Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 1237

ChatGPT को टक्कर देने वाले चीन के DeepSeek AI पर जबरदस्त साइबर अटैक, खौफ में यूजर्स

0

अमेरिकी AI टूल ChatGPT को कड़ी टक्कर दे रहे चीनी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘डीपसीक’ (DeepSeek) पर सोमवार को साइबर हमला हुआ, जिससे उपयोगकर्ताओं को साइट पर पंजीकरण करने में दिक्कत हुई। कंपनी ने यह जानकारी दी। अपने एआई (कृत्रिम मेधा) ‘चैटबॉट’ से प्रौद्योगकी क्षेत्र की दुनिया में खलबली मचाने वाली कंपनी “DeepSeek’ ने कहा कि उसकी सेवाओं पर ‘‘बड़े पैमाने पर दुर्भावनापूर्ण हमले” किए गए हैं। डीपसीक (DeepSeek) ने कहा कि पंजीकृत उपयोगकर्ता सामान्य रूप से लॉग इन कर सकते हैं।

DeepSeek ने पिछले महीने नया एआई मॉडल जारी कर एआई जगत में दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी का दावा है कि उसका मॉडल ‘चैटजीपीटी’ निर्माता ओपनएआई जैसी अमेरिकी कंपनियों के मॉडल को टक्कर देता है और उनसे अधिक किफायती है। इस साल की शुरुआत में चैटबॉट के एप्पल और गूगल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होने से इसकी पहुंच और बढ़ गई। डीपसीक का ‘एआई असिस्टेंट’ आईफोन स्टोर पर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला मुफ्त ऐप्लीकेशन बन गया है।

कुत्ते ने सोने की गलती की तो पुलिस विभाग ने काट लिया बोनस

0

कुत्तों को अक्सर अपने मालिकों के साथ वफादारी, मेहनत और सेवा के लिए सराहा जाता है, लेकिन क्या हो अगर एक पुलिस कुत्ते को उसकी ड्यूटी के दौरान सोने और अनुशासनहीनता के कारण सजा दी जाए? हाल ही में चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक पुलिस कुत्ते को ड्यूटी के दौरान सोने और अपने खाने के बाउल में यूरिन करने के कारण उसका साल का बोनस काट लिया गया।

फुजई का शानदार करियर, फिर भी बोनस कटने की वजह

यह घटना चीन के शेडोंग प्रांत के वेफांग शहर की है, जहां एक कुत्ते का नाम फुजई है, जो एक पुलिस डॉग के रूप में सेवा दे रहा था। फुजई ने शुरुआत में अपनी कड़ी मेहनत से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वह अपने छोटे पैरों और विस्फोटक पहचानने की क्षमता के लिए मशहूर हो गया था। जनवरी 2024 में जब फुजई ने पुलिस डॉग के तौर पर अपनी ट्रेनिंग पूरी की, तो वह सोशल मीडिया पर भी छा गया था। उसके पास 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो उसकी डेली लाइफ और ट्रेनिंग को देखते थे।

फुजई को अक्टूबर 2024 में एक योग्य पुलिस डॉग के रूप में मान्यता मिली और उसे शानदार पुरस्कारों से नवाजा गया। लेकिन इसके बाद 19 जनवरी को उसकी अनुशासनहीनता के कारण उसे सजा मिली।

क्या हुआ था ड्यूटी के दौरान?

