 2025 में होटल स्टाफ, टूर गाइड और ट्रैवल कोऑर्डिनेटर के लिए 1.2 मिलियन गिग और अस्थायी नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

वहीं धार्मिक पर्यटन केंद्र जैसे अयोध्या, वाराणसी, हरिद्वार और मथुरा इस वृद्धि का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही लखनऊ, जयपुर, कोच्चि और ऋषिकेश जैसे शहर भी अपने सांस्कृतिक महत्व और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण बढ़ रहे हैं।

इसके अलावा डेस्टिनेशन वेडिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन जैसे नए ट्रेंड्स भी इन शहरों को आगे बढ़ा रहे हैं। इस क्षेत्र की वृद्धि को बनाए रखने के लिए टूर गाइड, होटल स्टाफ और स्थानीय कारीगरों के प्रशिक्षण पर जोर देने की आवश्यकता है।

Mata Vaishno Devi : श्रद्धालुओं से भरी बस हुई भयानक हादसे का शिकार, मच गई चीख-पुकार

0

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के नगरोटा में कटरा जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान बस में बैठे करीब 13 श्रद्धालु घायल हुए बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार नगरोटा के जंबू जू के पास बस का एक्सीडेंट हुआ। यह बस जम्मू से कटरा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नगरोटा जंबू जू के पास पहुंची तो वहां खड़े टिप्पर के पीछे जाकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस श्रद्धालुओं से भरी हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसर 10 से 13 श्रद्धालु इस हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें जम्मू के जी.एम.सी. मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। वहीं हादसा होने का कारण अभी पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

महिला में ट्रांसप्लांट की गई सुअर की किडनी, बनी सबसे लंबे समय तक स्वस्थ रहने वाली ‘Superwoman’

0

अमेरिका के अलाबामा राज्य की टुवाना लूनी अब तक सबसे लंबे समय तक सुअर की किडनी के साथ स्वस्थ रहने वाली इंसान बन गई हैं। नवंबर 2024 में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के बाद 53 साल की लूनी अब 61 दिन से इस किडनी के साथ जीवन जी रही हैं और उनकी सेहत भी अच्छी है। लूनी खुद को ‘सुपरवुमन’ मानती हैं और न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने परिवार के सदस्यों से भी तेज चलती हैं। उनकी यह सफलता वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के लिए एक उम्मीद बन गई है।

सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट

यह ट्रांसप्लांट ‘जीनोट्रांसप्लांटेशन’ प्रक्रिया का हिस्सा था, जिसमें सुअरों के अंगों को जेनेटिकली मॉडिफाई किया जाता है ताकि वे इंसान के शरीर में बेहतर तरीके से काम कर सकें। सुअर की किडनी में 10 जेनेटिक बदलाव किए गए थे, ताकि वह इंसान के शरीर से मेल खा सके। इस प्रक्रिया के तहत लूनी की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। ऑपरेशन सात घंटे तक चला और इसके 11 दिन बाद लूनी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

लूनी ने 1999 में अपनी मां को एक किडनी दान की थी। कुछ साल बाद हाई ब्लड प्रेशर के कारण उनकी दूसरी किडनी को नुकसान हो गया और 2016 तक वह पूरी तरह से काम करना बंद कर गई। इसके बाद लूनी आठ साल तक डायलिसिस पर रहीं। फिर 25 नवंबर 2024 को न्यूयॉर्क के एनवाइयू लैगोन अस्पताल में उन्हें सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई, जिससे उनकी जिंदगी को नया मोड़ मिला।

पहले के मरीजों की स्थिति

लूनी से पहले दो अन्य मरीजों को भी सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी, लेकिन वे ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह सके। पहले मरीज रिक स्लेमन की ट्रांसप्लांट के दो महीने बाद मृत्यु हो गई। दूसरी मरीज लीसा पिसानो 47 दिन तक जीवित रही। 2023 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी अस्पताल ने एक मृत व्यक्ति के शरीर में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की थी, लेकिन वह किडनी 61 दिन बाद काम करना बंद कर गई।

ट्रंप ने ओबामा का आदेश पलटा, उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी का भी बदल दिया नाम

