Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 1248

मुंगेर में घर में चल रही थी मिनीगन फैक्ट्री, छापेमारी के बाद हुआ खुलासा; 2 सहोदर भाई समेत 5 गिरफ्तार

0

 बिहार में मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को मिनीगन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर दो सहोदर भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

5 शस्त्र कारीगर रंगे हाथ गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर अवैध शस्त्र कारखानों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस ने शनिवार को कंचनगढ़ गांव में शिवम कुमार यादव के घर छापेमारी की। मौके से पांच शस्त्र कारीगरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

2 मोबाइल फोन सहित शस्त्र निर्माण की अन्य सामग्रियां बरामद
सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान शिवम कुमार यादव उसके भाई संकेत कुमार, सचिन कुमार उर्फ छोटू, मोहम्मद जावेद और संजय शर्मा के रूप में की गई है। मौके से एक बेस मशीन, एक अर्द्ध निर्मित देसी कट्टा, पांच अर्द्ध निर्मित बैरल, एक हैंड ड्रिल मशीन, दो मोबाइल फोन सहित शस्त्र निर्माण की अन्य सामग्रियां बरामद की गई है। गिरफ्तार शस्त्र कारीगरों से पूछताछ की जा रही है।

कंधे पर झोला, काले कपड़े, ढका हुआ चेहरा…..अघोरी के भेष में महाकुंभ पहुंचे मशहूर कोरियोग्राफर Remo D’Souza

0

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे। रेमो डिसूजा ने प्रयागराज के पवित्र जल में डुबकी लगाई और स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद भी लिया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

जानिए कोरियोग्राफर का महाकुंभ के लिए पूरा लुक 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रेमो डिसूजा काले रंग की पारंपरिक पोशाक पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वे अघोरी की तरह भेष धारण करे हुए हैं। उनका चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ है, जिससे उनके आसपास के लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल है। वीडियो में उन्होंने कंधे पर काला बैग टांगा हुआ है। वीडियो में रेमो का बदला हुलिया देख लोग हैरान रह गए। पहली नजर में उनको पहचान पाना मुश्किल है।

रेमो डिसूजा प्रयागराज में क्या-क्या किया 
रेमो डिसूजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में वो नदी में डुबकी लगाते, प्रार्थना करते, नाव पर बैठकर महाकुंभ के नजारे का आनंद उठाते भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पक्षियों को दाना भी खिलाया। बता दें कि रेमो डिसूजा द्वारा शेयर किए गए एक अलग पोस्ट में कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी लिजेल को स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है।

IND vs ENG : तिलक वर्मा ने खेली स्मार्ट पारी, इसी ने पैदा किया अंतर : ब्रायडन कार्स

0

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स ने भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) की दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेली गई नाबाद 72 रन की पारी को ‘परिपक्व और स्मार्ट’ करार देते हुए कहा कि इस पारी ने दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। तिलक के अर्धशतक की मदद से भारत ने शनिवार को चेपॉक में 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुछ विषम पलों से गुजरते हुए दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की और इस तरह से पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

कार्स ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया था। हमने उनकी पारी के दौरान निरंतर अंतराल में विकेट लिए थे लेकिन पूरा श्रेय तिलक को जाता है। उन्होंने बेहद परिपक्व और स्मार्ट पारी खेली और आखिर में अंतर पैदा करने में सफल रहे। कार्स ने अपने ऑलराउंड खेल का शानदार नमूना पेश किया तथा तीन विकेट लेने के अलावा 17 गेंद पर 31 रन भी बनाए। उन्होंने अपने साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का बचाव किया, भले ही उन्होंने चार ओवर में 60 रन दिए। तिलक ने आर्चर पर चार छक्के लगाए।

कार्स ने कहा कि जोफ्रा ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। मुझे लगता है कि उन्होंने आज रात भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। मुझे सटीक संख्या पता नहीं लेकिन विकेटकीपर के सिर के ऊपर से काफी शॉट लगाए गए। इंग्लैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में आक्रामकता अभी तक कामयाब नहीं रही है लेकिन कार्स ने कहा कि उनकी टीम अपनी रणनीति पर अडिग रहेगी।

