वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और अलाना किंग ने गेंद से कहर बरपाते हुए इंग्लैंड को महज 159 रनों पर समेट दिया। अलाना किंग ने 4 विकेट लिए, जबकि किम गार्थ ने 3 विकेट अपने नाम किए। मेगन स्कट और एश्ले गार्डनर को एक-एक सफलता मिली। इंग्लैंड के लिए एमी जोन्स ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।