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर उत्तर अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी का नाम फिर से ‘माउंट मैकिन्ले’ कर दिया। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसका नाम बदलकर ‘डेनाली’ रखा था। हालांकि, चोटी के आसपास का राष्ट्रीय उद्यान ‘डेनाली नेशनल पार्क एंड प्रिजर्व’ ही कहलाएगा। इस आदेश पर ट्रंप ने सोमवार को हस्ताक्षर किए। अपना फैसला सुनाते हुए ट्रंप ने कहा, “हम ‘माउंट मैकिन्ले’ के नाम को बहाल करेंगे। यह एक महान राष्ट्रपति, विलियम मैकिन्ले, का सम्मान है, जो इस नाम के हकदार हैं।” इससे पहले ट्रंप ने  ‘गल्फ ऑफ मैक्सिको’ को ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ का नाम घोषित किया है।

चोटी का नाम बदलने के इस फैसले में रिपब्लिकन सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की का अहम योगदान रहा। उन्होंने नाम बदलने की प्रक्रिया को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आदेश में कहा गया, “यह आदेश राष्ट्रपति मैकिन्ले के प्रति सम्मान व्यक्त करता है, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपना जीवन दिया और अमेरिका की विरासत को मजबूत किया। इस आदेश के तहत, 30 दिनों के भीतर ‘माउंट मैकिन्ले’ का नाम आधिकारिक रूप से बहाल किया जाएगा।” हालांकि, विलियम मैकिन्ले, जो अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति थे, कभी अलास्का नहीं गए थे और उनका इस पहाड़ से कोई सीधा जुड़ाव नहीं था।

ओबामा ने 2015 में इस चोटी का नाम बदलकर ‘डेनाली’ कर दिया था, जो अलास्का के मूल निवासियों द्वारा सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा नाम है। ‘डेनाली’ का अर्थ कोयुकॉन एथाबास्कन भाषा में “महान” या “ऊंचा” होता है। ट्रंप के फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया है। पर्यावरण और सांस्कृतिक समूहों ने इस कदम की आलोचना की है। सिएरा क्लब के भूमि संरक्षण कार्यक्रम के निदेशक एथन मैनुएल ने इसे अलास्का के मूल निवासियों की परंपरा की अनदेखी बताया। उन्होंने कहा, “यह चोटी सदियों से अलास्का के लोगों के लिए ‘डेनाली’ रही है।

 

यह कदम ट्रंप की सांस्कृतिक लड़ाई छेड़ने की मंशा दिखाता है।” ट्रंप ने अपने उद्घाटन भाषण के दौरान एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर  ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ रखा जाएगा।  उन्होंने कहा,  “यह खाड़ी अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए, इसे अब आधिकारिक रूप से ‘गुल्फ ऑफ अमेरिका’ कहा जाएगा।” इन फैसलों पर भारी विवाद शुरू हो गया है। कई लोगों का मानना है कि ये कदम सांस्कृतिक पहचान, ऐतिहासिक विरासत और पर्यावरण नीति पर बहस को और बढ़ावा देंगे।

Gold Rate January 28: एक दिन की राहत के बाद आज फिर महंगा हुआ सोना खरीदना, चेक करें कहां पहुंच गए दाम

0

सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली थी। आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को दोनों की कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद फिर तेजी आई है। MCX पर आज गोल्ड के दाम 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 79,786 रुपए है जबकि चांदी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 90,350 रुपए पर है।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

DeepSeek AI ने ला दी Nvidia के शेयरों में तबाही, MCap $593 अरब घटा, निवेशकों की बढ़ी चिंता

0

सोमवार को दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों को कुल 108 अरब डॉलर का भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस नुकसान में Nvidia के को-फाउंडर जेनसन हुआंग (Jensen Huang) का नाम भी शामिल है। नुकसान की यह बड़ी वजह चीनी एआई डेवलपर DeepSeek के उभरने और सस्ते एआई मॉडल्स के आने की आशंका है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। इस डर के कारण टेक शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। Nasdaq इंडेक्स 3.1% तक गिर गया, जबकि चिपमेकर Nvidia का शेयर 17% टूट गया, जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण महज एक दिन में 593 अरब डॉलर घट गया।

टेक शेयरों में आया भूचाल

इसकी वजह से सोमवार को Nasdaq 3.1% गिर गया। Nvidia के शेयरों में लगभग 17% की गिरावट देखी गई, जिससे कंपनी के मार्केट कैप (MCap) में रिकॉर्ड 593 अरब डॉलर की गिरावट आई। यह वॉल स्ट्रीट के इतिहास में किसी भी कंपनी के लिए एक दिन में सबसे बड़ी हानि है। सोमवार को Nvidia ने जितना नुकसान झेला, वह पिछले साल सितंबर में हुई कंपनी की एक दिन की गिरावट से दोगुना से ज्यादा था।