उन्होंने कहा कि चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हम पावर प्ले में हावी होने की कोशिश जारी रखेंगे। सुधार की संभावना हमेशा बनी रहती है, लेकिन मुझे लगता है कि हम आक्रामक रुख अपनाते रहेंगे। कार्स ने कहा कि अभी तीन मैच बचे हुए हैं और अब गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। हमें तीनों मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी और इसलिए अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। निश्चित तौर पर खिलाड़ी कुछ निराश है लेकिन हमारा आज का प्रदर्शन पहले मैच की तुलना में अच्छा रहा।

Beer Price Hike: सरकार ने बीयर के दाम में की भारी बढ़ौतरी… 20 जनवरी से ही लागू कर दिए नए दाम

0

अगर आप कर्नाटक में पब और पार्टी का आनंद लेना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए मायूस कर देने वाली हो सकती है। राज्य सरकार ने बीयर की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 45 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है, जो 20 जनवरी से लागू हो चुकी है। नई कीमतों के कारण बीयर की हर बोतल और ग्लास पहले से महंगी हो जाएगी, जिससे लोगों का पार्टी का मजा थोड़ा फीका हो सकता है।

बीयर की कीमतों में ब्रांड के अनुसार बढ़ोतरी
यह बढ़ोतरी बीयर के विभिन्न ब्रांड्स के अनुसार अलग-अलग की गई है। अब 100 रुपये की बीयर बोतल की कीमत 145 रुपये हो गई है, जबकि 230 रुपये की बोतल 240 रुपये में मिलेगी। एक्साइज ड्यूटी में 185% से 195% तक की बढ़ोतरी की गई है।

बीयर की बिक्री और उत्पादन पर पड़ सकता है असर
विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतें बढ़ने से राज्य में बीयर की बिक्री और उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। कर्नाटक, जो बीयर उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है, बिक्री घटने के कारण चुनौतियों का सामना कर सकता है।

राजस्व घाटा पूरा करने के लिए उठाया कदम
राज्य सरकार का दावा है कि यह कदम एक्साइज विभाग की आमदनी में कमी को पूरा करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, लिकर वेंडर्स और पब मालिक इस कदम से सहमत नहीं हैं। फेडरेशन ऑफ वाइन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर हेगड़े का कहना है कि पहले से ही बाजार की हालत खराब है और इस प्राइस हाइक से बिक्री में 10% तक की गिरावट आ सकती है।

RBI का खुलासा: बैंकों में लावारिस पड़ा है 78,213 करोड़ रुपये… जानें किसका है ये पैसा?

0

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। देश के बैंकों में लावारिस राशि का आंकड़ा 78,213 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की तुलना में 26 फीसदी अधिक है। यह स्थिति इसलिए गंभीर है क्योंकि यह बताती है कि बड़ी संख्या में लोग अपने बैंक खातों में जमा धनराशि को भुला चुके हैं या उनका कोई दावेदार नहीं है।

लावारिस राशि: आखिर ये होती क्या है?
लावारिस राशि उस धनराशि को कहते हैं जिसे 10 साल तक बिना किसी लेनदेन के बैंक खाते में छोड़ दिया गया हो। यह अक्सर तब होता है जब खाताधारक का निधन हो जाता है या खातों को लंबे समय तक नजरअंदाज कर दिया जाता है।

क्या आपका या आपके परिवार का पैसा इनमें शामिल हो सकता है?
इस लावारिस राशि में आपके दादा-दादी, माता-पिता या अन्य परिजनों के बैंक खाते शामिल हो सकते हैं, जिनकी जानकारी आपके पास नहीं है। इस सवाल का जवाब देने और आपके पैसे को खोजने में मदद करने के लिए RBI ने UDGAM पोर्टल पेश किया है।

UDGAM पोर्टल से कैसे पता करें लावारिस राशि?

