Sunday, June 28, 2026
Home Blog Page 1301

यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ने वाले 12 भारतीय मारे गए, 16 लापता : सरकार

0

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के लिए लड़ रहे 126 भारतीयों में से 12 मारे गए हैं, और 16 अब भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि 96 भारतीय वापस लौट चुके हैं और 18 अभी भारत आना बाकी हैं।

केरल के 32 वर्षीय बिनिल बाबू की रूस में अग्रिम मोर्चे पर लड़ते हुए मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने इसे दुखद घटना बताया और कहा कि भारतीय दूतावास रूस के अधिकारियों से संपर्क कर रहा है ताकि बिनिल का शव जल्द भारत लाया जा सके।

इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे रूस में फंसे भारतीयों की रिहाई और उनकी स्वदेश वापसी के लिए काम कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार मामले में पाक के पूर्व पीएम इमरान खान को हुई 14 साल की जेल

0

पाकिस्तान की एक अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दोषी ठहराया है। अदालत ने इमरान खान को 14 साल की जेल की सजा सुनाई है जबकि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सात साल की सजा दी गई है।

इसके साथ ही इमरान खान पर 10 लाख रुपये और उनकी पत्नी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर यह जुर्माना नहीं भरा गया तो इमरान खान को 6 महीने और बुशरा बीबी को 3 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

क्या है मामला?

यह फैसला अल-कादिर ट्रस्ट में 190 मिलियन पाउंड के गबन के मामले में सुनाया गया है। यह मामला भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा दर्ज किया गया था।

अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने एनएबी की याचिका पर सुनवाई करते हुए इमरान और उनकी पत्नी को दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि इमरान खान ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्ट आचरण किया। वहीं बुशरा बीबी को अवैध गतिविधियों में शामिल पाया गया।

अदालत की कार्यवाही

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजक जनरल सरदार मुजफ्फर अब्बासी के नेतृत्व में एनएबी की टीम मौजूद थी। वहीं इमरान खान और बुशरा बीबी का बचाव करने के लिए उनके वकील बैरिस्टर गौहर खान, शोएब शाहीन और सलमान अकरम राजा भी मौजूद थे।

फैसले के बाद क्या हुआ?

फैसले के तुरंत बाद पुलिस ने बुशरा बीबी को हिरासत में ले लिया। वहीं अदालत ने निर्देश दिया कि अल-कादिर ट्रस्ट विश्वविद्यालय को सरकार को सौंप दिया जाए।

इमरान और बुशरा पर लगाए गए आरोप

इमरान खान: अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार करना।
बुशरा बीबी: अवैध गतिविधियों में सहयोग देना।

इस फैसले के बाद पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई के समर्थकों के बीच गुस्से और निराशा का माहौल है।

कैबिनेट ने 4,000 करोड़ रुपए के तीसरे लॉन्च पैड को दी मंजूरी

0

इसरो ने गुरुवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) पर तीसरे लॉन्च पैड (टीएलपी) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित लागत 3,984.8 करोड़ रुपए है। यह भारत की अंतरिक्ष लॉन्च क्षमताओं को बढ़ाने और भविष्य के मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियानों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

नया लॉन्च पैड अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहनों (NGLV) और LVM3 वाहनों के साथ-साथ सेमिक्रायोजेनिक स्टेज का समर्थन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इस रणनीतिक विस्तार के साथ भारत अपने अंतरिक्ष लक्ष्यों की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है, जिसमें 2035 तक अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक मानवयुक्त चंद्रमा लैंडिंग करना शामिल है। सरकारी बयान के अनुसार, “टीएलपी को अधिकतम औद्योगिक भागीदारी के साथ विकसित किया जाएगा, जिसमें इसरो के पिछले लॉन्च पैड निर्माण से जुड़े अनुभव का लाभ उठाया जाएगा।” इस परियोजना को 48 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