Nasdaq में Broadcom Inc को दूसरा सबसे बड़ा झटका लगा, जिसके शेयर 17.4% गिर गए। इसके बाद ChatGPT समर्थक Microsoft के शेयर 2.1% नीचे आ गए और Google की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयर 4.2% की गिरावट के साथ बंद हुए।

दुनिया के टॉप अमीरों के डूब गए 108 अरब डॉलर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी संपत्ति वाले अरबपतियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एनवीडिया के को-फाउंडर जेनसन हुआंग की संपत्ति में 20.1 अरब डॉलर की गिरावट आई, जो उनकी कुल संपत्ति का 20 प्रतिशत है। वहीं, ओरेकल कॉर्प के को-फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison) ने 22.6 अरब डॉलर का नुकसान झेला, जो उनकी संपत्ति का 12 प्रतिशत है।

डेल इंक के माइकल डेल (Michael Dell) को 13 अरब डॉलर और Binance Holdings Ltd के को-फाउंडर चांगपेंग “सीजेड” झाओ को 12.1 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

एशिया से शुरू हुई बिकवाली का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिखा

फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स में 9.2% की गिरावट आई, जो मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। इस इंडेक्स में सबसे ज्यादा नुकसान Marvell Technology को हुआ, जिसके शेयर 19.1% तक गिर गए।

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट एशिया से शुरू हुई बिकवाली के बाद देखने को मिली। जापान की सॉफ्टबैंक ग्रुप के शेयर 8.3% गिरकर बंद हुए। इसके बाद यूरोप में ASML के शेयरों में 7% की गिरावट दर्ज की गई।

DeepSeek की एंट्री से घट सकती है चिप और डेटा सेंटर की मांग

पिछले सप्ताह, चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने एक फ्री AI असिस्टेंट लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह AI असिस्टेंट कम डेटा और बेहद कम लागत पर काम करता है। सोमवार, 27 जनवरी तक, इस असिस्टेंट ने Apple के ऐप स्टोर पर अमेरिकी AI टूल ChatGPT को डाउनलोड के मामले में पीछे छोड़ दिया।

विस्कॉन्सिन के मेनोमोनी फॉल्स में Annex Wealth Management के मुख्य अर्थशास्त्री ब्रायन जैकबसेन ने कहा, “अगर यह सच है कि DeepSeek एक बेहतर विकल्प है, तो यह पूरे एआई (AI) के उस नैरेटिव को प्रभावित कर सकता है, जिसने पिछले दो वर्षों में बाजारों को आगे बढ़ाने में मदद की है।”

उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह हो सकता है कि चिप की मांग कम हो जाएगी, इन मॉडलों को चलाने के लिए बड़े पैमाने पर ऊर्जा उत्पादन की आवश्यकता कम होगी, और बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर की जरूरत भी घट जाएगी।” AI को लेकर बने उत्साह ने पिछले 18 महीनों में इक्विटी में बड़े पैमाने पर कैपिटल फ्लो को प्रेरित किया है, जिससे वैल्यूएशन बढ़े और स्टॉक मार्केट नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए।

Stock Market Update: सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी, 76,030 पर कर रहा कारोबार, Nifty भी 148 अंक मजबूत

0

शेयर बाजार में आज यानी 28 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 660 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,030 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 148 अंक की तेजी है, ये 22,977 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और IT शेयर्स में आज बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं FMCG और ऑटो शेयर्स में आज गिरावट है।

जापान के निक्‍केई में 0.65% की गिरावट

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.65% की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और कोरिया का कोस्पी आज बंद है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 27 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,015 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,642 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 27 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.65% की बढ़त के साथ 44,713 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.46% गिरकर 6,012 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 3.07% की गिरावट रही।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 27 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 824 अंक की गिरावट के साथ 75,366 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 263 अंक की गिरावट रही, ये 22,829 के स्तर पर बंद हुआ था।

दुनिया के टॉप 500 अमीरों को 108 बिलियन डॉलर का नुकसान, Zuckerberg और Bezos को हुआ फायदा

0

चीनी एआई डेवलपर डीपसीक (DeepSeek) ने 24 घंटे में दुनिया के टॉप अमीरों का बड़ा नुकसान कर दिया। डीपसीक के कारण अमेरिका समेत दुनियाभर की शेयर मार्केट में गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिकी शेयर मार्केट हुआ। इस गिरावट के कारण दुनिया के टॉप 500 अमीर लोगों की नेटवर्थ संयुक्त रूप से 108 अरब डॉलर (करीब 9.34 लाख करोड़ रुपए) कम हो गई। बता दें कि सोमवार को अमेरिका मार्केट नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 3.1% की गिरावट आई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान उन अरबपतियों को हुआ जिनका करोबार एआई से जुड़ा है। इसमें ओरेकल कॉर्प (Oracle Corp.) के को-फाउंडर लैरी एलिसन (Larry Ellison) और एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp.) के को-फाउंडर जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

किसे कितना हुआ नुकसान?