  1. UDGAM पोर्टल पर जाएं
  2. पोर्टल पर रजिस्टर करें: अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  3. OTP से सत्यापन करें: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
  4. जानकारी भरें: खाताधारक का नाम, बैंक का नाम और आईडी प्रूफ (जैसे पैन कार्ड या वोटर आईडी) की जानकारी दें।
  5. लावारिस राशि की खोज: अगर कोई लावारिस धनराशि पाई जाती है, तो पोर्टल यह जानकारी उपलब्ध कराएगा।

लावारिस धनराशि का दावा कैसे करें?
अगर पोर्टल पर आपके परिवार की कोई लावारिस राशि मिलती है, तो आप अपने पहचान पत्र (जैसे पैन कार्ड) और एड्रेस प्रूफ के साथ संबंधित बैंक में संपर्क करें। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आप इस धनराशि का दावा कर सकते हैं।

सरकार और RBI के कदम
लावारिस धनराशि की बढ़ती समस्या को देखते हुए सरकार और RBI इसे सुलझाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स के लिए नए नियम पेश किए हैं, ताकि इस पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।

अब, यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस सुविधा का लाभ उठाएं और सुनिश्चित करें कि आपके परिवार की मेहनत की कमाई बेकार न जाए।

 

प्रेमानंद जी महाराज जी की तबीयत बिगड़ी, भक्तों में छाई मायूसी

0

मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत बाबा प्रेमानंद दास महाराज जी की शनिवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उनके भक्तों में भारी मायूसी फैल गई है। महाराज जी को गोवर्धन परिक्रमा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई, जिसके कारण उन्होंने परिक्रमा छोड़कर आश्रम लौटने का फैसला किया। अब उनके भक्त भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज जी जल्दी से स्वस्थ हो जाएं।

बाबा प्रेमानंद की तबीयत बिगड़ी

शनिवार को प्रेमानंद जी महाराज अपनी बड़ी संख्या में भक्तों के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए गए थे। परिक्रमा के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर वह तुरंत आश्रम लौट आए। परिक्रमा के बीच में ही उन्होंने रुकने का निर्णय लिया, क्योंकि उनकी तबीयत बहुत खराब हो गई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद से भक्तों में चिंता और निराशा का माहौल है। वे भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना कर रहे हैं कि महाराज जी जल्द ठीक हो जाएं और फिर से उनका दर्शन कर सकें।

चीन को झटका देने की तैयारी में ट्रंप, एक फरवरी से लगा सकते नया टैरिफ

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald  Trump)  ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम एक फरवरी से चीन (China) पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में विचार कर रही है। ट्रंप ने कहा कि चीन पर शुल्क लगाने का निर्णय इस तथ्य पर आधारित होगा कि वह मेक्सिको और कनाडा को ‘फेंटानिल’ भेज रहा है या नहीं। ‘फेंटानिल’ एक तरह का मादक पदार्थ है जो हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली और नशा पैदा करने वाला पदार्थ है।

ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में ओरेकल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हम चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने पर विचार कर रहे हैं, जो मेक्सिको और कनाडा को चीन द्वारा ‘फेंटानिल’ भेजने के तथ्या पर आधारित होगा।” एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह शुल्क एक फरवरी से प्रभावी करने पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेक्सिको और चीन पर हम 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में बात करते रहे हैं।” एक अन्य सवाल के जवाब में, ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते जब उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात की थी, तो ‘‘शुल्क के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की।” यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने चिनफिंग से यूक्रेन में युद्ध रोकने के संबंध में हस्तक्षेप करने को कहा है, इस पर ट्रंप ने कहा कि चीन ने इस संबंध में बहुत ज्यादा कुछ नहीं किया है।

गंगा में स्नान, कठिन तप… कल्पवासियों के संकल्प के आगे सर्दी ने भी टेके घुटने, महाकुंभ की प्राणशक्ति है ‘कल्पवास’