टीएलपी का महत्व

इसरो के तत्कालीन अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया था: “हमारे पास फिलहाल केवल दूसरा लॉन्च पैड है। पहला लॉन्च पैड PSLV के लिए बनाया गया था लेकिन यह GSLV को सपोर्ट नहीं कर सकता क्योंकि यह क्रायोजेनिक स्टेज को संभालने में सक्षम नहीं है। LVM-3 के आने पर हमने दूसरे लॉन्च पैड को पुन: डिज़ाइन किया। अब, LVM-3 में सेमिक्रायो स्टेज होगा, और मानव अंतरिक्ष उड़ान भी शुरुआत में यहीं से होगी।”

सोमनाथ ने यह भी बताया कि पिछले दो दशकों में दूसरे लॉन्च पैड में कई सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि दूसरे लॉन्च पैड को कोई नुकसान होता है, जैसे कि विस्फोट, तो GSLV के लिए कोई लॉन्च पैड उपलब्ध नहीं होगा, और हर कार्यक्रम ठप हो जाएगा।

तीसरे लॉन्च पैड की आवश्यकता

रेडंडेंसी: तीसरे लॉन्च पैड का प्राथमिक उद्देश्य एक बैकअप के रूप में काम करना है।
नई तकनीक: अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहनों (NGLV) के लिए नया डिज़ाइन, जिसमें वाहनों को क्षैतिज रूप से एकीकृत किया जाएगा और फिर खड़ा किया जाएगा।

उन्नत परीक्षण सुविधाएं: यह लॉन्च पैड नए तरल इंजन आधारित बूस्टरों के लिए डिज़ाइन किया गया है और सभी स्टेज टेस्टिंग यहीं की जाएगी, महेंद्रगिरि में नहीं।

QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में भारत ने बनाई खास जगह

0

पहली बार जारी किए गए QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में भारत को दुनिया के उन देशों में शामिल किया गया है, जो भविष्य में सबसे ज्यादा मांग वाली स्किल्स, जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल और ग्रीन टेक्नोलॉजीज में रोजगार के लिए तैयार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “यह देखकर गर्व होता है! पिछले एक दशक में, हमारी सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें नवाचार एवं उद्यमिता में आगे बढ़ाने पर काम किया है। इस इंडेक्स से प्राप्त जानकारी हमारे लिए बेहद उपयोगी है क्योंकि हम युवा सशक्तिकरण और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स: मुख्य पैरामीटर

यह इंडेक्स चार मुख्य बिंदुओं पर देशों का आकलन करता है:

  • स्किल्स फिट: शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच तालमेल।
  • अकादमिक रेडीनेस: भविष्य की इंडस्ट्री की मांगों के लिए शिक्षा प्रणाली की तैयारी।
  • फ्यूचर ऑफ वर्क: नौकरी बाजार की बदलती जरूरतों के प्रति तत्परता।
  • इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन: कौशल आधारित औद्योगिक विकास के लिए देश की क्षमता।
भारत की रैंक और प्रदर्शन
  • QS इंडेक्स में भारत को कुल मिलाकर 25वीं रैंक मिली है और इसे “फ्यूचर स्किल्स कंटेंडर” के रूप में पहचान दी गई है।
  • फ्यूचर ऑफ वर्क पैरामीटर में भारत को दुनिया में दूसरी सर्वोच्च रैंक (99.1) मिली, जो केवल अमेरिका से कम है।
  • रिपोर्ट ने भारत की AI और ग्रीन टेक्नोलॉजी अपनाने की क्षमता की सराहना की है।
भारत के सुधार और चुनौतियां

हालांकि भारत ने महत्वपूर्ण प्रगति की है, रिपोर्ट में सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की ओर भी इशारा किया गया:

  • उच्च शिक्षा प्रणाली और उद्योग सहयोग को और मजबूत करने की जरूरत।
  • डिजिटल, AI और ग्रीन स्किल्स में स्नातकों को बेहतर तरीके से तैयार करना।
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत वयस्क शिक्षा पाठ्यक्रम विकसित करना।
भविष्य की संभावनाएं