19 जनवरी को एक वीडियो में यह खुलासा हुआ कि फुजई ने अपनी ड्यूटी के दौरान सोने के अलावा अपने खाने के बाउल में यूरिन कर दिया था। इस गंभीर अनुशासनहीनता के कारण विभाग ने फुजई से उसका बोनस ले लिया। वीडियो में देखा गया कि पहले उसे शानदार पुरस्कारों से नवाजा गया था, जिसमें लाल फूल, खिलौने और डिब्बाबंद स्नैक्स शामिल थे। लेकिन इसके बाद पुलिस ऑफिसर ने घोषणा की कि फुजई के हालिया व्यवहार के कारण उसकी आलोचना की गई है और उसे बोनस के रूप में मिलने वाले स्नैक्स अब नहीं दिए जाएंगे।

हालांकि, बाद में विभाग की ओर से एक और वीडियो शेयर किया गया, जिसमें बताया गया कि फुजई को बोनस के रूप में स्नैक्स नहीं दिए गए, लेकिन उसके बदले उसे लूनार न्यू ईयर का गिफ्ट दिया गया।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “बेचारे फुजई ने पूरे साल मेहनत की, और साल के आखिर में उसे बोनस नहीं मिला।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अगर फुजई ने अपने बाउल में यूरिन किया तो उसने अपने बॉस के बाउल में नहीं किया। उसका बोनस जल्दी वापस किया जाना चाहिए।”

युद्धविराम बाद गाजा लौटते ही सहम गए लाखों फिलीस्तीनी ! खंडहर बने घर देख फूट-फूट कर रोए, भावुक कर देंगे ये Video

0

गाजा-इसराइल युद्धविराम के बाद बड़ी संख्या में विस्थापित फिलीस्तीनी अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। गाजा के एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह  नेट्ज़रिम कॉरिडोर  खोलने के दो घंटे के भीतर करीब दो लाख विस्थापित लोग पैदल चलते हुए उत्तरी गाजा में दाखिल हुए। यह युद्धविराम उन लोगों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से अपने घरों को लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अपने घरों की ओर लौट रहे फ़िलीस्तीनियों के चेहरे पर मिली-जुली भावनाएं दिख रही हैं। एक तरफ उन्हें घर लौटने की खुशी है, तो दूसरी तरफ तबाही का मंजर देखकर मायूसी छा रही है। वापस लौटे कुछ फिलीस्तीनी तो  खंडहर बने अपने घर देख फूट-फूट कर रो रहे हैं।  सरकारी आंकड़ों के अनुसार,  गाजा शहर और उत्तरी इलाकों में लौटने वाले विस्थापितों के लिए लगभग 135,000 टेंट की जरूरत होगी।

— Translating Falasteen (Palestine) (@translatingpal) January 20, 2025

बीबीसी संवाददाता रुश्दी अबु अलूफ़  ने बताया कि लोग सड़कों पर अपने तबाह घरों को देखकर टूटे हुए दिल के साथ लौट रहे हैं। कई इलाकों में ऐसा लग रहा है जैसे कोई बड़ा भूकंप आया हो।  55 वर्षीय ख़ालिद राबा , जो दक्षिणी गाजा पट्टी के ख़ान यूनिस में शरण लिए हुए हैं, ने  कहा,  “मैं मूल रूप से जबालिया से हूं, जो उत्तरी गाजा में है। हम घर लौटने की योजना बना रहे थे, लेकिन हमारे रिश्तेदारों ने हमें रुकने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे घर पूरी तरह से ज़मींदोज़ हो चुके हैं, और वहां कोई सहायता उपलब्ध नहीं है।”

महिला और पड़ोसी के बीच झाड़ू से हुआ जबरदस्त झगड़ा, वीडियो हुआ वायरल

0

सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और उसके पड़ोसी के बीच झाड़ू से हुई जबरदस्त लड़ाई की घटना को दिखाया गया है। यह घटना एक छोटे से गांव में हुई है, जहां आमतौर पर खेतों और मेढ़ों को लेकर किसानों के बीच झगड़े होते हैं, लेकिन इस बार झगड़ा सड़क पर हुआ, और यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला अपने घर के बाहर खड़ी है और उसी समय उसका पड़ोसी सड़क पर झाड़ू लगाते हुए दिखाई देता है। महिला, जो अपने घर के बाहर पड़ी धूल को साफ कर रही थी, वह अचानक गुस्से में आकर पड़ोसी के झाड़ू से उड़ी धूल को अपने घर की तरफ फेंकने लगती है। यह देख पड़ोसी भी गुस्से में आकर अपने झाड़ू से महिला की ओर धूल फेंकने लगता है। इस विवाद का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जाता है, और अब दोनों एक-दूसरे पर झाड़ू से वार करने लगते हैं।