0

त्रिवेणी के तट पर देश का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ चल रहा है। ऐसे मे संगम की रेती पर श्रद्धालु कल्पवास करते हुए नजर आ रहे हैं। सांसारिक मोह माया से मुक्त होकर श्रद्धालु नियम के साथ कल्पवास करते हैं। भारतीय आश्रम परम्परा में गृहस्थ आश्रम को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। जिसमें साल में ग्यारह महीने घर में रहकर भी बस एक महीने मोह-माया से दूर रहकर पवित्र नदियों के संगम के  किनारे वास करके जप तप और साधना से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

मोक्ष की लालसा में लाखों श्रद्धालु महाकुंभ में वास कर रहे
मोक्ष की इसी लालसा को लेकर लाखों श्रद्धालु महाकुंभ मेले में धर्म की नगरी तीर्थराज प्रयाग में गंगा-यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी पर एक महीने तक वास करते हैं। जिसे कल्पवास कहा जाता है। संगम तट पर एक माह तक चलने वाले कल्पवास की शुरुवात पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से हो गई है। संगम में स्नान, त्याग और संयम का जीवन जीते हुए पूरे समय भगवान के नाम का सत्संग करने वाले कल्पवासियों की इस अनूठी दुनिया में धर्म-आध्यात्म, आस्था- समर्पण और ज्ञान व संस्कृति के तमाम रंग देखने को मिलते हैं।

33 करोड़ देवी देवता एक महीने तक संगम की रेती में होते हैं विराजमान 
मान्यता है कि 33 करोड़ देवी देवता एक महीने तक संगम की रेती में विराजमान रहते हैं। कल्पवास करने आये श्रद्धालु दिन में तीन बार स्नान करते है और एक बार खाना खाते है। भजन कीर्तन करते है। तुलसी के पेड़ की पूजा करते हैं। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ कल्पवास की शुरुआत होती है जो माघ पूर्णिमा तक रहती है। इसके बाद कल्पवासी अपने घर को रवाना हो जाते हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र में देश के अलग-अलग जिलों से आए श्रद्धालु एक ही जगह कल्पवास करते हैं।

दिनभर धार्मिक भजन कीर्तन का होता है आयोजन 
कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं का कहना है कि देश दुनिया में सुख शांति बनी रहे, सभी व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करें इसकी वह प्रार्थना करते हैं। दिनभर धार्मिक भजन कीर्तन का आयोजन होता है, रामायण, महाभारत के पाठ पढ़े जाते हैं और सभी भगवानों के साथ-साथ मां तुलसी की पूजा भी की जाती है।

Amarnath Yatra को लेकर बड़ी खबर, भक्तों को जल्द मिलेगी खुशखबरी

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक अहम खबर है।  श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड इस बार वर्ष 2025 की यात्रा की तारीख 20 फरवरी से पहले घोषणा करने की योजना बना रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसा निर्णय संभवतः श्रद्धालुओं की योजना बनाने और यात्रा की तैयारियों को समय से पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा करते हैं। इसे सुरक्षित और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाते हैं। यात्रा की तारीखों की जल्दी घोषणा से श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के लिए योजना बनाने में मदद मिलेगी।

पत्नी के साथ गया पहुंचे उद्योगपति अनिल अंबानी, पितरों का किया पिंडदान; शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

0

देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ गया पहुंचे, जहां उन्होंने शहर के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के प्रांगण में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया। स्थानीय पंडा शंभू लाल विट्ठल ने पूरे विधि विधान से पिंडदान कर्मकांड को संपन्न कराया गया। इस दौरान अंबानी की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे।

स्थानीय पंडित शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी एवं बेटे -बहू के साथ गया पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपने पिता धीरू भाई अंबानी सहित अन्य पितरों का पिंडदान किया है। पितृदोष से मुक्ति के लिए श्राद्ध कर्मकांड किया गया है। इस दौरान मोक्षदायिनी फल्गु नदी के जल से उन्होंने तर्पण भी किया है। वहीं विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने उन्हें विष्णु चरण भेंट किया

विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
पिंडदान कर्मकांड करने के बाद अनिल अंबानी प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगला गौरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वे भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के दर्शन किए, साथ ही पवित्र बोधिवृक्ष के नीचे उन्होंने ध्यान भी लगाया।

- Advertisement -