QS के उपाध्यक्ष Matteo Quacquarelli ने कहा, “भारत की युवा जनसंख्या और स्टार्टअप संस्कृति इसे वैश्विक स्तर पर मजबूत बना रही है। GDP की तेजी से वृद्धि और तकनीकी नवाचार इसे दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर रहे हैं।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2025-2030 के बीच भारत की अर्थव्यवस्था औसतन 6.5% की वार्षिक वृद्धि दर के साथ आगे बढ़ेगी। इस प्रगति के साथ, देश के छात्रों और श्रमिकों को नई स्किल्स से लैस करना जरूरी होगा ताकि वे बदलती वैश्विक जरूरतों के अनुरूप बने रह सकें।

Vaishno Devi जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी Update, Jammu की कई ट्रेनें रद्द

0

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पुनर्निमाण का काम चल रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तो कइयों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं। वहीं कुछ ऐसी ट्रेनें भी हैं जो अब भी कटड़ा तक आती हैं। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो इन गाड़ियों का सहारा ले सकते हैं इससे आप जल्द से जल्द माता रानी के दर्शन कर पाएंगे।

ये चल रही हैं ट्रेनें

मुंबई बांद्रा टर्मिनस से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली 12472/12473 स्वराज एक्सप्रेस अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 22477/22478 वंदे भारत एक्सप्रेस अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली 12445/12446 उत्तर संपर्क क्रांति अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली 12425/12426 जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली 22461/22462 श्री शक्ति एक्सप्रेस अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

सुबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली 14033/14034 जम्मू मेल अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

अंबेडकर नगर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आने वाली 12919/12920 मालवा एक्सप्रेस अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

पुणे से जम्मू तवी आने वाली 11077/11078 झेलम एक्सप्रेस अभी भी अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

इनके अलावा और भी कई ट्रेनें हैं जिनके जरिए आप वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की वैबसाइट या फिर हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

PM मोदी के गृहनगर में संग्रहालय का उद्घाटन, 2,500 साल पुराना इतिहास हुआ जीवंत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहनगर वडनगर में एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का संग्रहालय खोला गया है, जिसमें इस शहर के 2,500 साल पुराने इतिहास को दर्शाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इस संग्रहालय का उद्घाटन किया और इसे भारत की प्राचीनता, संस्कृति और विकास के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में सम्मानित किया।

वडनगर का 2,500 साल पुराना इतिहास प्रदर्शित

यह संग्रहालय वडनगर के प्राचीन इतिहास और संस्कृति को जीवंत करता है। यह शहर 2,500 साल से भी अधिक पुराना है और यहां की निरंतर बसी सभ्यता का इतिहास आज भी जीवित है। इस संग्रहालय में खुदाई से प्राप्त विभिन्न पुरातात्विक वस्तुएं, प्राचीन व्यापार, शिक्षा, शहरी नियोजन और शासन से संबंधित अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं। संग्रहालय में प्राचीन हाटकेश्वर महादेव मंदिर और वडनगर के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाया गया है।

अमित शाह का उद्घाटन भाषण

अमित शाह ने उद्घाटन समारोह में कहा, “यह संग्रहालय मोदी जी की परिकल्पना का परिणाम है और यह न केवल वडनगर, बल्कि गुजरात और पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मानचित्र पर लाता है।” उन्होंने वडनगर को भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक बताया और इस संग्रहालय को प्राचीन भारतीय सभ्यता की पहचान बताया। शाह ने यह भी कहा कि यह संग्रहालय वडनगर के व्यापार, शिक्षा, शासन और संस्कृति को उजागर करता है।