महिला, जो पहले तो केवल अपने घर की सफाई करने की कोशिश कर रही थी, अब गुस्से में अपने पड़ोसी पर झाड़ू से हमला करने लगती है। इसके बाद, पड़ोसी भी महिला से निपटने के लिए उसे झाड़ू से वार करता है। महिला के वार से बचने के लिए पड़ोसी उसे धक्का दे देता है, जिससे महिला सड़क पर गिर जाती है। लेकिन महिला हार मानने वाली नहीं थी, और वह फिर से उठकर पड़ोसी पर हमला करने जाती है। इस बार, महिला का बचाव करने उसकी बेटी सामने आती है और वह दोनों के बीच बचाव करने की कोशिश करती है।

इस पूरे घटनाक्रम को कैमरे में कैद कर लिया गया, और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया। इस वीडियो को अब तक 1.78 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर कई यूजर्स ने मजेदार और चुटीली टिप्पणियां की हैं। कुछ यूजर्स ने इसे हास्यपूर्ण तरीके से लिया, जबकि कुछ ने ऐसे झगड़ों को निंदनीय बताया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना पर अपनी राय व्यक्त करते हुए लिखा, “सफाई झाड़ू से जुड़ा भी क्लेश हो गया।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “लोग अपना घर साफ करके दूसरों का घर गंदा करते हैं, वेरी बैड।”

वहीं एक और यूजर ने महिला की प्रतिक्रिया पर मजाक करते हुए कहा, “औरत की यही कहानी पहले हाथ चलाएंगे, फिर मार खाएंगे, उसके बाद विक्टिम कार्ड औरत वाला।” कुछ यूजर्स ने तो इसे महाभारत का उदाहरण भी माना। यह वीडियो एक उदाहरण बन गया है कि कैसे छोटे-छोटे विवाद कभी-कभी बड़ी लड़ाइयों का रूप ले सकते हैं, खासकर जब गुस्सा और तकरार अपने चरम पर पहुंच जाए। जहां एक ओर यह घटना हास्यप्रद लग रही है, वहीं दूसरी ओर यह हमें यह भी याद दिलाती है कि गुस्से को काबू में रखना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी छोटी सी बात भी बड़ी झगड़े का रूप ले सकती है।

बड़ी खबर : सरेंडर करने से पहले सौरभ शर्मा गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस ने कोर्ट के बाहर से पकड़ा

भोपाल से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। जहां आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल धनकुबेर सौरभ शर्मा को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सौरभ शर्मा कोर्ट में सरेंडर करने आया था जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सौरभ शर्मा के वकील ने इसे इलीगल बताया है और शर्मा की जान को खतरा बताया है। बता दें कि इससे पहले सौरभ शर्मा के वकील का बयान आया था कि कल 27 तारीख को सौरभ शर्मा को कोर्ट में हाजिर किया था क्योंकि लोकायुक्त की डायरी नहीं आई थी। इसलिए कोर्ट ने आज उसको उपस्थित होने के लिए कहा था। हम लोग कोर्ट आ गए थे। कोर्ट के बाहर लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने इस गिरफ्तारी को इलीगल बताया है। उन्होंने कहा कि आवेदन कोर्ट में लगा रहे हैं। कोर्ट को बताया है कि उसकी गिरफ्तारी बाहर की गई है। लोकायुक्त ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की है। लोकायुक्त की ड्यूटी है सौरभ को अभी या फिर 24 घंटे के भीतर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उपस्थित करना होगा। साथ ही मामले में वीडियोग्राफी कराने की मांग की। उन्होंने मांग की कि तीन कॉपी में वीडियोग्राफी कराई जाए एक पुलिस को दी जाए एक सौरभ शर्मा को और एक कोर्ट में पेश की जाए।