24 घंटे में हुआंग की नेटवर्थ में 20.1 अरब डॉलर यानी 20% की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ उनकी संपत्ति 101 अरब डॉलर रह गई है। वहीं लैरी एलिसन की नेटवर्थ को 12% यानी 22.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। अब उनकी नेटवर्थ 171 अरब डॉलर रह गई।

इस गिरावट के कारण डेल इंक के माइकल डेल ने 13 अरब डॉलर और बिनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के को-फाउंडर चांगपेंग ‘सीजेड’ झाओ ने 12.1 अरब डॉलर खो दिए। टेक-सेक्टर के दिग्गजों को 94 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

अन्य टेक अरबपतियों को हुआ फायदा

सोमवार को मार्केट में बड़ी गिरावट के बाद भी कई टेक कंपनियां बच गईं। इससे इनके अरबपति फाउंडर या को-फाउंडर की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ। सोमवार को मेटा के शुरुआती सत्र में गिरावट से उबरने के बाद मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 4.3 अरब डॉलर बढ़ गई। वहीं अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में करीब 632 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इनके अलावा बिल गेट्स की नेटवर्थ में भी 438 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ

पंजाब बोर्ड के Exams को लेकर अहम खबर, जारी हई नई Guidelines

0

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2024-25 के दौरान नॉन-बोर्ड कक्षाओं (छठी, 7वीं, 9वीं और 11वीं) के लिए अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षाओं में नई आंतरिक मूल्यांकन (आई.एन.ए.) और सतत समग्र मूल्यांकन (सी.सी.ई.) प्रणाली लागू की है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा कौशल को मजबूत करना और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। बोर्ड ने इस संबंध में स्कूल प्रमुखों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यह मूल्यांकन 3 से 15 फरवरी तक स्कूल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों को ऑडियो क्लिप, प्रश्न बैंक और वर्कशीट जैसी सामग्री बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी। शिक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मूल्यांकन प्रक्रिया में सभी विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लें।

* लिसनिंग टैस्ट (6 अंक): विद्यार्थियों को ऑडियो क्लिप सुनाई जाएगी और 10 प्रश्न दिए जाएंगे, जिनमें से 6 का सही उत्तर देने पर प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
* स्पीकिंग टेस्ट (4 अंक): विद्यार्थियों को दी गई तस्वीर देखकर कम से कम 4 वाक्य बोलने होंगे या प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे।
* कक्षा प्रदर्शन और अनुशासन (2 अंक): कक्षा में छात्रों के सहयोग और अनुशासन के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
* प्री-बोर्ड/टर्म परीक्षा (2 अंक): इन परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
* नोटबुक और असाइनमैंट (6 अंक): नियमित कार्य और परियोजनाओं पर आधारित मूल्यांकन।

9वीं और 11वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी विषय का आईएनए भी 20 अंकों का होगा। इसमें शामिल घटक और उनके अंक निम्नलिखित हैं:
* लिसनिंग टेस्ट (9 अंक): विद्यार्थियों को ऑडियो क्लिप सुनाई जाएगी और 10 प्रश्न दिए जाएंगे, जिनमें से 9 का सही उत्तर देने पर प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा।
* स्पीकिंग टेस्ट (6 अंक): विद्यार्थियों को वर्कशीट आधारित सिचुएशन या क्यू कार्ड दिए जाएंगे, जिन पर बोलने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन उच्चारण, हाव-भाव और वाक्य संरचना के आधार पर होगा।
* प्री-बोर्ड/टर्म परीक्षा (3 अंक): इन परीक्षाओं के प्रदर्शन पर आधारित अंक।
* बुक बैंक और अन्य गतिविधियां (2 अंक): पुराने किताबों को लौटाने और अन्य गतिविधियों में भागीदारी के आधार पर अंक।

- Advertisement -