खुदाई से प्राप्त वस्तुएं और सांस्कृतिक धरोहर

संग्रहालय में ताजा खुदाई की गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है, जो भारतीय इतिहास और संस्कृति के अनमोल साक्ष्य हैं। आगंतुक अब इन खाइयों को देख सकते हैं, जो सदियों पुरानी सांस्कृतिक श्रृंखलाओं को प्रदर्शित करती हैं। संग्रहालय में वस्त्र, मूर्तियां, औजार और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी, जो वडनगर के समृद्ध इतिहास को दर्शाती हैं।

नए प्रेरणा केंद्र और खेल परिसर का उद्घाटन हुआ

संग्रहालय के उद्घाटन के साथ ही एक प्रेरणा केंद्र और उप-जिला स्तरीय खेल परिसर भी खोला गया। प्रेरणा केंद्र का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें नेतृत्व की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना है। यह केंद्र खास तौर पर उन छात्रों के लिए है, जो भविष्य में देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। इसके अलावा, 300 करोड़ रुपये की लागत से बने खेल परिसर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करना और उन्हें खेलों में प्रेरित करना है।

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “भूमि पुत्र” के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वडनगर को मोदी के जन्मस्थान के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मोदी के प्रारंभिक राजनीतिक जीवन में जब उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की बात की थी, तो यह उनकी दूरदर्शिता और विश्वास का परिणाम था कि आज यह सब वास्तविकता बनकर सामने आया है।

इस संग्रहालय को अगले महीने फरवरी से आगंतुकों के लिए खोल दिया जाएगा, और यह भारतीय संस्कृति और इतिहास को जानने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा। यह संग्रहालय वडनगर की प्राचीनता और उसके ऐतिहासिक महत्व को समझने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

खत्म हुआ इंतजार! Ludhiana के Mayor का इस दिन होगा चयन, Schedule जारी

0

लुधियाना में नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर के चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है, जिसके तहत 20 जनवरी को प्रोग्राम होगा। यहां बताना उचित होगा कि लुधियाना में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव हुए थे,जिसके बाद से लेकर अब तक नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर के चुनाव का नही हो पाया है।

जिसकी वजह आम आदमी पार्टी के पास बहुमत पूरा न होने को माना जा रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा विधायकों के वोट व दूसरी पार्टियों के पार्षदों को तोड़कर बहुमत पूरा करने का दावा किया जा रहा है, जिसके आधार पर पहले 14 जनवरी को नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर के चुनाव का प्रोग्राम रखा गया था लेकिन विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत होने की वजह से इस प्रोग्राम को पेंडिंग कर दिया गया। अब 20 जनवरी को नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण व मेयर का चुनाव करवाने का फैसला किया गया है। यह प्रोग्राम नगर निगम के माता रानी चौक स्थित ऑफिस की बजाय गुरु नानक देव भवन में होगा, जिसके लिए नवनिर्वाचित पार्षदों को शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, फ्री सिलेंडर… दिल्ली में BJP के बड़े चुनावी वादे

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे जारी करते हुए कहा कि बीजेपी का लक्ष्य संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ना है और उनका वादा निभाने का रिकॉर्ड 99.9 फीसदी है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित दिल्ली की नींव रखने का संकल्प है और दिल्ली की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। साथ ही, झुग्गी बस्तियों के लोगों को मुख्यधारा में लाने का वादा किया गया है।

बीजेपी के संकल्प पत्र की प्रमुख बातें:

  1. महिलाओं के लिए योजनाएं:
    • महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
    • गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
    • होली और दिवाली पर महिलाओं को एक-एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
  2. स्वास्थ्य और पोषण:
    • गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशनल पैक दिया जाएगा।
    • दिल्ली के सभी नागरिकों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर मिलेगा।
    • आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा।
  3. एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी:
    • एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