सौरभ के वकील राकेश पाराशर ने सौरभ शर्मा की जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि किसी का नाम उसके मुंह से जबरन उगलवायेंगे। वकील ने कहा है कि पूछताछ की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए, हमें अदालत पर भरोसा है पुलिस पर नहीं। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त ने वाहवाही लूटने के लिए गेट के बाहर से सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। अब हम आवेदन लगा रहे हैं कि उसे कोर्ट में पेश किया जाए।

बता दें कि सौरभ शर्मा बीते 40 दिन से जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर था, सौरभ शर्मा पर ED, IT, लोकायुक्त ने जांच की है, सौरभ शर्मा के ठिकानों पर 19 दिसंबर को हुई छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति, सोना-चांदी दस्तावेज बरामद हुए थे जिसके बाद 19 दिसंबर की रात IT विभाग को भोपाल के पास मेंदोरी इलाके में 1 कार में 52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिला था, जो कार सौरभ शर्मा के करीबी चेतन गौर के नाम पर है, जिसके बाद 27 दिसंबर को ED ने भी सौरभ शर्मा और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों की नकदी और संपत्ति जब्त की थी। उसी मामले में सौरभ शर्मा आज कोर्ट में पेश हो रहा था पर उसके पहले ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Jharkhand News: वसूली मांगने आए उग्रवादियों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, 1 की मौत… 2 अन्य घायल

0

झारखंड के लातेहार जिले में माओवादियों के अलग हुए गुट ‘झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा’ (झासमुमो) के प्रमुख को ग्रामीणों ने कथित तौर पर बुरी तरह पीटा जिसके बाद अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में झासमुमो के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। यह घटना चंदवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारी गांव में सोमवार रात हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष मुक्ति मोर्चा के सदस्यों और ग्रामीणों के बीच वसूली को लेकर झड़प हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा, “गुट के सात सदस्य गांव के एक ईंट भट्ठे पर वसूली के लिए गए थे, जिसके बाद झड़प शुरू हो गई। इस दौरान झासमुमो के सरगना किशोर उर्फ अभय नायक और दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने पीट दिया, जबकि चार अन्य मौके से भागने में सफल रहे।”

अधिकारी ने बताया कि नायक ने चंदवा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा कि नायक के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह पहले भी जेल जा चुका था।

महाकुंभ पर खरगे के बयान को लेकर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, पूछा- क्या हज यात्रा से गरीबी खत्म हो जाएगी

0

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के महाकुंभ पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातन धर्म के खिलाफ एक गहरी और परेशान करने वाली मानसिकता बताया। सरमा ने अपने एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा, “खरगे का महाकुंभ पर बयान अभूतपूर्व है और यह सनातन धर्म के खिलाफ एक गंभीर मानसिकता को दर्शाता है। मुझे लगता है कि यह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है।”

क्या हज यात्रा से गरीबी दूर होगी- सरमा
मुख्यमंत्री ने 2001 में सोनिया गांधी द्वारा कुंभ में पवित्र स्नान करने का भी जिक्र किया और खरगे को हज यात्रा पर बयान देने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, “क्या वह यह कहने की हिम्मत करेंगे कि हज यात्रा से भूख और गरीबी जैसी समस्याएं हल नहीं होंगी?”