बता दें कि, बीजेपी ने दिल्ली की 70 में से 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बुराड़ी और देवली सीट पर सहयोगी दलों जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए सीटें छोड़ी हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) की घोषणाएं
आम आदमी पार्टी ने अपनी घोषणाओं में मुफ्त शिक्षा, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है। इसके अलावा, 60 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज, पुजारियों और ग्रंथियों के लिए हर महीने 18,000 रुपये देने और महिलाओं को महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये महीने देने का वादा किया है।

कांग्रेस की पांच गारंटियां
कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी पांच गारंटियां दी हैं, जिनमें महंगाई मुक्ति योजना के तहत मुफ्त राशन किट और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिलाओं को 2500 रुपये महीने देने और युवाओं को 8500 रुपये मासिक देने का वादा किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में यह घोषणाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं, क्योंकि सभी प्रमुख पार्टियां अपने-अपने वादों को लेकर जनता के बीच जा रही हैं।

Auto Expo 2025 में अनवील होंगे Tata Sierra EV और Tata Harrier EV मॉडल्स

ऑटो एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक मॉडल्स पेश किए जा रहे हैं। यह दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में 17 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगा। इस बार इस शो को “भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025” का नाम दिया गया है। इस शो में टाटा मोटर्स अपनी नई और इलेक्ट्रिक कारों को पेश करेगी, जिनमें कुछ नए मॉडल्स और कुछ मौजूदा मॉडल्स को अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अन्य ग्रीन फ्यूल तकनीक और अपने ICE SUV के लिमिटेड वेरिएंट भी शोकेस करेगी। Tata इसमें अपने दो इलेक्ट्रिक मॉडल Sierra EV और Harrier EV से पर्दा उगाएगी।

PunjabKesari Tata Sierra EV

ऑटो एक्सपो 2025 में टाटा मोटर्स अपनी Sierra EV को पेश कर सकती है। इसे पहले भी कई बार कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया जा चुका है, लेकिन इस बार इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Sierra EV अब प्रोडक्शन-स्पेक के करीब पहुंच गई है। यह मॉडल टाटा की नई Harrier EV और Safari EV जैसी अंडरपिनिंग से लैस हो सकता है। हालांकि, इस गाड़ी के लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इसके ICE वर्जन को भी शो में पेश किया जाएगा।

Tata Harrier EV

PunjabKesari

Tata Harrier इलेक्ट्रिक का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। इस बार ऑटो एक्सपो में Tata Harrier EV को पेश किया जाएगा। यह टाटा की एक प्रमुख इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस नए मॉडल में क्लोज ग्रिल जैसे EV-स्पेशल एलिमेंट्स और नया एयरोडायनामिक व्हील डिजाइन देखने को मिल सकता है। Harrier EV में 60 kWh से 80 kWh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसकी रेंज करीब 500 किलोमीटर तक हो सकती है। इसके अलावा इसमें रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन और वैकल्पिक डुअल-मोटर AWD लेआउट भी मिलेगा।

Tata Avinya Concept

इस बार ऑटो एक्सपो में Tata Avinya Concept का प्रोडक्शन रेडी मॉडल देखने को मिल सकता है। इसे पहले 2022 में कंपनी ने कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया था। यह टाटा की फ्यूचरिस्टिक कार होगी, जो कई एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। इसके अलावा टियागो, टियागो EV, Altroz Racer Dark Edition, Curve Dark Edition और Curve EV Dark Edition जैसे मॉडल्स को भी पेश किया जा सकता है।

तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह की हुई सगाई, सपा की इस नेता के साथ लेंगे 7 फेरे

0

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी सगाई की खबर साझा की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। रिंकू सिंह, जो पिछले दो सालों से टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

PunjabKesari

रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज 25 साल की उम्र में सांसद बनी थीं। वह मछली शहर से लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बनीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। प्रिया सरोज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

PunjabKesari

उनके पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। वह साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे थे। रिंकू और प्रिया की सगाई को लेकर दोनों के परिवारों में खुशी का माहौल है, और यह जोड़ी अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए तैयार है।

- Advertisement -

News of the Day