सीएम सरमा ने कांग्रेस से जुड़े हिंदू नेताओं से अपील की कि वे इस मामले पर विचार करें और एक स्पष्ट रुख अपनाएं। उन्होंने लिखा, “कांग्रेस से जुड़े सभी हिंदू नेताओं के लिए यह समय आत्ममंथन और एक स्पष्ट स्टैंड लेने का है। अपनी आस्था और धर्म से समझौता न करें, केवल सत्ता और पद के लिए। सनातन धर्म सदियों से प्रचलित है और इसे किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।”

मल्लिकार्जुन खरगे का बयान
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में महाकुंभ मेले के दौरान भाजपा नेताओं की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि क्या गंगा स्नान से देश में गरीबी खत्म हो जाएगी या भूखे लोगों को भोजन मिलेगा, और आरोप लगाया कि भाजपा नेता केवल कैमरे के लिए संगम में डुबकी लगाने आते हैं। यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली में दिया था, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जन्मस्थली है।

भाजपा का खरगे पर पलटवार 
हालांकि, बाद में खरगे ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी, यह कहते हुए कि उनका उद्देश्य किसी की आस्था का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा, “अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन जब बच्चों की मौत भूख से हो रही हो और मजदूरों को उनका हक नहीं मिल रहा हो, तो ये लोग हजारों रुपये खर्च कर डुबकी लगाने में लगे हैं, यह सवाल उठाना जरूरी था।” इस बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस की नफरत हिंदू धर्म की आस्था पर हमला कर रही है।

रायबरेली: दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहा था परिवार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहा था परिवार  
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं, दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहा था। यह लखनऊ के तेलीबाग निवासी है। यह लोग बोलेरो में सवार होकर बुधवार को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे थे। मंगलवार तड़के  मुंशीगंज में कान्हा ढाबा के पास बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद फरार हुआ चालक
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद मौका देखकर ट्रैक्टर सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया। जिनमें चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष द्विवेदी (45), दीपेंद्र सिंह (40), माया (45) और रजनी (70) के तौर पर की गयी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का एम्स में इलाज चल रहा है।

iPhone चलाने वालो के लिए बड़ी खुशखबरी, WhatsApp पर दो नंबर एक कैसे साथ चलेंगे?

0

iPhone यूजर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है! अब जल्द ही iPhone पर भी WhatsApp पर दो नंबर एक साथ चलाने का फीचर मिलेगा, जैसा कि पहले Android यूजर्स को मिल चुका था। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जिनके पास एक ऑफिस और एक पर्सनल नंबर होता है, लेकिन अब तक iPhone पर यह सुविधा नहीं थी। अब यह फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध है, और बहुत जल्द आम यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

iPhone में दो नंबर कैसे चलेंगे?

Android में पहले से ही दो नंबर एक साथ चलाने का विकल्प मौजूद था। इसमें एक यूजर अपना पर्सनल नंबर और एक ऑफिस का नंबर जोड़ सकता था। Android पर यह फीचर बहुत आसान है, जहां यूजर को सेटिंग्स में जाकर दूसरा नंबर जोड़ने का विकल्प मिलता है, और फिर दोनों नंबर स्विच करके इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस फीचर से, अब यूजर्स को वॉट्सऐप के दो अलग-अलग ऐप्स, यानी वॉट्सऐप और वॉट्सऐप बिजनेस की जरूरत नहीं होती, बल्कि एक ही ऐप में दोनों नंबर आसानी से चल सकते थे।

लेकिन iPhone में ऐसा फीचर नहीं था, जिससे लोग एक ही ऐप में दो नंबर इस्तेमाल कर सकें। अब यह फीचर iPhone के लिए बीटा वर्जन में दिखा है, और जल्द ही इसे iOS के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। यानी अब iPhone यूजर्स भी आसानी से एक ही WhatsApp ऐप पर दो अलग-अलग नंबर चला सकेंगे।

क्या मिलेगा फायदा?

भारत जैसे देश में जहां लोग अक्सर दो मोबाइल नंबर रखते हैं—एक पर्सनल और दूसरा ऑफिस या काम के लिए—यह फीचर बहुत काम का साबित होगा। अब iPhone यूजर्स को दो ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी, और वे आसानी से एक ऐप में दोनों नंबर स्विच कर सकते हैं। इस फीचर से लोगों को अपने दोनों नंबर को संभालने में सुविधा होगी, खासकर जब वे एक ही ऐप के अंदर दोनों नंबरों का इस्तेमाल करना चाहते हों।

Web Version पर क्या होगा?

हालांकि, इस फीचर में एक छोटी सी समस्या है। अभी भी WhatsApp का वेब वर्जन केवल एक ही नंबर को सपोर्ट करता है, जिससे कि iPhone यूजर्स वेब पर दो नंबर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। लेकिन मोबाइल ऐप पर यह फीचर आसानी से काम करेगा, और यूजर्स एक ऐप में दो नंबर चला सकेंगे। यह फीचर आने वाले दिनों में अधिक सुविधाजनक और यूजर्स के लिए उपयोगी साबित होगा।

WABetaInfo की जानकारी

वॉट्सऐप से जुड़े हर नए फीचर पर बारीकी से नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी साझा की है। WABetaInfo के अनुसार, iPhone के लिए यह मल्टी-एकाउंट फीचर अब बीटा वर्जन में उपलब्ध है और इसे आम यूजर्स के लिए जल्द ही रोल आउट किया जाएगा। इसका मतलब है कि iPhone यूजर्स को अब अपने दो नंबरों को एक ऐप में इस्तेमाल करने की सुविधा मिल सकेगी, जैसा कि Android यूजर्स पहले से इस फीचर का आनंद ले रहे हैं।

भारत में बढ़ रहा है आध्यात्मिक पर्यटन, OYO ने महाकुंभ मेले के लिए बनाई विशेष योजनाएं – रितेश अग्रवाल

0

ओयो के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल ने सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा किया कि भारत में आध्यात्मिक पर्यटन का ट्रेंड बढ़ रहा है और ओयो इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी योजनाओं को तेजी से लागू कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओयो होटल्स भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर अपनी सुविधाएं बढ़ाने की योजना बना रहा है।

रितेश अग्रवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “भारत में आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ रहा है और ओयो आपकी यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कदम बढ़ा रहा है। 2025 तक हम 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 500 होटल जोड़ेंगे ताकि श्रद्धालु अपनी आस्था यात्रा में ठहरने के लिए अच्छी जगह से समझौता न करें।”

ओयो की योजनाओं में सबसे प्रमुख शहर अयोध्या है। अग्रवाल के अनुसार राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या एक प्रमुख तीर्थ स्थल बन गया है और वहां ओयो 150 से अधिक नए होटल जोड़ने जा रहा है। ओयो ऐप पर अयोध्या की बुकिंग्स में साल दर साल (YoY) 39 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्वार और पुरी जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी ओयो होटल्स की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य है। रितेश ने बताया कि 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान प्रयागराज में पहले ही बुकिंग की मांग दोगुनी हो चुकी है और इस कारण ओयो यहां 250 नए होटल जोड़ने की योजना बना रहा है। वहीं अमृतसर, उज्जैन, नासिक, वृंदावन और तिरुपति जैसे अन्य धार्मिक शहरों में भी ओयो की विस्तार योजनाएं हैं।

इस मौके पर अग्रवाल ने कहा, “यह सिर्फ होटल जोड़ने के बारे में नहीं है यह वास्तविक मांग को संबोधित करने के बारे में है।” उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक पर्यटन से 2028 तक 59 बिलियन डॉलर (करीब ₹1,500 करोड़) का राजस्व और 2030 तक 140 मिलियन (14 करोड़) नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है और ओयो इस वृद्धि में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित है।

वहीं अग्रवाल ने यह भी कहा कि अब आध्यात्मिक गंतव्यों की ओर वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवाओं तक की रुचि बढ़ रही है और ओयो का उद्देश्य उनकी तीर्थ यात्रा को और भी आसान और सार्थक बनाना है।

- Advertisement -